🕉️ 20 November 2026, Friday · 08:23:10 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कुत्ता
kuttā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
शालावृक (3.3.12) बन्दर · सियार
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कुत्ता संज्ञा पुं॰ [देश॰] [स्त्री॰ कुत्ती ]
१. भेडिए, गीदड़ और लोमड़ी आदि की जाति का एक हिंसक पशु जिसे लोग साधारणतः घर की रक्षा के लिये पालते हैं । श्वान । कूकुर । विशेष—इसकी छोटी बड़ी अनेक जातियाँ होतीं हैं और यह सारे संसार में पाया जाता है । इसकी श्रवण शक्ति बहुत प्रबल होती है और यह जरा से खटके से जाग उठता है । अपने स्वामी का यह बहुत शुभचिंतक और भक्त होता है । किसी किसी जाति के कुत्ते की घ्राण शक्ति बहुत प्रबल होती है जिसके कारण वह किसी के पैरें के निशान सूँघकर उसके पास जा पहुँचता है । शिकार में भी इससे बहुत सहायता मिलती है । पागल कुत्ते के काटने से आदमी उसी की तरह से भूँकने लगता है और प्रायः कुछ दिनों में मर जाता है । बरसात में इसके विष का दौरा अधिक होता है । काटे हुए स्थान पर कुचला घिसकर लगाना लाभदायक होता है । यौ॰—कुत्ते खसी = व्यर्थ और तुच्छ कार्य । मुहा॰—क्या कित्ते ने काटा है = क्या पागल हुए हैं ? उ॰— क्या हमें कुत्ते ने काटा है जो हम इतनी रात को वहाँ जाएँगे ? विशेष—साधारणतः पागल कुत्ते के काटने से मनुष्य पागल हो जाता है इसी से यह मुहावरा बना है । इसका प्रयोग प्रायः प्रश्न के लिये होता है और काकु अलंकार से अर्थ सिद्ध होता है । कुत्ते ने नहीं काटा है = दे॰ ' क्या कुत्ते ने काटा है ? कुत्ता घसीटना = नीच और तुच्छ कार्य करना । कुत्ते की मौत मरना = बहुत बुरी तरह से मरना । कुत्ते की हुड़क उठना = (१) पागल कुत्ते के काटने की लहर उठना (२) अचानक या कुसमय में किसी वस्तु के लिये आतुर होना । कुत्ते का दिमाग होना या कुत्ते का भेजा खाना = बहुत अधिक बकवाद करने की शक्ति होना । बहुत बक्की होना । कुत्ते की दुम = कभी अपनी बुरी चाल न छोङ़नेवाला । जिसपर समझने बुझाने या सत्संग आदि का कोई प्रभाव न पड़े । विशेष—कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, वह कभी सीधी नहीं होती । इसी से यह मुहावरा बना है ।
२. एक प्रकार की घास जो कपड़ो में लिपट जाती है और जिसे लपटौवाँ कहते हैं ।
३. कल का वह पुरजा जो किसी चक्कर को उलटा या पीछे की ओर घूमने से रोकता है
४. लकड़ी का एक छोटा चौकोर टुकड़ा जो करगहने में लगा रहता है और जिसके नीचे गिरा देने पर दरवाजा नहीं खुल सकता । बिल्ली ।
५. संदूक का घोड़ा ।
६. नीच या तुच्छ मनुष्य । क्षुद्र ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कुत्ता" आता है (60)
भषण कुत्ता । श्वानशुनक कुत्ता । कुक्कुर । श्र्वानश्वान कुत्ता । कुक्कुरकुक्कुर कुत्ता । श्वानकुर्कुर कुत्ता । श्वानशुन कुत्तामशुन श्वान । कुत्तारुदथ कुत्ता । छोटा वच्चाशुनि कुत्तावृकदंश कुत्तामृगदंशक कुत्ताशवकाम्य कुक्कुर । कुत्ताशालामृग कुत्ता । श्वान । कुक्कुरसालावृक कुत्ता । श्वानग्राममृग कुत्तामृगाराति कुत्तावृकाराति कुत्ताअस्थिभक्ष हड्डी खानेवाला । कुत्ताआस्यलांगल कुत्तादीर्घसुरत वह जो देर तक रति करता हो । कुत्ताश्वा कुक्कुर । कुत्ताजुकुट कुत्तानखविष वह जिसके नाखूनों में विष हो । जैसे, मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता, बंदर, मगर …रतकील कुत्ताव्राज कुत्तारतव्रण कुत्तावांताद कुत्ता । श्वानवृकारि कुत्ताचंद्रमह कुत्तारतांदुक कुत्तासग कुक्कुर । कुत्ता । श्वान । यौ॰—सगजाँ = (१) लालची । लोभी । (२) बेरहम । …रतशायी कुत्तावशापायी कुत्ता । श्वानशरत्कामी कुत्ता । कुक्कुर । श्वानग्रामसिंह कुत्तारुवय श्वान । कुत्तातल्लह कुत्तापशु लांगूलविशिष्ट चतुष्पद जंतु । चार पैरों से चलनेवाला कोई जंतु जिसके शरीर…कपिल भूरा । मटमैला । तामड़ा रंग काजकुट मलयाचलरसना जिह्वा । जीभ । जवान । यौ॰— रसनामल=जीभ की मैल । रसनामूल=जीभ का मूल भाग …अलिपक भौंराशयालु वह जिसे नींद आई हो । निद्रालुभल्लूक भालूसारमेय सरमा की संतानप्रक्खर अत्यंत तीक्ष्ण, तीव्र या उग्ररंतिदेव पुराणानुसार एक बड़े दानी राजा जिन्होंने बहुत अधिक यज्ञ किए थे । वेशेष—…कृतालय जिसने कही घर बना लिया हो । घर बना लेनेवालागृहपति घर का मालिकनखायुध शेरमृगारि सिंहनखरायुध शेरशालावृक बंदर । बानर । कपिशीघ्रचेतन वह जो किसी बात को बहुत शीघ्र समझे । जल्दी बात समझनेवाला । चतुरगृहप घर का मालिकक्रोधी क्रोध नामक सवत्सरगृहपाल घर का रक्षक । चौकीदार । पहरूइंद्रमह दे॰ 'इंद्रमख'रतनारीच कामदेव । मदनरतिदेव विष्णु
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें