🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:08:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पक्ष
pakṣa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
और पन्द्रह अहोरात्र का एक 'पक्ष' होता है (1.4.12)
बाण के पंख (2.8.87) वाज · आगे
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पक्ष संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. किसी स्थान वा पदार्थ के वे दोनों छोर या किनारे जो अगले और पिछले से भिन्न हों । किसी विशेष स्थिति से दहिने और बाएँ पड़नेवाले भाग । और । पार्श्व । तरफ । जैसे, सेना के दोनों पक्ष । विशेष—'ओर', 'तरफ' आदि से 'पक्ष' शब्द में यह विशेषता है कि यह वस्तु के ही दो अंगों को सूचित करता है, वस्तु से पृथक् दिक् मात्र को नहीं ।
२. किसी विषय के दो या अधिक परस्पर भिन्न अंगों में से एक । किसी प्रसंग के संबंध में विचार करने की अलग अलग बातों में से कोई एक । पहलू । जैसे,—(क) सब पक्षों पर विचार कर काम करना चाहीए । (ख) उत्तम पक्ष तो यही है कि तुम खुद जाओ ।
३. किसी विषय पर दो या अधिक परस्पर भिन्न मतों में से एक । वह बात जिसे कोई सिद्ध करना चाहता हो और किसी दूसरे की बात के विरुद्ध हो । जैसे,—(क) तुम्हारा पक्ष क्या है ? (ख) तुम शास्त्रार्थ में एक पक्ष पर स्थिर नहीं रहते । यौ॰—उत्तम पक्ष । पूर्बपक्ष । पक्षखंडन । पक्षग्रहण । पक्षमंडन । पक्षसमर्थन । मुहा॰—पक्ष गिरना = मत का युक्तियों द्वारा सिद्ध न हो सकना । शास्त्रार्थ या विवाद में हार होना । पक्ष निर्बल पड़ना = मत का युक्तियों द्वारा पुष्ट न हो सकना । पक्ष प्रबल पड़ना = मत का युक्तियों द्वारा पुष्ट होना । दलील मजबूत होना । पक्ष सँभालना = किसी मत या बात का खंडन होने से बचाना । पक्ष में = मत या बात के प्रमाण में । कोई बात सिद्ध करने के लिये ।
४. दो या अधिक बातों में से किसी एक के संबंध में (किसी की) ऐसी स्थिति जिससे उसके होने की इच्छा, प्रयत्न आदि सूचित हो । अनुकूल मत या प्रवृत्ति । जैसे,—तुम देने के पक्ष में हो कि न देने के ? मुहा॰—किसी बात के पक्ष में होना = किसी बात का होना ठीक या अच्छा समझना ।
५. ऐसी स्थिति जिससे एक दूसरे के विरुद्ध प्रयत्न करनेवालों में से किसी एक की कार्यसिद्धि की इच्छा या प्रयत्न सूचित हो । झगड़ा या विवाद करनेवालों में से किसी के अनुकूल स्थिति । जैसे,—इस मामले में वह हमारे पक्ष में है । मुहा॰—(किसी का) पक्ष करना = दे॰ 'पक्षपात करना' । पक्ष ग्रहण करना = पक्ष लेना । (किसी का) पक्ष लेना = (१) (झगड़े में) किसी की ओर होना । किसी की सहायता में खड़ा होना । सहायक होना । (२) पक्षपात करना । तरफदारी करना ।
६. निमित्त । लगाव । संबंध । जैसे,—ऐसा करना तुम्हारे पक्ष में अच्छा न होगा ।
७. वह वस्तु जिसमें साध्य की प्रतिज्ञा करने हैं । जैसे, 'पर्वत वह्निमान है' । यहाँ पर्वत पक्ष है जिसमें साध्य वह्निमान की प्रतिज्ञा की गई है (न्याय) ।
८. किसी की ओर से लड़नेवालों का दल सा समूह । फौज । सेना । बल ।
९. सहायकों या सवर्गों का दल । साथ रहनेवाला समूह । उ॰—अंग पक्ष जाने बिना करिय न बैर बिरोध ।—(शब्द॰) । यौ॰—केशपक्ष = बालों का समूह ।
१०. सहायक । सखा । साथी ।
११. किसी विषय पर भिन्न भिन्न मत रखनेवालों के अलग अलग दल । विवाद या झगड़ा करनेवालों की अलग अलग मंडलियाँ । वादियों प्रतिवादियों के अलग अलग समूह । जैसे,—(क) दोनों पक्षों को साव- धान कर दो कि झगड़ा न करें । (ख) तुम कङी इस पक्ष में मिलते हो कभी उस पक्ष में ।
१२. चिड़ियों का डैना । पंख । पर ।
१३. शरपक्ष । तीर में लगा हुआ हुआ पर ।
१४. एक महीने के दो भागों में से कोई एक । चांद्रमास के पंद्रह पंद्रह दिनों के दो विभाग । पंद्रह दिन का समय । पाख । विशेष—पर्व दो होते हैं—कृष्ण और शुक्ल । कृष्ण प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक कृष्ण पक्ष कहलाता है क्योंकि उसमें चंद्रमा की कला प्रतिदिन घटती जाती हैं, जिसमें रात अँधेरी होती है । शुक्ल प्रतिप्रदा से लेकर पूर्णिमा तक शुक्ल पक्ष कहलाता है क्योंकि उसमें चंद्रमा की कला प्रतिदिन बढ़ती जाती है जिससे रात उजेली होती है । कृष्ण पक्ष में सूर्यास्त से और शुक्ल पक्ष में सूर्योदय से तिथि ली जाती है ।
१५. गृह । घर ।
१६. चूल्हे का छेद ।
१७. हाथ में पहनने का कड़ा ।
२०. म
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पक्ष m. (ifc. f(आ or ई). ) a wing, pinion (in one passage n.), RV. &c. &c.
a symbol. N. of the number two, Var.; Hcat.
a feather, the feathers on both sides of an arrow (cf. गार्ध्र-प्˚)
the fin of a fish (cf. निस्-त्वक्-प्˚)
the shoulder
the flank or side or the half of anything, RV. &c. &c.
the side or wing of a building, AV.
the wing or flank of an army, MBh.; Hariv.
the half of a lunar month (the first half from new moon to full moon was called पूर्व or आपूर्यमाण, later शुक्ल or शुद्ध; the other half अपर or अप-क्षीयमाण, later कृष्ण or तामिस्र; each fortnight consists of 15 Tithis or lunar days called प्रथमा, द्वितीया &c.), Br.; GṛŚrS.; MBh.; Var. &c.
a side, party, faction
multitude, number, troop, set, class of beings
partisan, adherent, follower, friend (शत्रु- ‘the enemy's side’ or ‘a partisan of the enemy’; महा-, ‘one who has many adherents’), MBh.; Kāv. &c.
side i.e. position, place, stead (˚क्षे ifc. instead of or by way of), ib.
quantity (see केश-)
one of two cases or one side of an argument, an alternative (˚क्षे, ‘on the other hand’, with अत्र, ‘in this case’, पक्षान्तरे, ‘in the other case’), Pāṇ., Sch.
a point or matter under discussion, a thesis, a particular theory, a position advanced or an argument to be maintained (cf. पूर्व-, उत्तर-)
an action or lawsuit, Yājñ., Sch.
(in logic) the proposition to be proved in a syllogism, Tarkas.; Bhāṣāp.
any supposition or view, motion, idea, opinion (मुख्यः पक्षः, ‘an excellent idea’, Śak., Sch.), MBh.; Kāv. &c.
the sun, Sāy. on RV. iii, 53, 16
N. of sev. men, VP.
(in alg.) a primary division or the side of an equation in a primary division
the wall of a house or any wall, L.
an army, L.
favour, L.
contradiction, rejoinder, L.
the ash-pit of a fireplace, L.
a royal elephant, L.
a limb or member of the body, L.
the feathers of the tail of a peacock, a tail, L.
proximity, neighbourhood, L.
a bracelet, L.
purity, perfection, L.
पक्ष mfn. = पाचक, बाधक, Sāy. on RV. vi, 47, 19.
पक्ष [cf. OGerm. fahs; Angl.Sax. feax.]
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (573,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
पक्षः [पक्ष्-अच्] 1 A wing, pinion; अद्यापि पक्षावपि नोद्भिद्येते K. 347; so उद्भिन्नपक्षः fledged; पक्षच्छेदोद्यतं शक्रं R. 4. 40, 3. 42. --2 The feather or [] feathers on each side of an arrow. --3 The flank or side of a man or animal, the shoulder; स्तंबेरमा उभयपक्षविनीतनिद्राः R. 5. 72. --4 The side of anything, a flank. --5 The wing or flank of an army. --6 The half of anything. --7 The half of a lunar month, a fortnight (comprising 15 days); (there are two such pakṣas, शुक्लपक्षः the bright or light half, and कृष्णतमिस्र-पक्षः the dark half); तमिस्रपक्षेऽपि सहप्रियाभिर्ज्योत्स्नावतोनिर्विशति प्रदोषान् R. 6. 34; Ms. 1. 66; Y. 3. 50; सीमा वृद्धिं समायति शुक्लपक्ष इवोडुराट् Pt. 1. 92. --8 (a) A party in general, faction, side; प्रमुदितवरपक्षं R. 6. 86; Śi. 2. 117; Bg. 14. 25; R. 6. 53; 18. 17. (b) A family, race; Pt. 4. 29. --9 One belonging to any party, a follower, partisan; शत्रुपक्षो भवान् H. 1. --10 A class, multitude, host, any number of adherents; as अरि˚, मित्र˚. --11 One side of an argument an alternative, one of two cases; पक्षे ‘in the other case, on the other hand’, पूर्व एवाभवत्पक्षस्तस्मिन्नाभवदुत्तरः R. 4. 10, 14. 34; cf. पूवपक्ष and उत्तरपक्ष. --12 A case or supposition in general; as in पक्षांतरे. --13 A point under discussion, a thesis, an argument to be maintained. --14 The subject of a syllogism or conclusion (the minor term); संदिग्धसाध्यवान् पक्षः T. S., दधतः शुद्धिभृतो गृहीतपक्षः Śi. 20. 11 (where it means ‘a feather’ also) --15 A symbolical expression for the number ‘two’. --16 A bird. --17 A state, condition. --18 The body. --19 A limb of the body. --20 A royal elephant. --21 An army. --22 A wall. --23 Opposition. --24 Rejoinder, reply. --25 A mass, quantity (when in composition with words meaning ‘hair’); केशपक्षः; cf. हस्त. --26 Place, position. --27 A view, notion, idea. --28 The side of an equation in a primary division. --29 The ash-pit of a fireplace. --30 Proximity, neighbourhood. --31 A bracket. --32 Purity, perfection. --33 A house. --Comp. --अंतः {1} the 15th day of either half month, i. e. the day of new or full moon. {2} the end of the wings of an army. --अंतर {1} another side. {2} a different side or view of an argument. {3} another supposition. --अवसरः = पक्षांत q. v. [] --आघातः {1} palsy or paralysis of one side, hemiplegia. {2} refutation of an argument. --आभासः {1} a fallacious argument. {2} a false plaint. --आहारः eating food only once in a fortnight. --उद्ग्राहिन् a. showing partiality, adopting a side. --गम a. flying. --ग्रहणं choosing a party. --घातः = पक्षाघातः see above. --चरः {1} an elephant strayed from the herd. {2} the moon. {3} an attendant. --छिद् m. an epithet of Indra (clipper of the wings of mountains); Ku. 1. 20. --जः the moon. --द्वयं {1} both sides of an argument. {2} ‘a couple of fortnights’, i. e. a month. --द्वारं a side-door, private entrance. --धर a. {1} winged. {2} adhering to the party of one, siding with any one. --(रः) {1} a bird. {2} the moon. {3} a partisan. {4} an elephant strayed from the herd. --नाडी a quill. --पातः {1} siding with any one. {2} liking, desire, love, affection (for a thing), भवंति भव्येषु हि पक्षपाताः Ki. 3. 12, Ve. 3. 10; U. 5. 17; रिपुपक्षे बद्धः पक्षपातः Mu. 1. {3} attachment to a party, partisanship, partiality; पक्षपातमत्र देवी मन्यते M. 1; सत्यं जना वच्मि न पक्षपातात् Bh. 1. 47. {4} falling of wings, the moulting of birds. {5} a partisan. --पातिता --त्वं {1} partisanship, adherence to a side or party. {2} friendship, fellowship. {3} movement of the wings; N. 2. 52. --पातिन् a. or s. {1} siding with, adhering to, a party, attached or partial (to a particular cause); पक्षपातिनो देवा अपि पांडवानां Ve. 3. {2} sympathizing; Ve. 3. {3} a follower, partisan, friend; यः सुरपक्षपाती V. 1. --पालिः a private door. --पुटः a wing. --पोषण a. factious, promoting quarrels. --बिंदुः a heron. --भागः {1} the side or flank. {2} especially, the flank of an elephant. --भुक्ति f. the course traversed by the sun in a fortnight. --मूलं the root of a wing. --वादः {1} an ex parte1 statement. {2} stating a case, expression of opinion. --वाहनः a bird. --व्यापिन् a. {1} embracing the whole of an argument. {2} pervading the minor term. --हत a. paralysed on one side. --हरः a bird. --होमः {1} a sacrificial rite lasting for a fortnight. {2} a rite to be [] performed every fortnight. [1] Correction submitted by Dr. Sampada Savardekar on 20210122. Reference: https://github.com/sanskrit-lexicon/csl-corrections/issues/48.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0654-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पक्ष परिग्रहे अद० चु० उभ० सक० सेट् । पक्षयति ते अपपक्षत् त ।
पक्ष परिग्रहे चु० उभ० सक० सेट् अयं भ्यादिश्च पर० पक्षति पक्षयति ते अपपक्षत् त अपक्षीत्
पक्ष पु० पक्ष--अच् । १ शुक्लकृष्णप्रतिपदादिपञ्चदश्यन्तपञ्च- दशतिथ्यात्मके काले २ खगानां पतत्त्रे (पाका) ३ शरस्य पुङ्खस्थे पत्त्रे । केशात् परः समूहार्थे पक्षप्रत्ययान्तः । ४ केशसमूहार्थे यथा केशपक्ष इत्यादि ५ पार्श्वे ६ गृहे न्यायोक्ते ७ सन्दिग्धसाध्यवति पदार्थे पक्षताशब्दे दृश्यम् यथा पर्वती वह्निमान् । ८ विरोधे ९ सहाये १० वले ११ सख्यौ १२ चुल्लीरन्ध्रे १३ राजकुञ्जरे १५ खगे १६ वलये १७ समूहे १८ पिच्छे १९ देहार्द्धे च अमरमे- दिन्यौ । २० विहगे २१ शुद्धे शब्दरत्ना० । २२ वर्गे २३ देहे २४ देहाङ्गभेदे वादिप्रतिवादिभ्यां दर्शितविप्रतिपत्तौ २५ कोटिभेदे च ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4177,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
पक्ष, क परिग्रहे । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (चुरां- परं-सकं-सेट् ।) क, पक्षयति । इति दुर्गादासः ॥
पक्ष, त् क परिग्रहे । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (अदन्त चुरां-परं-सकं-सेट् ।) पक्षयति पक्षापयति । इति दुर्गादासः ॥
पक्षः, पुं, (पक्ष्यते परिगृह्यते देवपितृकार्य्यार्थं यः । यद्वा, पक्ष्यते चन्द्रस्य पञ्चदशानां कलाना- मापूरणं क्षयो वा येन । पक्ष + घञ् । यद्वा, पणते इति । पण स्तुत्यादौ “गृधिपण्योर्दकौच” । उणां ३ । ६९ । इति सः कश्चान्तादेशः ।) पञ्च- [] दशाहोरात्राः । स च द्विविधः । शुक्लपक्षः पूर्व्व- संज्ञः कृष्णपक्षोऽपरसंज्ञः । तद्भेदेन व्यवस्था यथा । “शुक्लपक्षे तिथिर्ग्राह्या यस्यामभ्युदितो रविः । कृष्णपक्षे तिथिर्ग्राह्या यस्यामस्तमितो रविः” ॥ अत्रामावास्यावत्तिथिक्षयवृद्धिभ्यां न व्यवस्था किन्तु रवेरुदयास्तमयसम्बन्धाच्छुक्लकृष्णपक्षाभ्यां व्यवस्था सा च युग्माद्यनाघ्राततिथिकर्म्मपरा सामान्यविशेषन्यायात्” । इति तिथ्यादितत्त्वम् ॥ पक्षिणामवयवविशेषः । पाखा इति भाषा । तत्पर्य्यायः । गरुत् २ छदः ३ पत्रम् ४ पतत्रम् ५ तनूरुहम् ६ ॥ शरपक्षः । तीरेर पाखा इति भाषा । तत्पर्य्यायः । वाजः २ । सहायः । कचात् परे समूहार्थः । यथा केशपक्षः । इत्य- मरः ॥ (महाकालः शिवः । कालोपाधि- भेदात् पक्षस्य तथात्वम् । यथा महाभारते । १३ । शिवसहस्रनामकीर्त्तने । १७ । १३९ । “ऋतुः संवत्सरो मासः पक्षः संख्या समापनः ॥”) पार्श्वः । गृहम् । साध्यम् । (सन्दिग्धसाध्यवान् पदार्थः । यथा, भाषापरिच्छेदे । ७० । ७१ । “सिषाधयिषया शून्या सिद्धिर्यत्र न विद्यते । स पक्षस्तत्र वृत्तित्वज्ञानादनुमितिर्भवेत्” ॥) विरोधः । बलम् । (यथा, पञ्चतन्त्रे । ३ । ६६ । “यस्तीर्थानि निजे पक्षे परपक्षे विशेषतः । गुप्तैश्चरैर्नृपो वेत्ति न स दुर्गतिमाप्नुयात्” ॥) सखा । चुल्लीरन्ध्रम् । राजकुञ्जरः । इति मेदिनी ॥ विहगः । वलयम् । शुद्धः । इति शब्दरत्नावली ॥ वर्गः । (सजातीयवृन्दम् । यथा, गोः रामायणे । २ । १८ । १३ । “भरतस्यापि वा पक्षं यो गृह्णीयादचेतनः । तं पापमहमद्यैव प्रेषयामि यमक्षयम्” ॥) पिच्छम् । देहाङ्गम् । इति हेमचन्द्रः ॥
पक्षः, [स्] क्ली, (पचतीति । “पचिवचिभ्यां सुट् च” । उणां । ४ । २१९ । इति असुन् सुट् च ।) गरुत् । यथा । पक्षसी च स्मृतौ पक्षौ । इति भरतधृतशुभाङ्कः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-002-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पक्ष" आता है (18)
गरुत् पक्ष । पंख । परदेहधि पक्ष । चिड़ियों का पंख । डैनापतत्र पक्ष । पंख । डैनाशिक पक्ष । ओर । तरफद्विसप्ताह पक्ष । पाख । पंद्रह दिनछद ढकनेवाली । वस्तु । आवरण (चादर, ढक्कन, छाल इत्यादि) । जैसे,—रदच्छदपर्ण पत्ता । पत्र । यौ॰— पर्णकुटी । पर्णशालापक्षक पार्श्व द्वारनवाह रामायण का वह पाठ जो नौ दिन में समाप्त किया जाता हैपर्व धर्म, पुण्यकार्य अथवा उत्सव आदि करने का समय पुण्यकाल । विशेष— पुराणनुस…देवयोनि स्वर्ग, अंतरिक्ष, आदि में रहनेवाले उन सब जीवों की सृष्टि जो देवताओं के…पष पु † संज्ञा पुं॰देहकोष चमडा़तरफ ओर । दिशा । अलँग । जैसे, पूरब तरफ । पश्चिम तरफबरह वृक्ष आदि का पत्ताडैना चिड़ियों का वह फैलने और सिमटनेवाला अंग जिससे वे हवा में उड़ती हैं । पं…पार्टी मंडली । दलपुश्ती टेक । सहारा । आश्रय । थाम
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें