🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:34:47 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उछलना
uchalanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उछलना क्रि॰ अ॰ [सं॰ उच्छलन]
१. नीचे ऊपर होना । वेग से ऊपर उठना और गिरना । जैसे—समुद्र का जल पुरसों उछलता है ।
२. झटके के साथ एकबारगी शरीर को क्षण भर के लिये इस प्रकार ऊपर उठा लेना जिसमें पृथ्वी का लगाव छूट जाय । कूदना । जैसे—उस लड़के ने उछलकर पेड़ से फल तोड़ लिया । विशेष—अत्यंत प्रसन्नता के कारण भी लोग उछलते हैं । जैसे, यह बात सुनते ही वह खुशी के मारे उछल पड़ा ।
३. अत्यंत प्रसन्न होना । खुशी से फूलना । जैसे, जब से उन्होंने यह खबर सुनी है तभी से उछल रहे हैं ।
४. चिह्न पड़ना । उपटना । उभड़ना । जैसे, (क) उसके हाथ में जहाँ जहाँ बेंत लगा है, उछल आया है । (ख) तुम्हारे माथे में चंदन उछला नहीं । (ग) इस मोहर के अक्षर ठीक उछले नहीं । उ॰—बैठ भँवर कुच नारँग लारी, लागे नख उछरै रंग धारी ।—जायसी (शब्द॰) ।
५. उतराना । तरना । उ॰— (क) चोर चुराई तूँबड़ी गाड़ी पानी माहि । वह गाड़े ते ऊछलै यों करनी छपनी नाहिं । कबीर (शब्द॰) । (ख) बैरी बिन काज बूड़ि बूड़ि उछरत वह बड़े बंस विरद बड़ाई सो बडायती । निधि है निधान की परिधि प्रिय प्रान की सुमन की अवधि वृषभान की लड़ायती ।— देव (शब्द॰) ।
उछलना क्रि॰ स॰ [सं॰ उच्छालन]
१. ऊपर की ओर फेंकना । उचकना ।
२. प्रकट करना । प्रकाशित करना । उजागर करना । जैसे, तुम अपनी करनी से अपने पुरखों का खूब नाम उछाल रहे हो ।
३. कलंकित करना । बदनाम करने की चेष्टा करना । (व्यंग्य) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उछलना" आता है (22)
प्लवन उछलना । कूदनाउत्फाल छलाँग मारना । उछलनाउत्प्लवन कूदना । उछलनाउत्कूर्दन कूदना । उछलनासंवल्गन उछलना । उल्लसित होनाऊलना कूदना । उछलना । आनंदित होने के कारण उछलना, कूदनाउदकना कूदना । उछलना । छटकनाफदकना फद फद शब्द करना । भात, रस आदि का पकने समय फद फद शब्द करेक उछलना । खदबद…कुदलाना कूदते हुए चलना । उछलना । कूदनातरक्कना तरकना । उछलना । चमकनाउत्पतन ऊपर उठनाचंक्रमण धीरे धीरे इधर से उधर घूमना । टहलनाप्रलोठन भूमि पर लुढ़कनाटपना बिना कुछ खाए पीए पड़ा रहना । बिना दाना पानी के समय काटना । जैसे,—सबेरे…उचकना ऊँचा होने के लिये पैर के पंजों के बल एँडी उठाकर खड़ा होना । कोई वस्तु …उझकना पु क्रि॰ अ॰उलरना पु † क्रि॰ अ॰कूदना अ,॰छटकना किसी वस्तु का दाब या पकड़ से वेग के साथ निकल जाना । वेग से अलग हो जाना…टापना घोड़ों का पैर पटकना । विशेष—प्राय: जब दाना पाने का समय होता है, तब घोड…रवकना जल्दी से आगे बढ़ना । दौड़ना । लपकनाजकंदना पु † क्रि॰ अ॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें