🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:04:42 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पट्टा
paṭṭā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पट्टा संज्ञा पुं॰ [सं॰ पट्ट, पट्टक]
१. किसी स्थावर स्थावर संपत्ति विशेषत: भूमि के उपयोग का अधिकारपत्र जो स्वामी की ओर से आसामी, किरायेदार या ठेकेदार को दिया जाय । विशेष—मालिक अपनी जायदाद जिस काम के लिये और जिन शर्तों पर देता है और जिनके विरुद्ध आचरण करने से उसे अपनी वस्तु वापस ले लेने का अधिकार होता है वे इसमें लिख दी जाती हैं । साथ ही उसकी संपत्ति से लाभ उठाने के बदले आसामी से वह वार्षीक या मासिक धन या लाभांश उसे देने की जो प्रतिज्ञा करता है उसका भी इसमें निदेंश कर दिया जाता है । पट्टा साधारणत: दो प्रकार का होता है—(१) मियादी या मुद्दती और (२) इस्तमरारी । मियादी पट्टे के द्बारा मालिक एक विशेष अवधि तक के लिये असामी को अपनी चीज से लाभ उठाने का अधिकार देता है और उस अवधि के बीत जाने पर उसे उसको (आसामी को) बेदखल कर देने का अधिकार होता है । इस्तमरारी, दवामी, या सर्वकालिक पट्टे से वह असामी को सदा के लिये अपनी वस्तु के उपभोग का आधिकार देता है । आसामी की इच्छा होने पर वह इस अधिकार को दूसरो के हाथ कीमत लेकर बेच भी सकता है । जमींदारी का अधिकार जिस पट्टे के द्बारा एक निर्दिष्ट काल तक के लिये दूसरे को दिया जाता हैं उसे ठेकेदारी या मुस्ताजिरी पट्टा कहते हैं । आसामी जिस पट्टे के द्वारा असल मालिक से प्राप्त अधिकार या उसका अंशविशेष दूसरे को देता है उसे शिकमी पट्टा कहते हैं । पट्टे की शर्तों का स्वीकृतिसूचक जो कागज असामी की ओर से लिखकर मालिक या जमींदार को दिया जाता है उसे कबूलियत कहते हैं । पट्टे पर मालिक के और कबुलियत पर आसामी के हस्ताक्षर या सही अवश्य होनी चाहिए । कि॰ प्र॰—लिखना ।
२. कोई अधिकारपत्र । सनद ।
३. चमड़े या बानात आदि की बद्धी जो कुत्तों, बिल्लियों के गले में पहनाई जाती है । मुहा॰—पट्टा तोड़ना या तोड़ाना = कुत्ते या बिल्ली का अपने पालनेवाले के यहाँ से भागकर अन्यत्र चला जाना ।
४. एक गहना जो चूड़ियों के बीच में पहना जाता है ।
५. पीढ़ा ।
६. कामदार जूतियों पर का वह कपड़ा जिसपर काम बना होता है ।
७. घोड़े के मुँह पर का वह लंबा सफेद निशान जो नथुनों से लेकर मत्थे तक होता है ।
८. घोड़ों के मस्तक पर पहनाने का एक गहना ।
९. पुरुषों के सिर के बाल जो पीछे की ओर गिरे और बराबर कटे होते हैं ।
१०. चपरास ।
११. वह वृत्ताकार पट्टी जिसमें चपरास टँकी रहती है ।
१३. कन्यापक्ष के नाई, धोबी, कहार आदि का वह नेग जो विवाह में वरपक्ष से उन्हें दीलवाया जाता है । क्रि॰ प्र॰—चुकाना ।—चुकवाना । विशेष—देहात के हिंदुओं में यह रीति है कि नाई, धोबी, कहार, भंगी आदि की मजदूरी में से उतना अंश नहीं देते जितना पड़ते से अविवाहिता कन्या के हिस्से पड़ता है । कन्या का विवाह हो जाने पर यह सारी रकम इकट्ठी कर के पिता से उन्हें दिलवाई जाती है ।
१५. महाराष्ट्र देश में काम में लाई जानेवाली एक प्रकार की तलवार ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पट्टा" आता है (14)
पट्टिस पट्टिश । पट्टागबरू उभड़ती जवानी का । जिसे रेख उठती हो । पट्टाजुल्फ सिर के वे लंबे बाल जो पीछे की ओर लटकते हैं । पट्टा । कुल्लेबाबरी लंबे लंबे बाल जो लोग सिर पर रखते हैं । जुल्फ । पट्टाजुल्फी जुल्फ । पट्टाऊरुसंधि पट्टा । जाँघ का जोड़शासन आज्ञा । आदेश । हुक्मकांची मेखला । क्षुद्रघंटिका । करधनीतौक हँसुली के आकार का गले में पहनने का एक प्रकार का गहना । यह पटरी की तरह …पटा प्रायः दो हाथ लंबी किर्च के आकार की लोहे की फट्टी जिससे तलवार की काट औ…लीस जमीन या दूसरी किसी स्थावर संपत्ति के भोगमात्र का अधिकारपत्र जो किसी को…पल्लू † संज्ञा पुं॰मसाला किसी पदार्थ को प्रस्तुत करने के लिये आवश्यक सामग्री । वे चीजें जिनकी स…कुल्ली मुँह को साफ करने के लिये उसमें पानी लेकर और इधर उधर हिलाकर फेंकने की क…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें