🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:53:31 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बाज
bāja
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बाज १ संज्ञा पुं॰[अ॰ बाज]
१. एक प्रसिद्ध शिकारी पक्षी जो प्रायः सारे संसार में पाया जाता है । विशेष—यह प्रायः चील से छोटा, पर उससे अधिक भयंकर होता है । इसका रंग मटमैला, पीठ काली और आँखें लाल होती हैं । यह आकाश में उड़ती हूई छोटी मोटी चिड़ियों और कवूतरों आदि को झपटकर पक्ड़ लेता है । पुराने समय में आखेट और युद्ध में भी इसका प्रयोग होता था जिसके उल्लेख ग्रंथों में मिलते हैं । प्रायः शौकीन लोग इसे दूसरे पक्षियों का शिकार करने के लिये पालते भी है । इसकी कई जातियाँ होती हैं ।
२. एक प्रकार का बगला ।
३. तीर में लगा हुआ पर । शरपुंख ।
बाज २ प्रत्य॰ [फा़॰ बाज] एक प्रत्यय जो शब्दों के अंत में लगकर रखने, खेलने, करने या शौक रखनेवाले आदि का अर्थ देता है । जैसे,—दगाबाज, कबूतरबाज, नशेबाज, दिल्लगीबाज, आदि ।
बाज ३ वि॰ [फ़ा॰ बाज] वंचित । रहित । मुहा॰—बाज आना = (१) खोना । रहित होना । जैसे,—हम दस रुपए से बाज आए । (२) दूर होना । अलग होना । पास न जाना । जैसे,—तुमको कई बार मना किया पर तुम शरारत मे बाज नहीं आते हो । बाज करना = रोकना । मना करना । वंचित करना । उ॰—देखिबे ते अँखियान को बाज के लाज के भाजि के भीतर आई ।—रघुनाथ (शब्द॰) । बाज रखना = रोकना । मना करना । बाज रहना = दूर रहना । अलग रहना ।
बाज ४ वि॰ [अ॰ बअज] कोई कोई । कुछ विशिष्ट । जैसे,—(क) बाज आदमी बड़े जिद्दी होते हैं । (ख) बाज मौकों पर चुप से भी काम बिगड़ जाता है । (ग) बाज चीजें देखने में तो बहुत अच्छी होती हैं पर मजवूत बिलकुल नहीं होतीं ।
बाज ५ क्रि॰ वि॰ बगैर । बिना । (क्व॰) । उ॰—अब तेहि वाज राँक भा डोलौं । होय सार दो बरगों बोलों ।—जायसी (शब्द॰) ।
बाज ६ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वाजिन्] घोड़ा । उ॰—इततें सातो जात हरि उतते आवत राज । देखि हिए संशय कह्यो गह्यो चरन तजि बाज ।—विश्राम (शब्द॰) ।
बाज ७ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बाद्य]
१. वाद्य । बाजा । उ॰—महा मधुर बहु बाज बजाई । गावहिं रामायन सुर छाई ।— रघुराज (शब्द॰) ।
२. बजने या बाजे का शब्द ।
३. बजाने की रीति ।
४. सितार के पाँच तारों में से पहला जो पक्के लोहे का होता है ।
बाज ८ संज्ञा पुं॰ [देश] ताने के सूतों के बीच में देने की लकड़ी ।
बाज पु ९ वि॰ [सं॰ बाज] गति । वेग ।—अनेकार्थ॰, पृ॰ ९८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बाज" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें