🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
वाराहीकंद संज्ञा पुं॰ [सं॰ वाराहीकन्द] एक प्रकार का महाकंद जो गेंठी कहलाता है । विशेष—कहते हैं, यह अनूप (जलप्राय) देश में होता है । इसके कंद के ऊपर सूअर के बालों के समान रोएँ होते हैं । इसका आकार प्रायः गुड़ की भेली के समान होता है और इसके पत्ते कँटीले, बड़े बड़े तथा अनीदार होते हैं । वैद्यक में यह चरपरा, कडुवा, बलकारक, पित्तजनक, रसायन, शुक्रजनक, वीर्यवर्धक, अग्निदीपक, मधुर, गरम, स्वर को शुद्ध करनेवाला, आयुवर्धक तथा कोढ़, प्रमेह, त्रिदोष, कफ, वात, कृमि और मूत्रकृच्छ्र का नाशक माना है । पर्या॰—वाराही । चर्मकारालुक । विष्क्सेनप्रिया । घृष्टि । वदरा । कच्छा । बनमालिनी । गृष्टि । बिल्वमूला । शूकरी । क्रीड़- कन्या । कौमारी । त्रिनेत्रा । ब्रह्मपुत्री । क्रोड़ी । कन्या । माधवेष्टा । शूकरकंद । वनवासी । कुष्ठनाशन । वल्य । अमृत । महावीर्य । शंवरकंद । वराहकंद । वीर । ब्राह्मीकंद । महौषध । सुकंदक । वृच्छिद । व्याधिहंता । मागधी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।