🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:21:18 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छीनना
chīnanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छीनना क्रि॰ स॰ [सं॰ छिन्न+हिं॰ ना (प्रत्य॰)]
१. छिन्न करना । काटकर अलग करना । उ॰—लोर हू तैं न्यारौ कीनौ चक्र बक्र सीस छीनौ देवकी के प्यारे लाल एँचि लाए थल में ।—सूर॰,८ ।५ ।
२. किसी दूसरे की वस्तु जबरदस्ती ले लेना । किसी वस्तु के दूसरे के अधिकार से बलात् अपने अधिकार में कर लेना । हरण करना । उ॰—काक कंक लै भुजा उड़ाहीं । एक ते एक छीनि लै खाहीं ।—मानस, ६ ।८७ । यौ॰—छीनाखसोटी । छोना झपटी । छीनाछीनी ।
३. अनुचित रूप से अधिकार करना । उ॰—बलि जब बहु जज्ञ किए इंद्र सुनि सकायौ । छल करि लई छीनि मही, बामन है धायौ ।—सूर॰, ९ ।११८ ।
४. सिल, चक्की आदि की छेनी से खुरदुरा करना । कूटना । रेहाना ।
५. छेनी से पत्थर आदि काटना या बराबर करना ।
६. दे॰ छेना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छीनना" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें