🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:43:37 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दिल
dila
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दिल संज्ञा पुं॰ [फा॰]
१. कलेजा । मुहा॰— दिल उलटना = दे॰ 'कलेजा उलटना ' । दिन मलना = दे॰ 'कलेजा मलना' । दिल मसोसकर रह जाना = दे॰ 'कलेजा मसोसकर रह जाना ' । दिल धुकड़ पुकड़ या धुकुर पुकर करना अथवा होना = दे॰ 'कलेजा धुकड़ पुकड़ होना' । दिल धक धक करना या होना = दे॰ 'कलेजा धक धक करना' ।
२. मन । चित्त । हृदय । जी । यौ॰— दिलगीर । दिलगुरदा । दिलचला । दिलचस्प । दिलचोर । दिलजमई । दिलजला । दिलदरिया । दिलदरियाव । दिलदार । दिलवर । दिलरुबा । मुहा॰— (किसी से) दिल अटकना = दे॰ 'जी लगना' । (किसी से) दिल अटकना = दे॰ 'जी लगाना' । (किसी पर) दील आना = दे॰ (किसी पर) 'जी आना' । दिल उकताना = दे॰ 'जी उकताना' । दिल उचटना = दे॰ 'जी उचटना' । दिल उचाट होना = दे॰ 'जी उचाट होना' । दिल उठना = दे॰ 'जी हटना' । दिल उमड़ना = दे॰ 'जी भर आना' । दिल उलटना =(१) दे॰ 'जी घबराना' । (२) दे॰ 'जी मिचलाना' । दिल उठाना = चित्त हटाना । मन फेर लेना । दिल कड़ा करना = हिम्मत बाँधना । साहस करना । चित्त में दृढ़ता लाना । दिल कडुवा करना = दे॰ 'दिल कड़ा करना' । दिल कबाब होना = दे॰ 'जी जलना' । दिल करना = दे॰ 'जी करना' । दिल का कँवल खिलना = चित्त प्रसन्न होना । मन में आनंद होना । दिल का गवाही देना = मन को किसी बात की संभावना या औचित्य का निश्चय होना । इस बात का विचार में आना कि कोई बात होगी या नहीं; अथवा यह बात उचित है या नहीं । जैसे,—(क) हमारा दिल गवाही देता है कि वह जरूर आवेगा । (ख) उनके साथ जाने के लिये हमारा जी गवाही नहीं देता । दिल का गुबार निकलना = दे॰ 'जी का बुखार निकलना' । दिल का बादशाह =(१) बहुत बड़ा उदार । (२) मनमौजी । लहरी । दिल का बुखार निकालना = दे॰ 'जी का बुखार निकालना' । दिल का भर जाना = दे॰ 'जी भर जाना' । दिल की दिल में रहना = दे॰ 'जी की जी में रहना' । दिल की फाँस = मन की पीड़ा या दुःख । दिल की कली खिलना = चित्त प्रसन्न होना । उ॰— शहजादा हुमायूँ फर के दिल की कली खिल गई । मुँहमाँगी मुराद पाई ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १२४ । दिल की सैन बुझाना = मन की मुराद पूरी करना । उ॰— बैद कोई ऐसा नहिं जिस्से दिल की सैन बुझाऊँ ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ १८९ । दिल कुढ़ना = चित्त का दुःखी होना । रंज होना । दिल कुढ़ाना = चित्त को दुःखी करना । रंज करना । दिल कुम्हलाना = चित्त का दुखी वा शोकाकुल होना । मन का सुस्त हो जाना । (किसी के) दिल के दरवाजे खुलना = जी का हाल मालूम होना । मन की बात प्रकट होना । दिल के फफोले फूटना = चित्त का उदगार निकलना । दिल के फफोले फोड़ना = हृदय का उदगार निकालना । किसी को भली बुरी सुनाकर अपना जी ठंढा करना । जली कटी कहकर अपना चित्त शांत करना । दिल को करार होना = चित्त में धैर्य या शांति होना । हृदय का शांत या संतुष्ट होना । दिल को पत्थर करना = मन को कडा करना । मन में शक्ति लाना । उ॰— दिल पत्थर करके सोचा ।— किन्नर॰, पृ॰ ३२ । दिल को मसोसना = शोक या क्रोध आदि तीव्र मनोवेगों को मन में ही दबा रखना । चित्त के उदगार को किसी कारणवश निकलने न देना । दिल को लगना = हृदय पर पूरा या गहरा प्रभाव पड़ना । किसी बात का जी में बैठना । चित्त में चुभना । जैसे,— उनकी सब बातें हमारे दिल में लग गई । दिल खट्ट होना = दे॰ 'जी खट्टा होना' । दिल खटकना = दे॰ 'जी खटकना' । दिल खींच लेना = मन मोह लेना । किसी का हृदय आकर्षित करना । उ॰— क्यों न दिल खींच ले उपज आला, जो कि उपजी कमाल भी कु छ ले ।—चोखे॰, पृ॰ ८ । दिल खुलना = दे॰ 'जी खुलना' । दिल खिलना = चित्त प्रसन्न होना । मन का प्रफुल्लित होना । दिल खोलकर = दे॰ 'जी खोलकर' । दिल चलना = दे॰ 'जी चलना' । दिल चलाना = दे॰ 'मन चलाना' । दिल चुराना = दे॰ 'जी चुराना' । दिल जमना । (१) किसी काम में चित्त लगना । ध्यान या जी लगना । जैसे,—तुम्हारा दिल तो जमता ही नहीं, तुम काम कैसे करोगे ? (२) किसी विषय या पदार्थ की ओर से चित्त का संतुष्ट होना । रुचि के अनुकूल होना । जी भरना । जैसे,—(क) जिस चीज पर दिल ही नहीं जमता उसे लेकर क्या करेंगे ?
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दिल" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें