🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:48:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बगला
bagalā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बगला १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बक, प्रा॰ बग + ला (प्रत्य॰)] [स्त्री॰ बगली] सफेद रंग का एक प्रसिद्ध पक्षी । उ॰— (क) बगली नीर बिचारिया सायर चढ़ा कलंक । और पखेरू पीबिया हंस न बोरे चंच ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) बद्दलनि बुनद बिलोको बगलान बाग बँगलान बेलिन बहार बरसा की है ।— पद्माकर (शब्द॰) । विशेष—इस पक्षी की टांगें चोंच ओर गला लंबा ओर पूँछ नाम मात्र की, बहुत छोटी होती है । इसके गले पर के पर अत्यंत कोमल होते हैं और किसी किसी के सिर पर चोटी भी होती है । यह पक्षी झुंड़ में या अलग अलग दिन भर पानी के किनारे मछली, केकड़े आदि पकड़ने की ताक में खड़ा रहता है । इसकी कई जातियाँ होती हैं । जिनके वर्ण और आकार भिन्न भिन्न होते हैं ।— (क) अंजन नारी वा सेन जिसका रंग नीलापन लिए होता है । (ख) बगली, खोच बगला वा गड़हबगलिया जो छोटी और मटमैले रंग की होती है और धान के खेतों, तालों और गड़हियों आदि में रहती है ।(ग) गैबगला वा सुरखिया बगला जो डंगरों के झुंड के साथ तालों में रहता है और उनके ऊपर के छोटे छोटे कीड़ों को खाता है । (घ) राजबगला जो तालों और झीलों में रहता है और जिसका रग अत्यत उज्वल होता है । यह बड़ा भी होता है और इस जाति के तीन वर्ष से अधिक अवस्था के पक्षियों के सिर पर चोटी होती है । बगलों का शिकार प्रायः उनके कोमल परों के लिये किया जाता है । वैद्यक में इसका मांस, मधुर, स्निग्ध, गुरु और अग्निप्रकोपक तथा श्लेष्मवर्धक माना गया है । मुहा॰— बगला भागत =(१) धर्मध्वजी । वंचक भगत । (२) कपटी । धोखेबाज ।
बगला २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बगल] थाली की बाढ़ । अँवठ ।
बगला ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक झाड़ीदार पौधा जो गमलों में शोभा के लिये लगाया जाता है ।
बगला ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक देवी । दे॰ बगलामुखी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बगला" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें