अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
चिराग संज्ञा पुं॰[फा़॰ चिराग, चराग] दीपक । दीआ । क्रि॰ प्र॰—गुल करना ।—जलना ।—जलाना ।—बुझना ।— बुझाना ।—बढा़ना । यौ॰—चिराग गुल पगडी़ गायब = मौका मिलते ही धन का उडा़ दिया जाना । चिराग जले = अँधेरा होने पर । संध्या समय । चिराग बत्ती का वक्त = संध्या के समय । चिराग सहरी, चिराग सुबह = (१) वह दिया जो बुझने बुझने को हो । (२) वह व्यक्ति जिसके जीवन के अंतिम दिन करीब हों । मरणासन्न । चिराग का गुल = दिए या चिराग का फुचडा़ जो रोशनी तेज करने के लिये झाड़ दिया जाता है । मुहा—चिराग का हँसना = चिराग से फूल झड़ना । चिराग को हाथ देना = चिराग बुझाना । चिराग गुल करना = (१) दीआ बुझाना । (२) किसी के वंश का विनाश करना । (३) रोनक मिटाना । चिराग गुल होना = (१) दीए का बुझ जाना । (२) रौनक मिटना । उदासी छाना । (३) किसी वंश का विनाश होना । चिराग ठंढा करना = चिराग बुझाना । चिराग तले अँधेरा होना = (१) किसी ऐसे स्थान पर बुराई होना जहाँ उसके रोकने का प्रबंध हो । जैसे, हकिम के सामने अत्याचार होना, पुलिस के सामने चोरी होना, किसी उदार धनी के किसी संबंधी का भूखों मरना, इत्यादी इत्यादी । (२) किसी ऐसे मनुष्य द्वारा कोई बुराई होना जिससे उसकी संभावना न हो । जैसे, किसी विद्वान् द्वारा कोई कुकर्म होना, इत्यादि । चिराग दिखाना = रोशनी दिखाना । सामने उजाला करना । चिराग बढा़ना = रोशनी बुझाना । चिराग बत्ती करना = दीआ जलाना । दीआ जलाने की तैयारी करना । चिराग लेकर ढूँढना = बडी़ छानबीन के साथ ढूँढ़ना । चारों और हैरान होकर ढूँढ़ना । परस्पर लाभ पहुँचना । चिराग से फूल झड़ना = चिराग की जली हुई बत्ती में गोल गोल फुचडे़ निकलना या गिरना । चिराग से गुल झड़ना । चिराग से चिराग जलना = एक दूसरे से लाभान्वित होना । चिराग से फूल झड़ना = चिराग का गुल झड़ना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।