🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:15:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रुकना
rukanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रुकना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ रोक]
१. मार्ग आदि न मिलने के कारण ठहर जाना । आगे न बढ़ सकना । अवरुद्ध होना । अटकना । जैसे,—(क) यहाँ पानी रुकता है । (ख) रास्ता न मिलने की वजह से सब लोग रुके हैं ।
२. अपनी इच्छा से ठहर जाना । आगे न बढ़ना । जैसे,—(क) हम रास्ते में एक जगह रुकना चाहते हैं । (ख) यह गाड़ी हर स्टेशन पर रुकती है । संयों क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।
३. किसी कार्य में आगे न चलना । किसी काम में सोच विचार या आगा पीछा करना । जैसे,—मैं कुछ निश्चय नहीं कर सकता, इसी से रुका हूँ; नहीं तो कब का दावा कर चुका होता ।
४. किसी कार्य का बीच में ही बंद हो जाना । काम आगे न होना । जैसे,—(क) रुपए के बिना सब काम रुका है । (ख) इस साल विवाह की सब तेयारी हो चुकी थी; पर लड़की मर जाने से विवाह रुक गया ।
५. किसी चलते क्रम का बंद होना । सिलसिला आगे न चलना । जैसे— बाढ़ रुकना । सयो॰ क्रि॰—जाना ।
६. वीर्यपात न होने देना । स्खलित न होना (बाजारु) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "रुकना" आता है (22)
विरमण विराम करना । रुकना । ठहरना । थमनागतिभंग ठहरना । रुकनाथमना रुकना । ठहरना । चलता न रहना । जैसे, गाड़ी का थमना, कोल्हू का थमनाठमकना चलते चलते ठहर जाना । ठिठकना । रुकना । जैसे,—तु्म चलते चलते ठमक क्यों ज…ठहरना चलना बंद करना । गति में न होना । रुकना । थमना । जैसे,—(क) थोड़ा ठहर जा…ठिकना † क्रि॰ अ॰ ठिठकना । ठहरना । रुकना । अड़नाहुदना पु † क्रि॰ अ॰ स्तब्ध होना । रुकनावस्ति नाभि के नीचे का भाग । पेड़ूअवष्टंभन सहारा लेना तथा देनासन्निवृत्ति लौट आना । पलटना । प्रत्यावर्तनठेना † क्रि॰ अ॰रहना स्थित होना । अवस्थान करना । ठहरना । जैसे,—अगर कोई यहाँ रहे, तो मैं वहा…सब्र संतोष । घैर्य । क्रि॰ प्र॰—आना ।—करना ।—रखना । मुहा॰—सब्र करना = (१) ध…अटकना कि॰ अ॰घुटना पाँव के मध्य का भाग या जोड़ । जाँघ के नीचे और टाँग के ऊपर का जोड़ । टा…थाकना † क्रि॰ अ॰टिमकना † क्रि॰ अ॰बिरमना † क्रि॰ अ॰बिलबना पु क्रि॰ अ॰बिलमना पु † क्रि॰ अ॰मुरकना लचककर किसी ओर झुकनाविरमना पु क्रि॰ अ॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें