🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:31:47 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उतार
utāra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उतार संज्ञा पुं॰ [सं॰ अव+√तृ, प्रा॰ उत्तार, हि॰ उतरना]
१. उतरने की क्रिया ।
२. क्रमशः नीचे की ओर प्रवृति । ढाल । जैसे, —पहाड़ का उतार । (शब्द॰) । य़ौ॰—उतार चढाव = ऊँचाई निचाई । उतार सुतार = गौं । सुबीता । मुहा॰—उतार चढाव बताना = (१)ऊँचा नीचा समझाना । (२) धोखा देना ।
३. उतरने योग्य स्थान । जैसे, (क) पहाड़ के उस तरफ उतार नहीं है, मत जाओ ।
४. किसी वस्तु की मोटाई या घेरे का क्रमशः कम होना । जैसे, इस छड़ी का चढ़ाव उतार बहुत अच्छा है । किसी क्रमशः बढ़ी हुई बस्तु का घटना । घटाव । कमी । जैसे नदी अब उतार पर है ।
६. नदी में हलकर पार करने योग्य स्थान । हिलान । जैसे— यहाँ उतार नहीँ है, और ओगे चलो ।
७. समुद्र का भाटा ।
८. दरी के करघे का पिछला बाँस जो बनुनेबाले से दूर और चढ़ाव के समानांतर होता है ।
९. उतारन । निकृष्ट । उ॰— अपत उतार, अपकार की अगार जग जाकी छाँई छुए सहमत ब्याध बाँध की ।—तुलसी ग्रं॰ पृ॰ २९३ ।
१०. उतारा । न्योछावर । सदका ।
११. परिहार । उस वस्तु का प्रयोग जिसमे विष आदि का दोष या ओर कोई प्रभाव दूर हो । जैसे, (क) हींग अफीम का उतार है । (ख) इस मंत्र का उतार क्या है ।
१२. वह अभि- चार जो अपने मंगल के लिये किसान करते है । इसमें वे एक दिन गाँव के बाहर रहते है ।
१३. कुश्ती का एक दाँव । उ॰—दस्ती, उतार, लोकान, पट, ढाक कालाजंग, घिस्से आदि दाँव चले ओर कटे ।—काले॰ पृ॰ ४१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "उतार" आता है (19)
नति झुकाव । उतारअवरोह उतार । गिराव । अधःपतन ।२ अवनति । अवसर्पण । विवर्त्तप्रवण क्रमशः नीची होती हुई भूमी । ढाल । उतारसमवतार उतरने की जगह । उतारअवक्रांति अधोगमन । उतार । गिरावअधोगति पतन । गिराव । उतारजवाल अवनति । उतार । धटाव । क्रि॰ प्र॰—आना ।—पहुँचना । पुअवतण उतारना । पार होनाउतराव उतार । ढालतनज्जुल तरक्की का उलटा । अवनति । उतार । घटावतनज्जुली अवनति । उतार । तरक्की का उलटाढाल तलवार, भाले आदि का वार रोकने का अस्त्र जो चमड़े, धातु आदि का बना हुआ थ…लोट लोटने का भाववाचक रुप । लोटने की क्रिया या भाव । लुढ़कना । क्रि॰ प्र॰—ल…अपकर्ष उत्कर्ष का विलोम । नीचे की ओर खिंचाव । गिराबप्रवात हवा का झोंका । तेज हवाढार वह स्थान जो बराबर क्रमशः नीचा होता गया हो और जिसपर से होकर कोई वस्तु न…रपट अभ्यास । आदत । टेव । क्रि॰ प्र॰—करना ।—डालना ।—पड़ना ।—होनाउतराई ऊपर से नीचे आने की क्रियाझुकाव किसी ओर लटकने, प्रवृत्त होने या झुकने की क्रिया
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें