🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:17:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

प्रमाण
pramāṇa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
प्रमाण १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. वह कारण या मुख्य हेतु जिससे ज्ञान हो । वह बात जिससे किसी दूसरी बात का यथार्थ ज्ञान हो । वह बात जिससे कोई दूसरी बात सिद्ध हो । सबूत । विशेष—प्रमाण न्याय का मुख्य विषय है । गौतम ने चार प्रकार के प्रमाण माने हैं—प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, और शब्द । इंद्रियों के साथ संबंध होने से किसी वस्तु का जो ज्ञान होता है वह प्रत्यक्ष है । लिंग (लक्षण) और लिंगी दोनों के प्रत्यक्ष ज्ञान से उत्पन्न ज्ञान को अनुमान कहते हैं । (दे॰ न्याय) । किसी जानी हुई वस्तु के सादृश्य द्वारा दूसरी वस्तु का ज्ञान जिस प्रमाण से होता है वह उपमान कहलाता है । जैसे, गाय के सदृश ही नील गाय होती है । आप्त या विश्वासपात्र पुरुष की बात को शब्द प्रमाण कहते हैं । इन चार प्रमाणों के अतिरिक्त मीमांसक, वेदांती और पौराणिक चार प्रकार के और प्रमाण मानते हैं—ऐतिह्य, अर्थापत्ति, संभव और अभाव । जो बात केवल परंपरा से प्रसिद्ध चली आती है वह जिस प्रमाण से मानी जाती है उसको ऐतिह्य प्रमाण कहते हैं । जिस बात से बिना किसी देखी या सुनी बात के अर्थ में आपत्ति आती हो उसके लिये अर्थापत्ति प्रमाण हैं । जैसे, मोटा देवदत्त दिन को नहीं खाता, यह जानकर यह मानना पड़ता है कि देवदत्त रात को खाता है क्योंकि बिना खाए कोई मोटा हो नहीं सकता । व्यापक के भीतर व्याप्य—अंगी के भीतर अंग—का होना जिस प्रमाण से सिद्ध होता है उसे संभव प्रमाण कहते हैं । जैसे, सेर के भीतर छटाँक का होना । किसी वस्तु का न होना जिससे सिद्ध होता है वह अभाव प्रमाण है । जैसे चूहे निकलकर बैठे हुए हैं इससे बिल्ली यहाँ नहीं है । पर नैयायिक इन चारों को अलग प्रमाण नहीं मानते, अपने चार प्रमाणों के अंतर्गत मानते हैं । और किन किन दर्शनों में कौन कौन प्रमाण गृहीत हुए हैं यह नीचे दिया जाता है ।— चार्वाक—केवल प्रत्येक प्रमाण । बौद्ध—प्रत्यक्ष और अनुमान । सांख्य—प्रत्यक्ष, अनुमान और आगम । पातंजल—प्रत्यक्ष, अनुमान और आगम । वैशेषिक—प्रत्यक्ष और अनुमान । रामानुज पूर्णप्रज्ञ—प्रत्यक्ष, अनुमान और आगम । धर्मशास्त्र में किसी व्यवहार या अभियोग के निर्णय में, चार प्रमाण माने गए हैं—लिखित (दस्तावेज), मुक्ति (कब्जा), साक्ष्य (गवाही) और दिव्य । प्रथम तीन प्रकार के प्रमाण मानुष कहलाते हैं ।
२. एक अलंकार जिसमें आठ प्रमाणों में से किसी एक का कथन होता है । जैसे अनुमान का उदाहरण—घन गर्जन दामिनि दमक धुरवागन धावंत । आयो बरषा काल अब ह्वै है बिरहिनि अंत । विशेष—प्रायः सब अलंकारवालों ने केवल अनुमान अलंकार ही माना है, प्रत्यक्ष आदि और प्रमाणों को अलंकार नहीं माना है । केवल भोज ने आठ प्रमाणों के अनुसार प्रमाणा- लंकार माना है जिनका अनुकरण अप्पय दीक्षित ने (कुवलयानंद में) किया है । काव्यप्रकाश आदि में प्रत्यक्ष आदि को लेकर प्रमाणालंकार नहीं निरूपित हुआ है ।
३. सत्यता । सचाई । उ॰—कान्ह जू कैसे दया के निधान हौ जानौ न काहू के प्रेम प्रमानहिं ।—दास (शब्द॰) ।
४. निश्चय प्रतीति । दृढ़ धारणा । यकीन । उ॰—अंतरजामी राम सिय तुम सर्वज्ञ सुजान । जौ फुर कहहुँ तो नाथ मम कीजिय वचन प्रमान ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) जौ तुम तजहु, भजहुँ न आन प्रभु यह प्रमान मन मोरे । मन, वच, कर्म नरक सुरपुर तहँ जहँ रघुबीर निहोरे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
५. मर्यादा । थाप । साख । मान । आदर । ठीक ठिकाना । उ॰—बिनु पुरुषारथ जो बकै ताको कौन प्रमान । करनी जंबुक जून ज्यों गरजन सिंह समान ।—दीनदयाल गिरि (शब्द॰) ।
६. प्रामाणिक बात या वस्तु । मानने की बात । आदर की चीज । उ॰—रण मारि अक्षकुमार बहु बिधि इंद्रजित सों युद्ध कै । अति ब्रह्म शस्त्र प्रमाण मनि सो दृश्य मो मन युद्ध कै ।—केशव (शब्द॰) ।
७. इयत्ता । हद । मान । निर्दिष्ट परिणाम, मात्रा या संख्या । अंदाज । जैसे,—इसका प्रमाण ही इतना, इतना बडा़ या य
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
प्रमाण n. (ifc. f(आ). ) measure, scale, standard
measure of any kind (as size, extent, circumference, length, distance, weight, multitude, quantity, duration), KātyŚr.; KaṭhUp.; Mn. &c. (instr. ‘on an average’, Jyot.)
prosodical length (of a vowel), Pāṇ. i, 1, 50, Sch.
measure in music, MBh. (Nīlak.)
accordance of the movements in dancing with music and song, Saṃgīt.
measure of physical strength, Śak. (cf. comp. below)
the first term in a rule of three sum, Col.
the measure of a square i.e. a side of it, Śulbas.
principal, capital (opp. to interest), Col.
right measure, standard, authority, GṛŚrS.; Mn.; MBh. &c. (प्रमाणम् भवती, ‘your ladyship is the authority or must judge’, Nal.; in this sense also m. and f. sg. and pl., e.g. वेदाः प्रमाणाः, ‘the Vedas are authorities’, MBh.; स्त्री प्रमाणी येषाम्, ‘they whose authority is a woman’, Pāṇ., Sch.)
a means of acquiring Pramā or certain knowledge (6 in the Vedānta, viz. प्रत्यक्ष, perception by the senses; अनुमान, inference; उपमान, analogy or comparison; शब्द or आप्त-वचन, verbal authority, revelation; अन्-उपलब्धि or अभाव-प्रत्यक्ष, non-perception or negative proof; अर्थापत्ति, inference from circumstances; the Nyāya admits only 4, excluding the last two; the Sāṃkhya only 3, viz. प्रत्यक्ष, अनुमान and शब्द; other schools increase the number to 9 by adding सम्भव, equivalence; ऐतिह्य, tradition or fallible testimony; and चेष्टा, gesture, IW. 60 &c. &c.)
any proof or testimony or evidence, Yājñ.; MBh.; Kāv. &c.
a correct notion, right perception (= प्रमा), Tarkas.
oneness, unity, L.
= नित्य, L.
प्रमाण m. (cf. n.) N. of a large fig-tree on the bank of the Ganges, MBh.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (685,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
प्रमाणं 1 A measure in general (of length, breadth &c.); R. 18. 38. --2 Size, extent, magnitude. --3 Seale, standard; पृथिव्यां स्वामिभक्तानां प्रमाणे परमे स्थितः Mu. 2. 21. --4 Limit, quantity. --5 Testimony, evidence, proof. --6 Authority, warrant; one who judges or decides, one whose word is an authority; श्रुत्वा देवः प्रमाणं Pt. 1 ‘having heard this your Majesty will decide (what to do)’; आर्यमिश्राः प्रमाणं M. 1; Mu. 1. 1; Ś. 1. 22; व्याकरणे पाणिनिः प्रमाणं; Ms. 2. 13; Pt. 1. 240; sometimes in pl.; वेदाः प्रमाणाः. --7 A true or certain knowledge, accurate conception or notion. --8 A mode of proof, a means of arriving at correct knowledge; (the Naiyāyikas recognize only four kinds; प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान and शब्द, the Vedāntins and Mīmāṃsakas add two more अनुपलब्धि and अर्थापत्ति; while the Sāṃkhyas admit प्रत्यक्ष, अनुमान and शब्द only; cf. अनुभव also.) --9 Principal, capital. --10 Unity. --11 Scripture, sacred authority. --12 Cause, reason. --13 Rule, [] sanction, precept. --14 The first term in a rule of three. --15 An epithet of Viṣṇu. --16 Freedom from apprehension. --17 The prosodial length of a vowel. --णः -णी A rule, standard, authority. --Comp. --अधिक a. more than ordinary, inordinate, excessive; Ś. 1. 30. --अंतरं another mode of proof. --अभावः absence of authority. --ज्ञ a. knowing the modes of proof, (as a logician). --(ज्ञः) an epithet of Śiva. --दृष्ट a. sanctioned by authority. --पत्रं a written warrant. --पुरुषः an arbitrator, a judge, an umpire. --भूत (˚णीभूत) a. authoritative. --(तः) an epithet of Śiva. --वचनं, --वाक्यं an an authoritative statement. --शास्त्रं {1} scripture. {2} the science of logic. --सूत्रं a measuring cord.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0755-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
प्रमाणं, क्ली, (प्रमीयते विश्वमनेनेति । प्र + मा + ल्युट् ।) विष्णुः । यथा, -- “प्रमाणं प्राणनिलयः प्राणभृत् प्राणजीवनः ॥” इति महाभारते शान्तिशर्व्वणि दानधर्म्मः ॥ नित्यम् । मर्य्यादा । शास्त्रम् । (यथा, -- “आप्ता ह्यवितर्कस्मृतिविभागविदो निष्प्री- त्युपतापदर्शिनश्च । तेषामेवङ्गुणयोगात् यद्व- चनं तत् प्रमाणम् । अप्रमाणं पुनर्मर्त्तोन्मत्त- मूर्खरक्तदुष्टादुष्टवचनमिति ।” इति चरके विमानस्थाने चतुर्थेऽध्याये ॥) सत्यवादी । (प्र + मा + भावे ल्युट् ।) इत्यत्ता । हेतुः । (प्रमिणोतीति । प्र + मा + कर्त्तरि ल्युः ।) प्रमाता । इति मेदिनी । णे, ६१ ॥ प्रमा । [] इति शब्दरत्नावली ॥ नित्यक्लीवैकत्ववानयं शब्दः । यथा वेदाः प्रमाणं स्मृतयः प्रमाण- मित्यादि ॥ प्रमायाः करणम् । न्याये तु प्रत्यक्षा- नुमानोपमानशब्दाः प्रमाणानि । इत्यत्र बहु- वचनान्तोऽपि ॥ (यथा, मनौ । २ । १३ । “अर्थकामेष्वसक्तानां धर्म्मज्ञानं विधीयते । धर्म्मं जिज्ञासमानानां प्रमाणं परमं श्रुतिः ॥” वेदान्तसारे च । “वेदान्तो नाम उपतिषत् प्रमाणं तदुपकारीणि शारीरिकसूत्रादीनि च ॥” “उपनिषच्छब्दो ब्रह्मात्मैक्यसाक्षात्कारविषयः । सैव उपनिषत् प्रमाणं तस्याः प्रमारूपायाः करणभूता ।” इति विद्वन्मनोरञ्जनीटीका ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-285-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "प्रमाण" आता है (20)
साक्ष्य साक्षी का काम । गवाही । शहादत । प्रमाणस्वत्वबोधन स्वत्व को साबित करनेवाला, प्रमाण । अधिकार या हक को पुष्ट करनेवाला सबूततसलीम सलाम । प्रमाणपरतोख † संज्ञा पुं॰ आश्वासन । परितोष । प्रमाणसुबूत वह जिससे कोई बात साबित हो । प्रमाण । साक्ष्य सबूतसहीसबूत साक्षी । प्रमाण । सबूतविज्ञानयोग शुद्ध ज्ञान तक पहुँचने का साधन । प्रमाणअवधि सीमा । हद । पराकाष्ठान्याय उचित बात । नियम के अनुकूल बात । हक बात । नीति । इसाफ । जैसे,—(क) न्याय…परिचय किसी विषय या वस्तु के संबंध की प्राप्त की हुई अथवा मिली हुई जानकारी । …प्रत्यय विश्वास । एतबार । यकीनप्रतिपादन अच्छी तरह समझाना । भली- भाँति ज्ञान कराना । प्रतिपात्तिरूपण आरोपण । आरोप करनासनद तकियागाह । आश्रय । सहारापरमान पु † संज्ञा पुं॰परवान पु संज्ञा पुं॰शहादत गवाही । साक्ष्य । क्रि॰ प्र॰—गुजरना ।—देना ।—मिलना ।—लेनाप्रमान पु संज्ञा पुं॰हुज्जत व्यर्थ का तर्क । फजूल की दलीलवर्ष्मा शरीर
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें