आरा
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰] [स्त्री॰ अल्पा॰ आरी]
१. एक लोहे की दाँतीदार पटरी जिससे रेत कर लकड़ी चीरी जाती है । इसके दोनों ओर लकड़ी के दस्ते लगे रहते हैं ।
उ॰—यह मन वाको दीजिए जो साँचा सेवक होय । सिर ऊपर आरा सहै, तबहुँ न दूजा सोय ।-कबीर (शब्द॰) ।
२. चमड़ा सीने का टेकुआ या सूजा । सुतारी । यौ॰—आराकश ।
आरा
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ आर] लकड़ी की चौड़ी पटरी जो पहिए की गड़ारी और पुट्ठी के बीच जड़ी रहती है । एक पहिए में ऐसी दो पटरियाँ होती हैं, बाकी और जो पतली पतली चार पटरियाँ जड़ी जाती हैं, उन्हें गज कहते हैं ।
आरा
३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ आड़ा] लकी की या पत्थर की पटरी जिसे दीवार पर रखकर उसके ऊपर घोड़िया या टोटा बैठातै है । यह इसलिये रखा जाता है कि घोड़िया आदि एक सीध में रहें ऊपर नीचे हों । दीवारदासा । दासा ।
आरा
४ †
संज्ञा पुं॰ [हिं॰] दे॰
आला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।