🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:01:56 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छाती
chātī
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
(निष्क (3.3.13) सोना · पल
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छाती संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ छादिन् छादी ( = आच्छादन करनेवाला)]
१. हड्डी की ठठरियों का पल्ला जो कलेजे के ऊपर पेट तक फैला होता है । पेट के ऊपर का भाग जो गरदन तक होता हैं । सोना । वक्षास्थल । विशेष—छाती की पसलियाँ पीछे की ओर रीढ़ और आगे की ओर एक मध्यवती अस्यिदंड से लगी रहती हैं । इनके अंदर के कोठे में फुप्फुस और कलेजा रहता है । दुध पिलानेवाले जीवों में यह कोठा पेट के कोठे से, जिसमें अँतड़ी आदि रहती है, परदे कै द्वारा बिलकुल अलग रहता है । पक्षियों और सरीसृपों में यह विभाग उतना स्पष्ट नहीं रहता । जलचरों तथा रेंगनेवाले जोवों में तो यह विभाग होता ही नहीं । मुहा॰—छाती का जम = (१) दु:खदायक वस्तु या व्यक्ति; हर घड़ी कष्ट पहुँचानेवाला आदमी या वस्तु । (२) कष्ट पहुँचाने के लिये सदा घेरे रहनेवाला आदमी । (३) धूष्ट मनुष्य । ढीठ आदमी । छाती पर का पत्थर या पहाड़= (१) ऐसी वस्तु जिसका खटका सदा बना रहता हो । चिंता उत्पन्न करनेवाली वस्तु । जैसे,—कुआँरी लड़की, जिसके विवाह की चिंता सदा बनी रहती है । (२ सदा कष्ट देनेवाली वस्तु । दु:ख से दबाए रहनेवाली वस्तु । छाती कूटना= दे॰ 'छाती पीटना' । उ॰—कूटते हैं तो बदों को कूट दें । कट मरें, क्यों कूटते छाती रहें ।—चुभते॰ पृ॰ ३९ । छाती के किवाड़ = छाती का पंजर । छाती का परदा या विस्तार । छाती का किवाड़ खुलना = (१) छाती फटना । (२) कंठ से चीत्कार निकलना । गहरी चोख निकलना । जैसे,—मैं तो आता ही था; तेरी छाती के किवाड़ क्या खुल गए । (३) हृदय के कपाट खुलना । हिए की आँख खुलना । हृदय में ज्ञान का उदय होना । अंतर्बोध होना । तत्व बोध का होना । (४) बहुत आनंद होना । छाती के किवाड़ खोलना= (१) कलेजा टुकड़े टुकड़े करना ।(२) जी खोलकर बाते करना । हृदय की बात स्पष्ट कहना । मन में कुछ गुप्त न रखना । (३) हृदय का अंधकार दूर करना । अज्ञान मिटाना । अंतर्बेंध करना । छाती खोलना = बातों द्वारा हृदय को बेधना । अपने कथन से किसी की पीड़ा । पहुँचाना । उ॰—आकबाक बकि और भी वृथा न छाती छोल ।—सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ७३६ । छाती तले रखना = (१) पास से अलग न होने देना । सदा अपने समीप या अपनी रक्षा में रखना । (२) अत्यंत प्रिय करके रखना । छाती तले रहना = (१) पास रहना । आँखों के सामने रहना । (२) अत्यंत प्रिय होकर रहना । छाती दरकना = दे॰ 'छाती फटना' । छाती दरना = सताना । क्लेश देना । उ॰— ब्रजवास ते ऊधौ प्रवास करो, अब खूब ही छाती दरी सो दरी ।—नट॰, पृ॰ २३ । छाती निकालकर चलना = तनकर चलना । अकड़कर चलना । ऐंठकर चलना । छाती पत्थर की करना = भारी दु:ख सहने के लिये हृदय कठोर करना । छाती पर मूँग या कोदो दलना (१) किसी को सामने हो ऐसी बात करना जिससे उसका जी दुखे । किसी को दिखा दिखाकर ऐसा काम करना जिससे उसे क्रोध या संताप हो । किसी के आँख के सामने हो उसकी हानि या बुराई करना । जैसे,— यह स्त्री बड़ी कुलटा हैं; अपने पति की छाती पर कोदो दलती है (अर्थात् अन्य पुरुष से बातचीत करती है) । (२) अत्यंत कष्ट पहुँचाना । खूब पीड़ित करना । (स्त्रियाँ प्राय: तेरी छाती पर मूँग दलूँ' कहकर गाली भी देती हैं) । छाती पर चढ़ना = कष्ट पहुँचाने के लिये पास जाना । छाती पर चढ़कर ढाई चुल्लू लहू पीना = कठिन दंड देना । प्राणदंड देना । छाती पर धरकर ले जाना= अपने साथ परलोक में ले जाना । -(धन आदि के विषय में लोग बोलते हैं कि 'क्या छाती पर धरकर ले जाओगे ?') । छाती पर पत्थर रखना = किसी भारी शोक या दु:ख का आघात सहना । दु:ख सहने के लिये हृदय कठोर करना । छाती पर बाल होना = उदारता, न्यायशीलता आदि के लक्षण होना ।—लोगों में प्रवाद है कि सूम या विश्र्वासघातक की छाती पर बाल नहीं होते) । छाती पर साँप लोटना या फिरना = (१) दु: ख से कलेजा दहल जाना । हृदय पर दु ख शोक आदि का आघात पहुँचना । मन मसोसना । मानसिक व्यथा होना । (२) ईर्ष्या से हृदय व्यथित होना । डाह होना । जलन होना । छाती पर होना = छाती पर चढ
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छाती" आता है (29)
उर वक्षस्थल । छाती । यौ॰—उरोज । मुहा॰—उर आनना वा लाना = छाती से लगाना । आ…कुच स्तन । छाती । यौ॰—कुचकुंभ ।—कुचतट । कचतटी = स्तनहृदय छाती के भीतर बाईं ओर स्थित मांसकोश या थैली के आकार का एक भीतरी अवयव जि…उरोज स्तन । कुच । छातीऊधस् स्तन । छातीउरसिज स्तन । छातीवक्षण छाती । सीनागणपीठक सीना । छाती । वक्षहृदयस्थान छाती । वक्षःस्थलवच्छ पु ^१ संज्ञा पुं॰ उर । छातीउरस्क छाती । वक्षस्थलविबंधन पीठ, छाती, पेट आदि के घाव या फोड़े को कपड़े से विशेष रूप से बाँधने की …उरःस्थल वक्ष । छातीवक्षस्थल उर । छातीलबान वक्ष । सीना । छातीकलेजा प्राणियों का एक भीतरती अवयब । विशेष—यह छाती के भीतर बाई ओर को फैला हुआ…मम्मा स्तन । छातीअंतरंस वक्षस्थल । सीना । छातीहृद् हृदय । दिल । मनवक्ष पेट और गले के बीच में पड़नेवाला भाग जिसमें स्त्रियों के स्तन और पुरुषो…आगा किसी चीज के आगे का भाग । अनाड़ीउरस पु वि॰ फीका । कुरस । नीरस । बेस्वाद काहिअ पु संज्ञा पुं॰हिआ पु संज्ञा पुं॰हिय हृदय । मनबस्ट चित्रकारी में वह मुर्ति, चित्र या प्रति- कृति जिसमें किसी व्यक्ति के म…हिया हृदय । मनहियरा हृदय । मनपित्तश्लेश्माल्वण एक प्रकार का सन्निपात ज्वर । विशेष—इसमें शरीर के भीतर दाह और बाहर ठंढा…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें