🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:12:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

प्यास
pyāsa
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
तृष्णा (3.3.58) लालसा
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
प्यास संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पिपासा] मुँह और गले के सूखने से होनेवाली वह अनुभूति जो शरीर के जलीय पदार्थ के कम हो जाने पर होती है । जल पीने की इच्छा । तृषा । तृष्णा । पिपासा । विशेष—शरीर के सभी अंगों में कुछ न कुछ जल का अंश होता है जिससे सब अंगों की पुष्टि होती रहती है । जब यह जल शरीर के काम में आने के कारण घट जाता है तब सारे शरीर में एक प्रकार की सुस्ती मालूम होने लगती है और गला तथा मुँह सूखने लगता है । उस समय जल पीने की जो इच्छा होती है उसी का नाम प्यास है । जीवों के लिये भूख की अपेक्षा प्यास अधिक कष्टदायक होती है क्योंकी जल की आवश्यकता शरीर के प्रत्येक स्नायु को होती है । भोजन के बिना मनुष्य कुछ अधिक दिनों तक जी सकता है पर जल के बिना बहुत ही थोडे़ समय में उसका जीवन समाप्त हो जाता है । जो लोग प्यास के मारे मरते हैं वे प्रायः मरने से पहले पागल हो जाते हैं । मुहा॰—प्यास बुझाना = जल पीकर तृष्णा का शांत करना । प्यास लगना = प्यास मालूम होना । पानी पीने की इच्छा होना ।
२. किसी पदार्थ आदि की प्राप्ति की प्रबल इच्छा । प्रबल कामना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "प्यास" आता है (21)
तृषा प्यासतर्षण पिपासा । प्यासपिपासा पानेच्छा । तृष्णा । तृषा । प्यासअनुतर्ष प्यास । पीने की इच्छाउदन्या उषा । प्यास । जल की इच्छाशोषु जलादि की पिपासा । पियास । प्यासमुखशोष तृष्णा । प्यासशुषिका शुष्कता । खुश्की । प्यासअंतर्वेगी ज्वर संज्ञा पुं॰ एक प्रकार का ज्वर जिसमें भीतर दाह, प्यास, चक्कर, सिर …अंतर्विकार शरीर का धम । मन का शरीर संबंधी अनुभव, जैसे भूख, प्यास, पीड़ा इत्यादिज्वरकुटुंब ज्वर के साथ होनेवाले उपद्रव, जैसे, प्यास, श्वास, अरुचि, हिचकी इत्यादिवमि एक रोग, जिसमें मनुष्य का जी मतलाता है, मुँह से पानी छूटता है और जो कुछ…शोथ किसी अंग का फूलना । सूजन । वरमतृष्णा प्राप्ति के लिये आकुल करनेवाली इच्छा । लोभ । लालचक्लोम दाहिनी ओर का फेफड़ा । फुफ्फुसअनुबंधी हिचकीपित्तज्वर वह ज्वर जो पित्त के दोष या प्रकोप से उत्पन्न हो । पित्तवृद्धि से उत्पन…पेया वैद्यक में चावलों की बनी हुई एक प्रकार की लपसी । विशेष—यह किसी के मत स…तृष्य इच्छा करने योग्य । चाहने लायकपताल दे॰ 'पाताल'शीघ्रकारी जल्दी से काम करनेवाला । शीघ्र कार्य करनेवाला
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें