🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मीन संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. मछली । उ॰— (क) कहि न सकत कछु चितवत ठाढ़े । मीन दीन जनु जल ते काढ़े ।—मानस, २ । ७० । (ख) बिरंच महादेव से मीन बहुतै जहाँ होय परगट कभी जोत मारा ।—चरण॰ बानी, पृ॰ १३० ।
२. मेष आदि राशियों में से अंतिम या बारहवीं राशि । विशेष— इस राशि में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का अंतिम पद और उत्तर भाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र हैं । इस राशि की अधिष्ठात्री देवियाँ दो मछलियाँ हैं और यबह चरणरहित, कफ- प्रकृति, जलचारी, निःशब्द, पिंगलवर्ण, स्निग्ध, बहुत संतानवाली और ब्राह्मण वर्ण की मानी गई है । कहते हैं, इस राशि में जो जन्म लेता है, वह क्रोधी, तेज चलनेवाला, अपवित्र और अनेक विवाह करनेवाला होता है । पर्या॰—कीट । जलज । सौभ्य । अंगन । युग्म । सय । भक्ष्य । गुरुक्षेत्र । दीनात्मक ।
३. मेष आदि बारह लग्नों में से अंतिम लग्न । विशेष— फलित ज्योतिष के अनुसार इस लग्न में जन्म लेनेवाला कार्यदक्ष, अल्पभोजी, स्त्री का बहुत कम साथ करनेवाला, चंचल, अनेक प्रकार की बातें करनेवाला, धूर्त, तेजस्वी, बलवान्, विद्वान्, धनवान्, चर्मरोगी, विकृतमुख, पराक्रमी, पवित्रतापूर्वक और शास्त्रानुकूल आचार आदि से रहनेवाला, विनीत, संगीतप्रेमी, कन्या संततिवाला, कीर्तिशाली, विश्वासी और धीर होता है और इसकी मृत्यु मूत्रकृच्छु, गुह्य रोग या उपवास आदि से होती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मीन m. (derivation fr. √ 1. मी very doubtful in spite of Uṇ. iii, 3) a fish, Mn.; MBh. &c.
the sign of the zodiac Pisces, R.; VarBṛS.; Pur.
N. of a teacher of Yoga, Cat.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (818,3) स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मीनः [मी-नक्] 1 A fish; सुप्तमीन इव ह्रदः R. 1. 73; मीनो नु हंत कतमां गतिमभ्युपैतु Bv. 1. 17. --2 The twelfth sign of the zodiac (Pisces). --3 The first incarnation of Viṣṇu; see मत्स्यावतार. --Comp. --अंडं roe, fish-spawn --(डा) moist sugar. --आ घातिन्, घातिन्
m. {1} a fisherman. {2} a crane. --आलयः the sea. --केतनः the god of love. --गंधः an epithet of Satyavatī. --गंधिका a pond, pool of water. --रंकः, --रंगः a kingfisher.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0867-a) स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।