लाव
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. लवा नामक पक्षी । विशेष दे॰
लवा ।
२. लौंग ।
३. काटना या खंडित करना ।
लाव
२ वि॰
१. काटनेवाला । खंडित करनेवाला ।
२. अवचयन करने- बाला । चयनकर्ता । एकत्र करनेवाला ।
३. नष्ट भ्रष्ट या विध्वस्त करनेवाला
[को॰] ।
लाव † पु
३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ लाय ( =आग)]
१. अग्नि । आग । आँच ।
२. लौ । लगन ।
लाव
४ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰ या सं॰ रज्जु]
१. वह मोटा रस्सा जिससे चरसा खींचत या इसी प्रकार का और कोई काम करते हैं । रस्सा । लास । मुहा॰—लाव चलाना = चरसे के द्रारा कूएँ से पानी खींचकर खेत सींचना ।
२. रस्सी । डोरी । रज्जु ।
उ॰—फिरि फिरि चितउत ही रहतु टुटी लाज की लाव । अंग अंग छबि झौर में भयौ भौर की नाव ।—बिहारी (शब्द॰) ।
३. उतनी भूमि जितनी एक दिन में एक चरसे से सींची जा सके ।
लाव
५ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ लगाना] वह ऋण जो किसी की चीज अपने पास बंधक रखकर उसे दिया जाय । मुहा॰—लाव उठाना = (१) चीज बंधक रखकर रुपया उधार देना । (२) किसानों को उनके कष्ट के समय ऋणस्वरूप धन देना । तकावी बाँटना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।