अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
तेजपत्ता संज्ञा पुं॰[सं॰ तेजपत्र] दारचीनी की जाति का एक पेड़ जो लंका, दारजिलिंग, काँगडा़ जयंतिथा और खासी की पहाड़ियों में होता है और जिसकी पत्तियाँ दाल तरकारी आदि में मसाले की तरह डाली जाती हैं । जिस स्थान पर कुछ समय तक अच्छी वर्षा होती हो और पीछे कडी़ धूप पडती हो वहाँ यह पेड़ अच्छी तरह बढ़ता है । विशेष—जयंतिया और खासी में इसकी खेती होती है । पहले सात सात फुट की दूरी पर इसके बीज बोए जाते हैं और जब पौधा पाँच वर्ष का हो जाता है तब उसे दूसरे स्थान पर रोप देते हैं । उस समय तक छोटे पौधों की रक्षा की बहुत आवश्यकता होती है । उन्हें धूप आदि से बचाने के लिये झाड़ियों की छाया में रखते हैं । रोपने के पाँच वर्ष बाद इसमें काम आने योग्य पत्तियाँ निकलने लगती हैं । प्रति वर्ष कुआर से अगहन तक और कहीं कहीं फागुन तक इसकी पत्तियाँ तोडी़ जाती है । साधारण वृक्षों से प्रति वर्ष और पूराने तथा दुर्बल वृक्षों से प्रति दूसरे वर्ष पत्तियाँ ली जाती हैं । प्रत्येक वृक्ष से प्रति वर्ष १० से २५ सेर तक पत्तियाँ निकलती हैं । वृक्ष से प्रायः छोटी छोटी डालियाँ काट ली जाती हैं और धूप में सुखाई जाती हैं । इसके बाद पत्तियाँ अलग कर ली जाती हैं और उसी रूप में बाजार में बिकती हैं । ये पत्तियाँ शरीफे की पत्तियों की तरह पर उनसे कडी़ होती हैं और सुगंधित होने के कारण दाल तरकारी आदि में मसाले की तरह डाली जाती हैं । इन पत्तियों से एक प्रकार का सिरका तैयार होता है । इसे हरें के साथ मिला कर इनसे रंग भी बनाया जाता है । तेजपत्ते के फूल और फल लौंग के फूलों और फलों की तरह होते हैं, लकडी़ लाली लिए हुए सफेद होती है और उससे मेज कुरसी आदि बनती हैं । कुछ लोग दारचीनी और तेजपत्ते के पेड़ को एक ही समझते हैं पर वास्तव में ये दोनों एक ही जाति के पर अलग अलग पेड़ हैं । तेजपत्ते के किसी किसी पेड़ से भी पतली छाल निकलती है जो दारचीनी के साथ ही मिला दी जाती है । इसकी छाल से एक प्रकार का तेल भी निकलता ह ै जिससे साबुन बनाया जाता है । पत्तियों और छाल का व्यव— हार औषध में भी होता है । वैद्यक में इसे लघू, उष्ण, रूखा और कफ, वात, कंडू, आम तथा अरूचि का नाशक माना है । पर्या॰—गंधजात । पत्र । पत्रक । त्वक्पत्र । वरांग । भृंग । चोच । उत्कट । तमालपत्र ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।