🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:24:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

आसन
āsana
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
कन्धे का भाग (जहाँ महावत बैठता है) (2.8.39)
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
आसन १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. स्थिति । बैठने की विधि । बैठक । जैसे,— ठीक आसन से बैठो । विशेष—यह अष्टांग योग तीसरा अंग है और पाँच प्रकार का होता है—पद्मासन, स्वस्तिकासन, भद्रासन, वज्रासन और वीरासन । कामशास्त्र या कोकशास्त्र में भी रतिप्रसंग के ८४ आसन हैं । यौ॰—पदमासन । सिद्धासन । गरुड़ासन । कमलासन । मयूरासन । मुहा॰—आसन उखड़ना=(१) अपनी जगह से हिल जाना । (२)घोड़े की पीठ पर रान न जमना । जैसे,—वह अच्छा सवार नहीं है; उसका आसन उखड़ जाता है । आसन उठना=स्थान छूठना । प्रस्थान होना । जानना । जैसे,—तुम्हारा आसन यहाँ से कब उठेगा? आसन करना=(१) योग के अनुसार अंगों को तोड़ मरोड़कर बैठना । (२) बैठना । टिकना । ठहरना । जैसे,—उन महात्मा ने वहाँ आसन किया है । आसन कसना= अंगों को तोड़ मरोड़कर बैठना । आसन छोड़ना=उठ जाना । चला जाना । आसन जमना=(१) जिस स्थान पर जिस रीति से बैठे, उसी स्थान पर उसी रिति से स्थिर रहना । जैसे,—अभी घोड़े की पीठ पर उनका आसन नहीं जमता है । (२) बैठने में स्थिर भाव आना । जैसे,—अब तो वहाँ आसन जम गया, अब जल्दी नहीं उठते । आसन जमाना= स्थिर भाव से बैठना । जैसे,—वह एक घड़ी भी कहीं आसन जमाकर स्थिर भाव से नहीं बैठता । आसन जोड़ना= दे॰ 'आसन जमाना' । आसन डिगना=(१) बैठने में स्थिर भाव न रहना । (२) चित्त चलायमान होना । मन डोलना । इच्छा और प्रवृत्ति होना । (जिससे जिस बात की आशा न हो वह यदि उस बात को करने पर राजी या उतारू हो तो उसके विषय में यह कहा जाता है ।) जैसे,—(क) जब रुपया दिखाया गया, तब तो उसका भी आसन डिग गया । (ख) उस सुंदरी कन्या को देख नारद का आसन डिग गया । आसन डिगाना=(१) जगह से विचलित करना । (२) चित्त को चलायमान करना । लोभ या इच्छा उत्पन्न करना । आसन डोलना=(१) चित्त चलायमान होना । लोगों के विश्वास के विरुद्ध किसी की कीसी वस्तु की ओर इच्छा या प्रवृत्ति होना । जैसे—मेनका के रूप को देख विश्वामित्र का भी आसन डोल गया । (ख) रुपए का लालच ऐसा है कि बड़े बड़े महात्माओं का भी आसन डोल जाता है । (२) चित्त क्षुब्ध होना । हृदय पर प्रभाव पड़ना । हृदय में भय और करुणा का संचार होना । जैसे,—(क) विश्वामित्र के घोर तप को देख इंद्र का आसन डोल उठा । (ख) जब प्रजा पर बहुत अत्याचार होता है, तब भगवान् का आसन डोल उठता है । आसन डोल=कहारों की बोली । जब पालकी का सवार बीच से खिसककर एक ओर होता है और पालकी उस ओर झुक जाती है तब कहार लोग यह वाक्य बोलते हैं । आसन तले आना=वश में आना । अधीन होना । आसन देना=सत्कारार्थ बैठने के लिये कोई वस्तु रख देना य ा बतला देना । बैठाना । आसन पहचानना = बैठने के ढ़ंग से घोड़े का सवार को पहचानना । जैसे, —घोड़ा सवार को पह- चानता है, देखो मालिक के चढ़ने से कुछ इधर उधर नहीं करता । आसन पाटी = खाट खटोला । ओढ़ने बिछाने की वस्तु । आसन पाटी लेकर पड़ना = अटवाटी खटवाटी लेकर पड़ना । दुख और कोप प्रकट करने के लिये ओढ़ना ओढ़कर या बिछौना बिछाकर खूब आडंबर के साथ सोना । आसन बाँधना = दोनों रानों के बीच दबाना । जाँघों से जकड़ना । आसन मारना = (१) जमकर बैठना । (२) पालथी लगा कर बैठना । उ॰— मठ मंड़प चहुँ पास सकारे । जपा तपा सब आसन मारे ।—जायसी (शब्द॰) । आसन लगाना = (१) आसन मारना । जम कर बैठना । (२) टिकना । ठहरना । जैसे, —बाबा जी, आज तो यहीं आसन लगाइए । (३) किसी कार्य के साधन के लिय़े अड़कर बैठना । जैसे, —यदि आज न दोगे तो यहीं आसन लगावेगा । (४) बैठने की वस्तु फैलाना । बिछौना बिछाना । जैसे,—बाबा जी के लिये यहीं फैलाना । लगा दो । आसन होना = रतिप्रसंग के लिये उद्यत होना ।
२. बैठने के लिये कोई वस्तु । वह वस्तु जिसपर बैठें । विशेष—बाजार में ऊन,मूँज य़ा कुश के बने हुए चौखूँटे आसन मिलते हैं ।—लोग इनपर बैठकर अधिकतर पूजन या भोजन करते है ।
३. टिकान या निवास । (साधुओं की बीली) ।
४. साधुओं का ड़ेरा या निवास स्थान । क्रि॰ प्र॰— करना = टिकना । ड़ेरा ड़ालना ।—दे
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. आसन n. (but आसन, ŚBr.) sitting, sitting down, KātyŚr.; Mn.
sitting in peculiar posture according to the custom of devotees, (five or, in other places, even eighty-four postures are enumerated; see पद्मासन, भद्रासन, वज्रासन, वीरासन, स्वस्तिकासन: the manner of sitting forming part of the eightfold observances of ascetics)
halting, stopping, encamping
abiding, dwelling, AV. xx, 127, 8; Mn.; Yājñ.; Hit. &c.
seat, place, stool, KātyŚr.; ŚBr. xiv; Kum.; Mn. &c.
the withers of an elephant, the part where the driver sits, L.
maintaining a post against an enemy
2. आसन = 2. असन, Terminalia Tomentosa.
आसन See 2. √ आस्.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (159,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
आसनं [आस्-ल्युट्] 1 Sitting down. --2 A seat, place, stool; स वासवेनासनसन्निकृष्टं Ku. 3. 2; आसनं मुच् to leave one's seat, rise; R. 3. 11. --3 A particular posture or mode of sitting; cf. पद्म˚, वीर˚, भद्र˚, वज्र˚ &c. --4 Sitting down or halting, stopping, encamping. --5 Abiding, dwelling; Ms. 2. 245, 6. 59. --6 Any peculiar mode of sexual enjoyment [] (84 such asanas are usually mentioned). --7 Maintaining a post against an enemy (opp. यानं), one of the six modes of foreign policy; which are: --संधिर्ना विग्रहो यानमासनं द्वैधमाश्रयः Ak.; प्रतिबद्धशक्त्योः कालप्रतीक्षया तूष्णीमवस्थानमासनं; परस्परस्य सामर्थ्यविघातादासनं स्मृतं Agni P.; Ms. 7. 160, 162, 166; Y. 1. 346; Pt. 3. --8 The front part of an elephant's body, withers. --9 Throwing (fr. अस् to throw). --10 N. of two trees (असन and जीवक). --ना A seat, stool, stay. --नी 1 Stay, abiding, sitting. --2 A small seat or stool. --3 A shop, stall. --Comp. --बंधधीर a. resolute to sit down, firm in one's seat; निषेदुषीमासनबंधधीरः R. 2. 6.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0267-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "आसन" आता है (22)
निषण्णक आसनयोगांग पतंजलि के अनुसार योग के आठ अंग जो इस प्रकार हैं—यम, नियम, आसन, प्राणाय…प्रस्तरणा आसन । पीठिकावेढ आसन । स्थान । पीढ़ासीट बैठने का स्थान । आसनसंधि दो चीजों का एक में मिलाना । मेल । संयोगकशिपु तकियाविष्टर विस्तृत । लंबा चौड़ाविस्तर प्रसार । फैलाव । दे॰ 'विस्तार'आसदन लाभ । मुनाफाव्यपाश्रय आश्रयस्यानप्रस्तरण बिछाना । फैलानास्कंधदेश कंधा । मोढ़ाअमरी देवता की स्त्री । देवकन्या । देवपत्नीराजयोग वह प्राचीन योग जिसका उपदेश पतंजलि ने योगशास्त्र में किया है । विशोष— इ…ठवनि पु संज्ञा स्त्री॰बैठक बैठने का स्थानबैठन बैठने की क्तियाबैठका वह चोपाल या दालान आदि जहाँ कोई बैठत हँ ओर जहाँ जाकर लोग उससे मिलते या …बैठकी बार बार बैठने और उठने की कसरत । बैठकईषतकर् आंशिक रुप में करनेवाला । कम करनेवालासज्जादा बिछाने का वह कपड़ा जिसपर मुसलमान नमाज पढ़ते हैं । मुसल्ला । जानमाज
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें