अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
भोजन को भीतर ले जाना, मल-मूत्र आदि का त्याग, अन्न का पाचन, बोलना आदि, (1.1.78)भोजन · अन्न · बोलना
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पलक संज्ञा स्त्री॰[सं॰ पल + क] १. क्षण पल । लहमा । दम । उ॰— कोटि कर्म फिरे पलक में जो रेचक आए नाँव । अनेक जन्म जो पुन्य करे नहीं नाम बिनु ठाँव ।— कबीर (शब्द॰) । २. आँख के ऊपर का चमडे़ का परदा जिसके गिरने से आँख बंद होती और उठने से खुलती है । पपोटा तथा बरोनी । उ॰— लोचन गमु रामहिं उर आनी । दीन्हें पलक कपाट सयानी ।— तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰— गिरना । झपकना । मुहा॰—पलक खोलना = आँख खोलना । उ॰— इन दिनों तो है बिपत खुल खेलती । तू भला अब भी पलक तो खोल दे ।— चुभते॰, पृ॰ १ । पलक झपकते = अत्यंत अल्प समय में । बात कहते । एक निमेष मात्र में । जैसे,— पलक झपकते पुस्तक गायब हो गई । पलक पर लेना = जी खोलकर संमान करना । अत्यंत प्रेम से सम्मान करना । उ॰— लालसा लाख बार होती है । हम पलक पर उन्हें ललक ले लें । चुभते॰, पृ॰ ७ । पलक पसीजना = (१) आँखों में आँसू आना । (२) दया या करुणा उत्पन्न होना । द्रवित होना । आर्द्र होना । पलक पाँवडे़ बिछाना = हार्दिक स्वागत करना । उ॰— आइए ऐ मिलाप के पुतले, हम पलक पाँवडे़ बिछ ा देंगे । चुभते॰, पृ॰ ६ । (किसी के रास्ते में या किसी के लिये पलक बिछाना = किसी का अत्यंत प्रेम से स्वागत करना पूर्ण योग से किसी का स्वागत तथा सत्कार करना । उ॰— ऊबता हूँ उबारनेवाले । आइए हैं बिछी हुई पलकें ।— चुभते॰, पृ॰ १ । पलक भँजना =(१) पलक का गिरना या हिलना । (२) पलक का इस प्रकार हिलना कि उससे कोई संकेत सूचित हो । इशारा या संकेत ह्वोना । जैसे,— उनकी पलक भँजते ही वह नौ दो ग्यारह हो गया । पलक भाँजना = (२) पलक से कोई इशारा करना । पलक मारना = (१) आँखों से संकेत या इशारा करना । (२) पलक झपकाना था गिराना । (३) तंद्रालु होना । झपकी लेना । पलक लगना = (१) आँखें मुँदना । पलक झपकना । पलक गिरना । उ॰— पलक नहिं कहुँ नेकु लागति रहति इक टक हेरि । तऊ कहुँ त्रिपितात नहीं रूप रस के ढेरि ।— सूर (शब्द॰) । (२) नींद आना । झपकी लगना । जैसे,—आज तीन दिन से एक छन के लिये भी पलक न लगी । पलक लगना = (१) आँख झपकाना । आँखें मूँदना । (२) सोने के लिये आँखें बंद करना । सोने की इच्छा से आँखे मूँदना । पलक से पलक न लगना = (१) पलक न झपकना । टकटकी बँधी रहना । (२) आँख न लगना । नींद न आना । पलक से पलक न लगाना = (१) टकटकी बाँधे रहना । पलक न झपकाना । (२) सोने के लिये आँखें बंद न करना । पलकों से तिनके चुनना = अत्यंत श्रद्धा तथा भक्ति से किसी की सेवा करना । किसी को सुख पहुँचाने के लिये पूर्ण मनोयोग से प्रयत्न करना । जैसे,— मैं आपके लिये पलकों से तिनके चुनूँगा । पलकों से जमीन झाड़ना = पलकों से तिनके चुनना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।