🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:23:00 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नीम
nīma
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नीम १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ निम्ब] पत्ती झाड़नेवाला एक प्रसिद्ध पेड़ जिसके सब अंग कड़वे होते हैं । निंब । विशेष—इसकी उत्पत्ति द्विदलाकुर से होती है औ र पत्तियाँ डेढ़ दो वित्ते की पतली सीकों के दोनों ओर लगती हैं । ये पत्तियाँ चार पाँच अंगुल लंबी और अंगुल भर चौड़ी होती हैं । किनारे इनके आरी की तरह होते हैं । छोटे छोटे सफेद फूल गुच्छों में लगते हैं । फलियाँ भी गुच्छों में लगती हैं और निबौली कहलाती हैं । ये फलियाँ खिरनी की तरह लंबोतरी होतीं हैं और पकने पर चिपचिपे गूदे से भर जाती हैं । एक फली में एक बीज होता है । बीजों से तेल निकलता है जो कडुएपन के कारण केवल औषध के या जलाने के काम का होता है । नीम की तिताई या कडुवापन प्रसिद्ध है । इसका प्रत्येक भाग कडुवा होता है—क्या छाल, क्या पत्ती, क्या फूल, क्या फल । पुराने पेड़ों से कभी कभी एक प्रकार का पतला पानी रस रसकर निकलता है और महीनों बहा करता है । यह पानी कडुवा होता है । और 'नीम का मद' कहलाता है । नींम की लकड़ी ललाई लिए और मजबूत होती है तथा किवाड़, गाड़ी, नाव आदि बनाने के काम में में आती है । पतली टहनियाँ, दातून के लिये बहुत तोड़ी जाती हैं । वैद्यक में नीम कडुई, शीतल तथा कफ, व्रण, कृमि, वमन, सूजन, पित्तदोष और हृदय के दाह को दूर करनेवाली मानी जाती है । दूषित रक्त को शुद्ध करने का गुण भी इसका प्रसिद्ध है । पर्या॰—निंब । नियमन । नेता । पिचुमंद । अरिष्ट । प्रभद्रक । पारिभद्रक । शुकप्रिय शीर्षपर्ण । यवनेष्ट । वाल्वच । धर्दन । हिंगु । निर्यास । पीतसार । रविप्रिय । मालक । यूपारि । पूकमालक । कीकट । विबंध । कैटर्य्य । छर्दिध्न । काकफल । कीरेष्ट । सुमना । विशार्णिपर्ण । शीत । राजभद्रक । महा॰—नीम की टहनी हिलाना = गरमी की बीमारी लेकर बैठना । उपदंश या फिरंग रोगग्रस्त होना । (जिसमें लोग नीम की टहनी लेकर धाव पर से मक्खियाँ उड़ाया करते है) ।
नीम २ वि॰ [फा॰ मि॰ सं॰ नेम] आधा । अर्ध । जैसे, नीमटर, नीमहकीम । यौ॰—नीमपुख्त, नीमपुख्ता = अधपका । नीमशब = आधीरात । नीमहकीम = अधकचरा ज्ञान रखनेवाला हकीम ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नीम" आता है (22)
प्रभद्र नीमपूयारि नीम । निंबशीर्णपर्ण निंब । नीमक्षारागद सुश्रुत के अनुसार एक औषध । विशेष—यह पलास, नीम, देवदार, धव, आँवला, मिला…शुकप्रिया नीमशीर्णदल नीमनलिन पद्म । कमलमालक स्थल पद्मतिक्तक पटोल । परवलसुमन देवता । पंडित । विद्रान्कैटर्य कायफलयवनेष्ट सीसावरतिक्त कुटज । कोरैयाराजभद्रक फरहद का पेड़ । पारिद्रकक्षारदशक दश क्षरों का समूह । सहिंजन, मूली, पलास चूका शाक या तिनपतिया, चित्रक, अ…शिशुपालक दमघोष का पुत्र शिशुपालपारिभद्रक फरहदतेल वह चिकना तरल पदार्थ जो बीजों वनस्पतियों आदि से किसी विशेष क्रिया द्बार…शीर्णपत्र कर्णिकार । कनियारीदशकुलवृक्ष तंत्र के अनुसार कुछ विशेष वृक्ष, जिनके नाम ये हैं—लिसोड़ा, करंज, बेल, …कुतर पु संज्ञा पुं॰पुष्पशाक ऐसे फूल जिनकी भाजी बनाई जाती है; जैसे, कचनाल, रासना, खैर, सेमल, सहजन, …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें