🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:44 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पंख
paṃkha
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
📗 अमरकोश — पर्याय
पक्षति (3.3.79) पक्ष
पत्र (3.3.187) वाहन
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पंख छता परबस परयो सूवा के बुधि नाहिं ।—संतवानी॰, पृ॰ ३२ ।
पंख संज्ञा पुं॰ [सं॰ पक्ष, प्रा॰ पक्ख]
१. पर । डैना । वह अवयव जिससे चिड़िया, फतिंगे आदि हवा में उड़ते हैं । उ॰—(क) पंख छत्ता परबस परा सूआ के बुधि नाहि ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) काटेसि पंख परा खग धरनी ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—पंख जमना = (१) न रहने को लक्षण उत्पन्न होना । भागने या चल जाने का लक्षण देख पड़ना । जैसे,—इस नौक र को भी अब पंख जमे यह न रहेगा । (२) इधर उधर घूमने की इच्छा देख पड़ना । बहकने या बुरे रास्ते पर जाने का रंग ढंग दिखाई पड़ना । जैसे,—इस लड़के को भी अब पंख जम रहे हैं । (३) प्राण खोने का लक्षण दिखाई देना । शामत आना । विशेष—बरसात में चींटों, चींटियों तथा और कीड़ों को पर निकलते हैं और वे उड़ उड़कर मर जाते हैं, इससे यह मुहा- वरा बना है । पंख लगना = पक्षी के समान वेगवान् होना । पंख लपेटे सिर धुनना = मधु के लोभ से मधु की मक्खी सा बनना । स्वयं ही परेशानी में डालकर पछताना । उ॰—पंख लपेटे सिर धुनै, मनहीं मन पछताय ।—धरनी॰, पृ॰ ८४ ।
२. तीर के आगे दोनों और निकला हुआ फल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पंख" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें