🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:15:57 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

आसमान
āsamāna
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
आसमान संज्ञा पुं॰ [फा॰ मि॰ वै॰ सं॰ अश्मन्=आकाश]
१. आकाश । गगन ।
२. स्वर्ग । देवलोक । उ॰— चहूँ ओर सब नगर के लसत दीवालै चारु । आसमान तजि जनु रह्यो गीरवान परिवारु ।—गुमान (शब्द॰) । मुहा॰—आसमान के तारे तोड़ना = कोई कठिन या असंभव कार्य़ करना । जैसे, —कहो तो मैं तुम्हारे लिये आसमान के तारे तोड़ लाऊँ । आसमान जमीन के कुबाले मीलाना = (१) खूब लंबी चौड़ी हाँकना । खूब बढ़ चढ़कर बातें करना । (२) गहरा जोड़ तोड़ लगाना । विकट कार्य करना । आसमान झाँकना या ताकना = (१) घमंड़ से सिर ऊपर उठाना । तनना । (२) मु्र्गेबाजों की बोली में मुर्ग का मस्त होकर लड़ने के लिये तैयार होना । झड़प चाहना । (जब मुर्ग जोश में भरता है तब आस— मान की ओर देखकर नाचता है । इसी से यह मुहाविरा बना है) । जैसे,—अब तो मुर्गा आसमान झुँकने लगा । आसमन टूट पड़ना = किसी बिपत्ति का अचानक आ पड़ना । वज्रपात होना । गजब पड़ना । जैसे, —क्यों इतना झूठ बोलते हो , आसमान टूट पड़ेगा । आसमान दिखाना = (१) कुश्ती में पछाड़कर चित्त करना । (२) पराजित करना । प्रतिपक्षी को हराना । आसमान पर उड़ना =(१) इतराना । गरूर करना । (२) बहुत ऊँचे ऊँचे संकल्प बाँधना । ऐसा कार्य करने का विचार प्रकट करना जो सामर्थ्य से बाहर हो । बहुत बढ़ बढ़कर बातें करना । डींग हाँकना । असमान पर चढ़ना = गरूर करना । घमंड़ दिखाना । शेखी मारना । सिट्ट मारना । जैसे,— (क) कौन सा ऐसा काम कर दिखाया है जो आसमान पर चढ़े जाते हो ।(ख) उनका मिजाज आजकल आसमान पर चढ़ा है । आसमार पर चढ़ाना = (१) अत्यंत प्रशंसा करना । जैसे,—आप जिसपर कृपा करने लगते हैं उसे आसमान पर चढ़ा देते हैं । (२) अत्यंत प्रशंसा करके किसी को फुला देना । तारीफ करके मीजाज बिगड़ा देना । जैसे,—तुमने तो और उसको आसमान पर चढ़ा रखा है, जिसके करण वह किसी को कुछ समझता ही नहीं । आसप्तान पर थूकना = किसी महात्मा के ऊपर लांछन लगाने के कारण स्वयं निंदित होना । किसी सज्जन के अपमानित करने के कारण उलटे आप तिरस्कृत होना । आसमान फट पड़ना = दे॰ 'आसमान टूट पड़ना' । उ॰—फिक्र यह है कि दुनियाँ क्यों कर कायम है, आसमान फट क्यों नहीं पड़ता ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ९४ । आसमान में थिगली लगाना = विकट कार्य करना । जहाँ किसी की गति न हो वहाँ पहुँचना । जैसे, — कुटनियाँ आसमान में थिगली लगाती हैं । आसमान में छेद करना = दे॰ 'आसमान में थिगली लगाना' । असमान सिर पर उठान = (१) ऊधम मचाना । उपद्रव मचाना । (२) हलचल मचाना । खूब आंदोलन करना । धूम मचाना । आसमान सिर पर टूट पड़ाना = दे॰ 'आसमान टूट पड़ना' । आसमान से गिरना = (१) अकारण प्रकट होना । आप से आप आ जाना । जैसे, —अगर यह पुस्तक तुमने यहाँ नहीं रखी तो क्या आसमान से गिरी है ? (२) अनायास प्राप्त होना । बिना परिश्रम मिलना । जैसे, —कुछ काम धाम करते नहीं रुपया क्या आसमान से गिरेगा ? आसमान से बातें करना = आसमान छूना । आसमान तक पहुँचना । बहुत ऊँचा होना । जैसे, — माधवराय के दोनों धरहरे आसमान से बातें करते है । (हाल ही में एक धरहरा कमजोर होने से गिर गया । अब एक ही है) । दिमाग आसमान पर होना = बहुत अभिमान होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "आसमान" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें