🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:31:04 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बिल्ली
billī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बिल्ली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ बिडाल, हिं॰ बिलार] केवल पंजों के बल चलनेवाले पूरा तलवा जमीन पर न रखनेवाले मांसाहारी पशुओं में से एक जो सिंह, व्याघ्र आदि की जाति का है और अपनी जाति में सबसे छोटा है । बिल्ली नाम इस पशु की मादा का है पर यही अधिक प्रसिद्ध है । इसका प्रधान भक्ष्य चूहा है । विशेष—इसकी लबाई एक हाथ से कम होती है और पूँछ डेढ़ दो बालिश्त की होती है । बिल्ली की जाति के और पशुओं के जो लक्षण हैं, वे सब बिल्ली में भी होते हैं—जैसे टेढ़े पैने नख जो गद्दी के भीतर छिपे रहते हैं और आक्रमण के समय निकलते हैं; परदे के कारण आँख की पुतली का घटना बढ़ना; सिर की बनावट नीचे की ओर भुकती हुई; २८ या ३० दाँतों में केवल नाम मात्र के लिये एक चौभर होना; बिना आहठ दिए चलकर शिकार पर झपटना, इत्यादि, इत्यादि । कुत्तों आदि के समान बिल्ली की नाक में भी घ्राणग्राही चर्म कुछ ऊपर होता है । इससे वह पदार्थों को बहुत दूर से सूँघ लेती है । भारतवर्ष में बिल्ली के दो भेद किए जाते हैं, एक बनबिलाव और दूसरा पालतू बिल्ली । वास्तव में दोनों प्रकार की बिल्लियाँ बस्ती में या उसके आसपास ही पाई जाती हैं । बनबिलाव का रंग स्वाभाविक भूरा, कुछ चित्तीदार होता है और वह पालतू से क्रूर और बलिष्ठ होता है । पालतू बिल्लियाँ सफेद, काली, बादामी, चितकबरी कई रंग की होती हैं । उनके रोएँ भी मुलायम होते हैं । पालतू बिल्लियों में अगोरा या पारसा बिल्ली बहुत अच्छी समझी जाती है । वह डोल में भी बडी होती है और उसके रोएँ भी घने, बड़े बड़े और मुलायम होते हैं । ऐसी बिल्लियाँ प्रायः काबुली अपने साथ बेचने के लिये लाते हैं । बिल्ली बहुत दिनों से मनुष्यों के बीच रहती आई है । रामायण, मनुस्मृति , अष्टाध्यायी सबमें बिल्ली का उल्लेख मिलता है । मनुस्मृति में बिल्ली का जूठा खाने का निषेध है । बिल्ली पहले पहल कहाँ पाली गई, इसके संबंध में कुछ लोगों का अनुमान है कि पहले पहल प्राचीन मिस्रवालों ने बिल्ली पाली क्योंकि मिस्र में जिस प्रकार मनुष्यों की मोमियाई लाशें मिलती हैं, उसी प्रकार बिल्ली की भी । मिस्रवाले जिस प्रकार मनुष्यों के शव मसाले से सुरक्षित रखते थे उसी प्रकार पालतू जानवरें के भी । पश्चिम के तथा अन्य अनेक देशों में इनको पालतू जानवर के रूप में भी रखा जाता है ।
बिल्ली लोटन संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बिल्ली + लोटना] एक प्रकार की बूटी जिसके विषय में प्रसिद्ध है कि उसकी गंध से बिल्ली मस्त होकर लोटने लगती है । यह दवा में काम आती है । यूनानी हकीम इसे 'बादरंजबोया' कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बिल्ली" आता है (43)
कुंदम बिल्ली । मार्जारमेनाद बिल्लीविराल विड़ाल । बिल्लीमार्जार बिलार । बिल्लीमार्जारीय बिल्लीबिडाल बिल्ली । बिलावविडारक विडाल । बिल्लीवृषाहार चूहों को खानेवाली, बिल्ली । मार्जारत्रिशंकु बिल्लीमार्जालीय बिल्लीनखविष वह जिसके नाखूनों में विष हो । जैसे, मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता, बंदर, मगर …बिडाली बिल्लीमंदिरपशु बिल्लीवृषदंश बिल्लीनक्तचारी बिल्लीव्याघ्रमुख बिल्लीव्याघ्रवक्त्र बिल्लीपुश्क बिल्ली । मार्जारविषदंत बिल्लीविषदंश बिल्लीजिह्वाय वे पशु जो जीभ से पानी पिया करते हैं । जैसे, कुत्ते, बिल्ली, सिंह आदिवृशदंशक बिल्लीबिडालिका बिल्लीदंष्ट्रानखबिष वह जंतु जिसके नख और दाँत में विष हो । जैसे, बिल्ली, कुत्ता, बंदर, मेढक…पशु लांगूलविशिष्ट चतुष्पद जंतु । चार पैरों से चलनेवाला कोई जंतु जिसके शरीर…ह्रीकु लजीला । लज्जाशील । शर्मीलामार्जारी कस्तुरीविडाल आँख का पिंडपूतिका पोय या पोई का सागनक्तंचर गुग्गुल । गूगल । २, राक्षसशालावृक बंदर । बानर । कपिपिंगाक्ष शिवामार्जारक मोरदीप्ताक्ष जिसकी आँखें चमकती होंनेत्रपिंड नेत्रगोलक । आँख का ढेलाव्याघ्रास्य बाध का मुख (को॰)विडालक हरतालअर्गला अरगल । अगरीमायावी बहुत बड़ा चालाक । छलिया । धोखेबाज । फरेबीविडाली विदारी कंदपिंडज सब अंगों के बनने पर गर्भ से सजीव निकलनेवाला जंतु, जैसे चमगादर, नेवला, …कुत्ता भेडिए, गीदड़ और लोमड़ी आदि की जाति का एक हिंसक पशु जिसे लोग साधारणतः घ…बिलैया ‡ संज्ञा स्त्री॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें