कल्पना
संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. रचना । बनावट । सदावट । यौ॰— प्रबंधकल्पना ।
२. वह शक्ति जो अंतःकरण में ऐसी वस्तुओं स्वरूप के स्वरूप उपस्थित करती है जो उस समय इद्रियों के संमुख उपस्थित नहीं होती । उद् भावना । अनुमान । संकल्पनशीलता की शक्ति । विशेष— काव्य, उपन्यास, चित्र अदि इसी शक्ति के द्वारा बनते हैं ।
क्रि॰ प्र॰— करना । — होना । यो॰— कल्पनाप्रसूत । कल्पनाशक्ति ।
३. किसी एक वस्तु में अन्य वस्तु का आरोप । अध्यारोप । जैसे, रस्सी में साँप की भावना ।
४. भावना । मान लेना । फर्ज । जैसे— कल्पना करो कि अ ब एक सरल रेखा है ।
५. मनगढंत बात । जैसे— यह सब तुम्हारी कल्पना है ।
क्रि॰ प्र॰— करना ।
६. पाश्चात्य साहित्यालोचन और सौंदर्यशास्त्र के अनुसार कलात्मक सर्जना की शक्ति ।
७. सवारी के लिए हाथी की सजावट ।
कल्पना
क्रि॰ अ॰ [हिं॰ कल्पना ] दे॰
कल्पनास्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।