🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:50:44 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खाल
khāla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खाल १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ क्षात, प्रा॰, खाल]
१. मनुष्य, पशु आदि के शरीर का ऊपरी आवरण । चमड़ा । त्वचा । मुहा॰—खाल उड़ाना = बहुत मारना या पीटना । खाल उधेड़ना या खींचना = (१) शरीर पर से कपड़ा खींचकर अलग कर देना । उ॰—खाल खैंचि जम भुसा भरावैं, ऐंचि लेहि जस आरा ।—धरम॰, पृ॰ २७ । (२) बहुत मारना पीटना या कड़ा दंड देना । खाल बिगड़ना = दुर्दशा कराने या दंडित होने की इच्छा होना । शामत आना ।
२. किसी चीज का अंगीभूत आवरण । जैसे,—बाल की खाल ।
३. आधा चरसा । अधौड़ी ।
४. धौकनी । भाथी ।
५. मृत शरीर । उ॰—कहि तू अपने स्वारथ सुख को रोकि कहा करिहै खलु खलाहि ।—सूर (शब्द॰) ।
खाल २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ खात, अ॰ खाली]
१. नीची भूमि ।
२. खाड़ी खलीज ।
२. खाली जगह । अवकाश ।
४. गहराई । निचाई ।
खाल ३ संज्ञा पुं॰ [अ॰ खाल]
१. शरीर का काला दाग । तिल । उ॰—अंदाज से जियादा निपट नाज खुश नहीं । जो खाल अपने हद से बढ़ा सो मसा हुआ ।—कविता कौ॰, भा॰४, पृ॰ १२ ।
२. अभिमान । अहंकार । गरूर (को॰) ।
२. माता का भाई । मामा (को॰) ।
खाल खाल वि॰ [अ॰ खाल खाल] बहुत कम । कहीं कहीं । कोई कोई [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "खाल" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें