🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:38:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नीचे
nīce
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
अधर (3.3.198)
तल (पुं॰/नपुं॰) (3.3.210) स्वरूप
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नीचे क्रि॰ वि॰ [हिं॰ नीचा] नीचे की ओर । अधोभाग में । ऊपर का उलटा । उ॰—पानख को लिखै पानि नखै तिमि सीस नवाय के नीचेहि जावै ।—मतिराम (शब्द॰) । विशेष—'ऊपर', 'यहाँ', 'वहाँ' आदि शब्दों के समान इस क्रि॰ वि॰ शब्द के साथ पंचमी और षष्ठी की 'से', 'तक', 'का' विभक्तियाँ लगाती हैं । जैसे, नीचे से, नीचे का । मुहा॰—नीचे ऊपर = (१) एक के ऊपर दूसरा इस क्रम से । एक पर एक । तले ऊपर । जैसे,—इन सब पुस्तकों को नीचे ऊपर रख दो । (२) ऊपर का नीचे, नीचे का ऊपर । उलट पलट । उथल पथल । अस्त व्यस्त । अव्यवस्थित । जैसे,— इतने दिनों में पुस्तकें लगाकर रखी थीं तुमने उन्हें नीचे ऊपर कर दिया । नीचे गिरना = (१) प्रतिष्ठा खोना । मान मर्यादा गँवाना । (२) पतित होना । (३) कुश्ती में पटका जाना । पछाड़ खाना । नीचे गिराना = (१) पतित करना । मान मर्यादा दूर करना । (२) कुश्ती में पटकना । पछाड़ना । नीचे डालना = (१) फेंकता । गिराना । (२) किसी बात में घटकर करना । पराजित करना । जीतना । नीचे लाना = गिराना । कुश्ती में पछाड़ना । ऊपर से नीचे तक = (१) सब भागों में । सर्वत्र । (२) सर्वांग में । सिर से पैर तक । जैसे,—उसने मेरी ओर ऊपर से नीचे तक देखा ।
२. घटकर । कम । न्यून । जैसे,—दरजे में वह सबसे नीचे है ।
३. अधीनता में । मातहती में । जैसे,—उनके नीचे दस मुहर्रिर काम करते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "नीचे" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें