अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
राई १संज्ञा स्त्री॰[सं॰ राजिका, प्रा॰ राईआ] १. एक प्रकार की बहुत छोटी सरसों । २. बहुत थोड़ा मावा या परिमाण । मुहा॰—राई भर=बहुत थोड़ा । राई रत्ती करके=छोटी से छोटी रकम या तौल के हिसाब से । राई नोन उतारना=नजर लगे हुए बच्चे पर उतारा करके राई ओर नमक को आग में डालना, जिससे नजर के प्रभाव का दूर होना माना जाता है । राई ते पर्वत करना=थोड़ी बात को बहुत बढ़ा देना । उ॰—अविगति गति जानी न परै । राई ते पर्वत करि डारै राई मेरु करै ।— सूर (शब्द॰) । राई काई करना =टुकडे़ टुकडे़ कर डालना । राई काई होना =टुकड़े टुकडे़ होना । उ॰—अजुर्न ने ऐसे पवन बाण मारे कि बादल राई काई हो यों उड गए, जैसे रूई के पहल पवन के झोंक से ।—लल्लू (शब्द॰) । तेरी आँखों में राई नोन =ईश्वर करे, तेरी वुरी डोठ मुझे न लगे । राई से पर्वत करना =छोटी बात को बहुत बढ़ा देना । राई लीन उतारना =दे॰ राई नाई नीन उतारना । उ॰—(क) हिरण्याक्ष अरु हिरनकशिपु भट आदिक जेइ संहारयो । ताहि प्रेत बाधा वारन हित राई लोना उतारयो ।—रघुराज (शब्द॰) । (ख) कबहूँ अंग भूषण बनवावति राई लोन उतारि ।—सूर (शब्द॰) । (ग) यशुमति माय धाय उर लीन्हों राई लोन उतारो ।—सूर (शब्द॰) ।
राई पु † १संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ राई] राजा होने का भाव । राजापन । राजसी ।
राई पु २संज्ञा पुं॰[सं॰ राजा] १. राजा । २. वह जो सबसे श्रेष्ठ हो । उ॰—सुनु मुनि राई, जग सुखदाई । कहि अब सोई, जेहि यश होई ।—केशव (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।