🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:07:48 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सोना
sonā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
गैरिक (3.3.12)
(निष्क (3.3.13) छाती · पल
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सोना १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सुवर्ण, स्वर्ण, प्रा॰ सोष्ण (=सोण)]
१. सुंदर उज्वल पीले रंग की एक प्रसिद्ध बहुमूल्य धातु जिसके सिक्के और गहने आदि बनते है । विशेष— यह खानों में या स्लेट अथवा पहाड़ों की दरारों में पाया जाता है । यह प्रायः कंकड़ के रुप में मिलता है । कंकड़ को चूर कर और पानी का तरारा देकर धूल, मिट्टी आदि बहा दी जाती है और सोना अलग कर लिया जाता है । कभी कभी सोना विशुद्ध अवस्था में भी मिल जाता है । पर प्रायः लोहे, तांबे तथा अन्य धातुओं में मिली हुई अवस्था में ही पाया जाता है । यह सीसे के समान नरम होता है पर चांदी, तांबे आदि के मेल से यह कड़ा हो जाता है । यह बहुत वजनी होता है । भारीपन में प्लैटिनम और इरिडियम धातुओं के बाद इसी का स्थान है । यह पीटकर इतना पतला किया जा सकता है कि पारदर्शक हो जाता है । इस प्रकार का इसका बहुत पतला तार भी बनाया जा सकता है । सोने पर जंग नहीं लगता । इसपर कोई खास तेजाब असर नहीं करता । हाँ, गंधक औक शोरे के तेजाब में आँच देने से यह गल जाता है । हिंदुस्तान में प्रायः सभी प्रांतों में सोना पाया जाता हैं, पर मैसूर और हैदराबाद की खानों में अधिक मिलता है । पिछली शताब्दी में कैलि- फोर्निया और आस्ट्रेलिया में भी इसकी बहुत बड़ी खानें मिली हैं । सोना सब धातुओं में श्रेष्ठ माना गया है । हिंदू इसे बहुत पवित्र और लक्ष्मी का रुप मानते हैं । कमर और पैर में सोना पहनने का निषेध है । सोना कितनी ही रसौषधों में भी पड़ता है । वैद्यक में यह त्रिदोषनाशक तथा बलवीर्य, स्मरण शक्ति और कांतिवर्धक माना गया है । पर्या॰— स्वर्ण । कनक । कांचन । हेम । गांगेय । हिरण्य । तप- नीय । चांपेय । शांतकुंभ । हाटक । जातरुप । रुक्म । महारजत । भर्म्म । गैरिक । लोहवर । चामीकर । कार्तस्वर । मनोहर । तेज । दीप्तक । कर्व्वूर । कर्च्चूर । अग्निवीर्य । मुख्यधातु । भद्राधातु । भद्र । उद्धसारुक । शांतकौंभ । भूरि । कल्याण । स्पर्शमणि । प्रभव । अग्नि । अग्निशिख । भास्कर । मांगल्य । आग्नेय । भरु । चंद्र । उज्वल । भृंगार । कलधौत । पिंजान । जांबव । अग्निबीज । द्रविण । अग्निभ । दीप्त । सौमंजक । जांबुनद । जांबूनद । निष्क । रुग्म । अष्टापद । अपिंदर । मुहा॰— सोना कसना=रखने के लिये कसौटी पर सोने की लकीर खींचना । सोना कसवाना या कसाना = कसौटी पर सोने की जांच करना । परखवाना । सोने का कौर खिलाना= अत्यधिक सुखी रखना । उ॰— तुम रहते ही हो तो कौन सोने का कौर खिला देते हो । — मान॰, भा॰ ५, पृ॰१६८ । सोने का घर मिट्टी होना=लाख का खाक होना । सारा वैभव नष्ट होना । सोने का पानी=किसी धातु पर चढ़ाया हुआ सोने का आब । मुलम्मा । सोने का महल उठाना=(१) अत्यंत धनी होना । (२) किसी कार्य में अत्यधिक व्यय करना । सोने का होना=बहुमूल्य होना । गुणी होना । उ॰— उनके यहाँ ब्याह करने में ही हमारी पत रहेगी, देवकीनंदन सोने का भी हो तो, हमारे काम का नहीं है । — ठेठ॰, पृ॰११ । सोने की चिड़िया= वह जिससे सदा लाभ ही लाभ होता रहे । मालदार आदमी । उ॰— अम्मा दस दिन में झख मार के अप ही मिलेंगी । सोने की चिडिया को कोई छोड़ता है भला । — सैर॰, पृ॰२८ । सोने की चिड़ीया हाथ से उड़ जाना या निकल जाना=किसी मालदार आदमी का चंगुल में न आना । सोने की चिड़िया हाथ आना या लगना = (१) कोई ईप्सित वस्तु अकस्मात् प्राप्त होना । उ॰— सुब्हान अल्ला सुब्हान अल्ला । सोने की चिड़िया हाथ आई । कहा, हुजूर खूदा के लिये चिक उठवा दें । — फिसाना॰, भा॰३, पृ॰६८ । (२) जिससे अत्यधिक लाभ हो उसका एका- एक मिल जाना । सोने की तौल तौलना=साधारण वस्तु भी सोने की तरह तौलना कि बाल बराबर भी फर्क न रहे । सोने के मोल होना=अत्यधिक मूल्य का होना । बहुमूल्य होना । सोने में घुन लगना = संभव बात का होना । अनहोनी होना । उ॰— काहू चीटी लगे पाँख, काहू यम मारे काख, सुनो है न देख्यो घुन लागो है कनक को । — हनुमन्ना
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सोना" आता है (60)
कनक सोना । सुवर्ण । स्वर्णशयन निद्रा लेने या सोने की क्रिया । सोनाऋक्थ धन । सुवर्ण । सोनाद्रू सोनापुरट सुवर्ण । सोनाविदल लाल रंग का सोनाहिरण सोना । स्वर्णकांचन सोनारुक्म स्वर्ण । सोनासानसि सोना । सूवर्णकर्चूर सोना । सुवर्णकर्बुर सोना । स्वर्णचामीकर सोना । स्वर्णसुवर्ण सोना । स्वर्णहिरण्य सोना । स्वर्णव्रश्चन सोना, चाँदी आदि काटने की छेनीसुवर्णक सोनाकार्तस्वर स्वर्ण । सोनाकलधौत सोनातावीष सोना । स्वर्णपारज् सोना । सुवर्णभूमिज सोनालोहवर सुवर्ण । सोनाविस्त सोनाजातरूप सुवर्णं । सोनारै धन दौलत । संपत्तितार रूपा । चाँदीदलप दलपति । मंडली या सेना का नायकरजत चाँदी । रूपाहून तिरस्कार । अपमानहेम हिम । पाला । बर्फअभ्र मेघ । बादलकंदल नया अँखुआगांग गंगा संबंधी । गंगा काभर्म दे॰ 'भ्रम'हाटक महाभारत में वर्णित एक देश का नामकटंकट आग । अग्निजांबव जामुन का फल । जंबू फलतामरस कमलदीप्त प्रज्वलित । जलता हुआनिष्क वैदिक काल का एक प्रकार का सोने का सिक्का या मोहर जिसका मान भित्र भित्र…भस्मक भावप्रकाश के अनुसार एक रोग जिसमें भाजन तुरंत पच जाता है । भस्माग्नि । …मरुत् एक देवगण का नाम । विशेष— वेदों में इन्हें रुद्र और वृश्नि का पुत्र लिख…संवेश पास जाना । पहुँचनासुरभि सुगंधआपिंजर कुछ लाल रंग काकल्याण मंगल । शुभ । भलाई । यौ॰— कल्याणकारीकुसुंभ कुसुम । बर्रै । अग्निशिखाचांपेय चपकद्रविण धनभृंगार सज्ञा पुं॰संवेशन बैठनाअवष्टंभ सहारा । आश्रयजांबूनद धतूराशातकुंभ कचनार का वृक्षनिमज्जथु गोता लगाना । डुबने की क्रियाहर्षयित्नु आनंददायकलोट लोटने का भाववाचक रुप । लोटने की क्रिया या भाव । लुढ़कना । क्रि॰ प्र॰—ल…महाधन बहुमूल्य । अधिक मूल्य काअग्निभ अग्निसंबंधी नक्षत्र । कृत्तिका
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें