पोता
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पौत्र, + प्रा॰ पोत्त] बेटे का बेटा । पुत्र का पुत्र ।
उ॰—तुम्हारे पोते से हमारी पोती का ब्याह होय तो बडा़ आनंद है ।—लल्लू (शब्द॰) ।
पोता
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰पोतृ > पोता]
१. यज्ञ में सोलह प्रधान ऋत्वजों में से एक ।
२. पवित्र वायु । वायु ।
३. विष्णु ।
पोता
३ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ फोतह्]
१. पोत । लगान । भूमिकर ।
२. अंडकोश ।
पोता
४ संज्ञा पुं॰ [हिं॰] कलेजा । साहस । पित्ता । दे॰
पोटा २ ।
उ॰—क्यों धरते धर धीर सबे भट होत कछू बल काहू के पोते ।—हनुमान (शब्द॰) ।
पोता
५ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पोतना]
१. पोतने का कपडा़ । कूची जिससे घरों में चूना फेरा जाता है ।
२. धुली हुई मिट्टी जिसका लेप दीवार आदि पर करते हैं । मुहा॰—पोता फेरना =(१) दीवार आदि पर चूने मिट्टी आदि का लेप करके सफाई करना । (२) चौका लगाना । चौपट करना । (३) सफाई कर देना । सब कूछ लूट ले जाना ।
३. मिट्टी के लेप पर गीले कपडे़ का पुचारा जो भबके से अर्क उतारने में बरतन के ऊपर दिया जाता है ।
उ॰—नैन नीर सों पोता किया । तस मद चुवा बरा जस दिया ।—जायसी ग्रं॰, पृ॰ ६५ ।
पोता
६ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पोत] १५ या १६ अंगुल लंबी एक प्रकार की मछली जो हिंदुस्तान की प्रायः सब नदियों में मिलती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।