🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:36:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रोना
ronā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
क्रन्दन (3.3.131) ललकारना
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रोना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ रोदन, प्रा॰ रोअन]
१. पीड़ा । दुःख या शोक से व्याकुल होकर मुँह से विशेष प्रकार का स्वर निकालना और नेत्रों से जल छोड़ना । चिल्लाना और आँसू बहाना । रुदन करना । संयो॰ क्रि॰—उठना ।—देना ।—पड़ना ।—लेना । मुहा॰—रोना कलपना या रोना धोना =विलाप करना । रोना पीटना =छाती या सिर पर हाथ मारकर विलाप करना । बहुत विलाप करना । रो बैठना =(किसी व्यक्ति या वस्तु के लिये) शोक कर चुकना । निराश होकर रह जाना । रो रोकर = (१) ज्यों त्यों करके । कठिनता से । दुख और कष्ट के साथ । प्रसन्नतापूर्वक नहीं । जैसे,—उसने रो रोकर काम किया है । (२) बहुत धीरे धीरे । बहुत रुर रुककर । जैसे,—जब रुपया देना ही है, तब रो रोकर क्यों देते हो । रो रोकर घर भरना = बहुत बिलाप करना । किसी वस्तु को रोना =किसी वस्तु के लिये पछताना या सोक करना । नाम को रोना । रुपए को रोना । रोना गाना =विनंती करना । दुःखपूर्वक निवेदन करना । गिड़गिड़ाना । जैसे,—उसने रो गाकर जुर्माना माफ करा लिया ।
२. बुरा मानना । रंज मानना । चिढ़ाना । जैसे, =तुम तो हँसी में रोने लगते हो ।
३. दुःख करना । पछताना । जैसे,—रुपया डुब गया; अब रो रहे हैं ।
४. शीकायत करना । दुःख बयान करना । दुखड़ा रोना ।
रोना २ संज्ञा पुं॰ दुःख । रंज । खेद । शोक । जैसे—इसी का तो रोना है । मुहा॰—रोना आना =कुछ होना । तरस खाना । जैसे,—तुम्हारी अकल पर रोना आता है । रोना पड़ना या रोना पीटना पड़ना = विलाप होना । शोक छाना । जैसे,—घर घर रोना पीटना पड़ गया ।
रोना ३ वि॰ [वि॰ स्त्री॰ रोनी]
१. थोड़ी सी बात पर भी दुःख माननेवाला । रोनेवाला । जैसे,—वह रोना आदमी है, उससे मत बोलो ।
२. बात बात में बुरा माननेवाला । चिड़चिड़ा ।
३. रोनेवाले का सा । मुहर्रमी । रोवाँसा । जैसे,—रोनी सुरत ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "रोना" आता है (26)
रोदन विलाप करना । क्रंदत करना । रोनाआक्रंद रोदन । रोनाक्रंदन रोना । विलापआक्रंदन रोनारुदन रोने की क्रिया । क्रंदन । रोना । विलाप करनाविरुदित रुदन । रोना । शोक, संताप करनाअश्रुपात आँसु गिराना । ऱुदन । रोनाचींचख चिल्लाहट । रोनापिन्ना † ^१ वि॰ जो सदा रोता रहे । रोनेवाला । रोनाबिलखना विलाप करना । रोनाबिलपना पु † क्रि॰ अ॰ विलाप करना । रोनाविलपना पु क्रि॰ अ॰ विलाप करना । रोनाक्रोश कोसरुदित जो रो रहा हो । रोता हुआक्रुष्ट आहुत । पुकारा या बुलाया हुआवाश अड़ूसा । वासकबाष्प भापकामा कामिनी स्त्रीसंक्रंद युद्ध । लड़ाईमरघट वह घाट या स्थान जहाँ मुर्दें फूंके जाति हैं । मुर्दों को जलाने की जगह …टिहुक † संज्ञा स्त्री॰सिसकना भीतर ही भीतर रोने में रुक रुककर निकलती हुई साँस छोड़ना । जैसे,— लड़का …टिहुकना ठिठकनाकिकियाना कीं कीं या कें क का शब्द करनाचुनचुनाना जीभ या चमड़े पर तीक्ष्ण लगना । कुछ जलन लिए हुए चुभने की सी पीड़ा करना …हिस्टीरिया आक्षेप या मूर्छा रोग । विशष—यह रोग प्रधानतः स्त्रियों को होता है । इस …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें