🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:26:10 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खाली
khālī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खाली १ वि॰ [अ॰ खाली]
१. जिसके अंदर कुछ न हो । जिसके अंदर का स्थान जो शून्य हो । भरा न हो । रीता । रिक्त । क्रि॰ प्र॰—करना । देना ।—होना । मुहा॰—खाली करना = भीतर कुछ न रहने देना । भीतर की वस्तु या सार निकाल लेना । जैसे,—घड़ा खाली करना, संदूक खाली करना ।
२. जिसपर कुछ न हो । जिसपर कोई वस्तु या व्यक्ति न हो । जैसे—कुरसी खाली करना, मेज खाली करना ।
२. जिसमें कोई एक विशेष वस्तु न हो । किसी विशेष वस्तु से शून्य । जैसे, (क) जंगल जानवरों से खाली हो गया । (ख) हमारा मकान खाली कर दो । मुहा॰—हाथ खाली होना, खाली हाथ होना = (१) हाथ या मुट्ठी में रुपया पैसा न होना । अकिंचन या निर्धन होना । खुक्ख होना । जैसे—भाई आजकल हमारा हाथ खाली है; हम कुछ नहीं दे सकते । (२) हाथ में कोई हथियार न होना । (३) हाथ में लिया हुआ काम कमाप्त होना । फुरसत मिलना । अवकाश मिलना । खाली पेट = बिना कुछ अन्न खाए हुए । निरन्ने पेट । बासी मुँह । जैसे,—खाली पेट पानी मत पीओ । खाली हाथ = (१) बिना मुट्ठी में कुछ दाम लिए । बिना कुछ रुपए पैसे के । पैसे,—खाली हाथ जाना ठीक नहीं । (ख) ब्राह्मण को खाली हाथ मत लौटाओ । (२) बिना हथियार के । जैसे,—रात को जंगल में खाली हाथ निकलना अच्छा नहीं ।
४. रहित । बिहीन । जैसे,—(क) उनकी कोई बात मतलब से खाली नहीं होती । उ॰—शुभ आचार धर्म को ज्ञानी रह्यो तनय ते खाली ।—रघुराज (शब्द॰) ।
५. (व्यक्ति) जिसे कुछ काम न हो या जो किसी कार्य में न लगा हो । जैसे,—अब हम खाली है; लाओ तुम्हारा काम देख लें । मुहा॰—खाली बैठना = (१) कोई काम धाम न करना । (२) बेरोजगार रहना । बिना जीविका के रहना ।
५. (वस्तु) जो व्यवहार में न हो या जिसका काम न हो । जैसे,—(क) चाकू खाली हो गया तो इधर लाओ । (ख) इतने खेत खाली पड़े हैं ।
७. व्यर्थ । निष्पल । जैसे,—तुम्हारा प्रयत्न खाली न जायगा । उ॰—पुनि लक्ष्मी हित उद्यम करै । अरु जब उद्यम खाली परै । तब वह रहै बहुत दुख पाई ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—जाना । पड़ना । मुहा॰—निशान या वार खाली जाना = निशाना या वार ठीक न बैठना । अस्त्र का लक्ष्य पर न पहुँचना । आक्रमण व्यर्थ होना । बात खाली जाना या पड़ना = वचन निष्फल होना । कहने के अनुसार कोई बात न होना । वादा झूठा होना । जैसे, -(क) हमारी बात खाली न जायगी; वह कल अवश्य आवेगा । (ख) अगर आज रुपया उनके यहाँ न पहुँचेंगा; तो हमारी बात खाली जायगी । खाली दिन = वह दिन जिस दिन कोई नया या शुभ कार्य न किया जाय । जैसे,—कल तो बुध है, खाली दिन है; कल आरंभ करना ठीक नहीं है । खाली देना = जिसपर वार या आघात किया जाय, उसके वार को बचा जाना । साफ निकल जाना । खाली महीना या खाली चाँद = मुसलमानों का ग्यारहवाँ महीना जो अशुभ माना जाता है ।
खाली २ क्रि॰ वि॰ केवल । सिर्फ । अकेले । जैसे—खाली रटने से काम न चलेगा; समझो ।
खाली ३ संज्ञा पुं॰ तबला, मृदंग आदि बजाने में वह ताल जो खाली छोड़ दिया जाता है और जिसमें बाएँ पर अधात नहीं लगाय ा जाता । इसका व्यवहार ताल की गिनती ठीक रखने के लिये किया जाता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "खाली" आता है (35)
वशिक शून्य । खालीसूना जिसमें या जिसपर कोई न हो । जनहीन । निर्जन । सुनसान । खाली । जैसे— सूना…रिक्त खाली । शून्य । जैसे,—रिक्त घट, रिक्त स्थानखंख छूछा । खालीनिःशून्य रिक्त । खालीठलुआ निठल्ला । खालीथोथा जिसके भीतर कुछ सार न हो । खोखला । खाली । पोला । जैसे, थोथा चना बाजे घन…रीता जिसके अंदर कुछ न हो । खाली । रिक्त । शून्यखुक्ख जिसके पास कुछ न हो । छुँछा । खालीठोठरा किसी जमी या लगी हुई वस्तु के निकल जाने से खाली पड़ा हुआ । खाली । पोपलाथोथरा घुन या कीड़ों का खाया हुआ । खोखला । खालीनिरचू निश्चिंत । खाली । जिसे फुरसत मिल गई हो । जिसने छुट्टी पाई होखिल्ला परनी । खाली । इना जोते बोए हुएखुक्खल शून्य । खाली । रिक्तसुनसान जहाँ कोई न हो । खाली । निर्जन । जनहीननिठल्ला जिसके पास कोई काम धंधा न हो । खालीमुअत्तल जिसके पास काम न हो । खालीगत गया हुआ । बीता हुआ । जैसे—गत मास, गत दिन, गत वर्ष । विशेष—समस्त पद के …हीन परित्यक्त । छोड़ा हुआनिवृत्त छूटा हुआउद्वस जनशून्य स्थाननिरंग अंगरहिततुच्छक काले और हरे रंग का मरकत या पन्ना जो शूद्र या बिम्ब कोटि का माना जाता ह…विक्त पृथक् किया हुआझूर पु † ^१ वि॰ सूखा । खुश्क । शुष्कठाल † ^१ संज्ञा स्त्री॰कोतल सजा सजाया घोडा़ जिसपर कोई सबार न हो । जलूसी घोडा़कोरा जो बरता न गया हो । जिसका व्यवहार न हुआ हो । न्या । अछुता । मुहा॰—कोरा …झूरा पु † ^१ वि॰ठल्ल †पु॰ वि॰ठाली †पु ^१ वि॰निपट अब्य॰बूचा जिसके कान कटे हों । कनकटादुहागिल † वि॰निरकेवल † वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें