अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बिच्छू
bicchū
ⓘ "बिच्छु" ठीक इसी रूप में नहीं मिला — निकटतम शब्द दिखाया गया है।
बिच्छू संज्ञा पुं॰[सं॰ वृश्चिक] १. आठ पैर और दो सूँड़वाला एक प्रसिद्ध छोटा जहरीला जानवर । विशेष—यह जानवर प्रायः गरम देशों में अँधेरे स्थानों में जैसे, लकड़ियों या पत्थरों के नीचे, बिलों में रहता है । इसके आठ पैर और आगे की ओर दो सूँड़ होते हैं । इनमें से हर एक सूँड़ आगे की ओर दो भागों में चिमटी की तरह विभक्त होता है । इन्हीं सूँड़ों से यह अपने शिकारों को पकड़ता है । इसका पेट लंबा और गावदुमा होता है जिसके बाद एक और दूसरा अंग होता है जो दुम की तरह बराबर पतला होता जाता है । यह अंग मुड़कर जानवर की पीठ पर भी आ जाता है । जिसके अंतिम भाग में एक जहरीला डंक होता है जिससे वह अपने शिकार को मार डालता है । अपने हानि पहुँचानेवालों को भी यह इसी डंक से मारता है जिसके कारण सारे शरीर में असह्य पीड़ा और जलन होती है जो कई कई दिन तक थोड़ी बहुत बनी रहती है । कहीं कहीं ८-१० इंच के बिच्छ भी पाए जाते हैं जिनके डंक मारने से आदमी मर भी जाते हैं । इसके संबंध में अनेक प्रकार की किंवदंतियाँ प्रसिद्ध हैं । कुछलोग कहते हैं कि यदि बिच्छू चारों ओर से आग के बीच में फँस जाय तो वह जलना नहीं पसंद करेगा; बल्कि जलने से पहले अपने डंक से ही अपने आपको मार डालेगा । कुछ लोग कहते हैं, जिसके शरीर में से किसी प्रकार निकाला हुआ अँक इसके डंक के विष को अच्छा कर सकता है; और इसी लिये लोग जीते बिच्छू को पकड़कर तेल आदि में डालकर छोड़ देते हैं और बिच्छू के मर जाने पर उस तेल में डंक के विष को दूर करने का गुण मानने लगते हैं । पर इन सब किंवदंतियों में कोई सार नहीं है । २. एक प्रकार की घास जिसके शरीर में छू जाने से बिच्छू के काटने की सी जलन होती है । ३. काकतुंड़ी का पौधा या उसका फल । (क्व॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।