🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:00:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सोन
sona
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सोन १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शोण] एक प्रसिद्ध नद का नाम । उ॰— सानुज राम समर जस पावन । मिलेउ महानद सोन सुहावन । — मानस,१ । ४० । विशेष— यह नद मध्यप्रदेश के अमरकंटक की अधित्यका भूमि से, नर्मदा के उद्गम स्थान से दो ढाई मील पूर्व से, निकला है और उत्तर में मध्यप्रदेश तथा बुंदेलखंड होता हुआ पूर्व की ओर प्रवाहित हुआ है तथा बिहार में दानापुर से १० मील उत्तर गंगा में मिला है । बिहार में इस नद का पाट कोई अढ़ाई तीन मील लंबा है । वर्षा ऋतु में यह नद समुद्र सा जान पड़ता है । इसमें कइ शाखा नदियाँ मिलती हैं जिनमें कोइल प्रधान है । गरमी में इस नद में पानी बहुत कम हो जाता है । वैद्यक के अनुसार इसका जल रुचिकर, संताप और शोषापहस, पथ्य, अग्नि- वर्धक, बल और क्षीणांग को बढ़ानेवाला माना गया है । पर्या॰— शोणा । शोणभद्र । हिरण्यवाह ।
सोन पु२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्वर्ण, प्रा॰ सोण्ण, हिं॰ सोना]दे॰ सोना । उ॰— (क) परी नाथ कोइ छुवै न पारा । मारग मानुष सोन उछारा । — जायसी (शब्द॰) । (ख) दमयंती के बचन न भाए । नल राजा सब द्रव्य गँवाए । सोन रुप जो लाव भुवारा । धरत दाउँ पल मह सब हारा । — सबलसिंह (शब्द॰) । यौ॰— सोनथार=सोने का थाल । उ॰— सोनथार मनि मानिक जरे । — जायसी ग्रं॰, पृ॰१२४ । सोनबरन=स्वर्णभ । सुन- हला । उ॰— सोनबरन होइ रही सो रेखा । —जायसी ग्रं॰, पृ॰ १४४ । सोनरास = पका हुआ पीला (पान) । उ॰— पेड़ी हुँत सोनरास बखानू । —जायसी ग्रं॰, पृ॰१३५ ।
सोन ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का जलपक्षी । उ॰— कुररहि सारस करहि हुलासा । जीवन मरन सो एकहि पासा । बोलहिं सोन ढेक बगलेदी । रही अबोल मीन जल भेदी । — जायसी ग्रं॰, पृ॰१३ ।
सोन ४ वि॰ [सं॰ शोण] लाल । अरुणा । रक्त । उ॰— सुभग सोन सरसीरुह लोचन । बदन मयंक तापत्रय मोचन । —तुलसी (शब्द॰) ।
सोन ४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ सोना] एक प्रकार की बेल जो बारहो महीने बराबर हरी रहती है । इसके फूल पीले रंग के होते हैं ।
सोन ५ संज्ञा पुं॰ [सं॰ रसोनक या सोनह] लहसुन । (डि॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें