🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:18:10 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धनिया
dhaniyā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धनिया १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धन्याक, घनिका अथवा धनीयक] एक छोटा पौधा जिसके सुगंधित फल मसाले के काम में आते हैं । विशेष—यह पौधा हिंदुस्तान सें सर्वत्र बोया जाता है । प्राचीन काल में धनिया प्रायः भारतवषं ही से मिस्त्र आदि पश्चिम के देशों में जाता था पर अब उत्तरी अफ्रिका तथा रूस, हंगरी आदि योरप के कई देशो में इसकी खेती अधिक होने लगी है । धनिए का पौधा हाथ भर से बड़ा नहीं होता था । इसकी टहनियाँ बहुत नरम और लता की तरह लचीली होती हैं । पत्तियाँ बहुक छोटी और कुछ बोलाई लिए होती है पर उनमें टेढ़े मेढ़े तथा इधर उधर निकले हुए बहुत से कटाव होते हैं । इन पत्तियों की सुगंध बड़ी मनोहर होती है जिससे वे चटनी में हरी पीसकर डाली जाती हैं । टहनियों के छोर पर इधर उधर कई सींकें निकलती हैं जिनके सिरों पर छत्ते की तरह फैले हुए सफेद फूलों के गुच्छे लगते हैं । फूलों के झ़ड़ जाने पर गैहूँ से भी छोटे छोटे लंबातरे फल लगते हैं जो सुखाकर काम में लाए जाती हैं । भारतवर्ष में इसकी खेती भिन्न भिन्न प्रदेशों में भिन्न भिन्न ऋतुओं में होती है । जैसे, बगाल और उत्तरप्रदेश में जाड़े में, बंबई प्रदेश में बरसात में और मदरास में शिशिर ऋतु में । मसाले के अतिरिक्त योरप में धनिए का तेल भी भबके से अर्क निकालकर निकाला जाता है, जो खाने और दवा के काम में आता है । वैद्यक में धनिया शीतल, स्निग्ध, दीपन, पाचन, वीर्यकारक कृमिनाशक तथा पित्तज्वर, खाँसी, प्यास और दाह को दूर करनेवाला माना जाता है । डाक्टर लोग भी पेट की वायु दूर करने और शरीर में फुरती लाने के लिये इसका प्रयोग करते हैं । पर्या॰—धन्याक । धनिक । धानक । धनिका । छत्राधान्य । कुस्तुंबुरु । वितुन्नक । सुगंधि । सूक्ष्मपत्र । जनप्रिय । वेधक । वजिधान्य । मुहा॰—धनिए की खोपड़ी में पानी पिलाना = प्यासों मारना । बहुत कठिन दंड देना । बहुत तंग करना ।(स्त्रि॰) ।
धनिया पु २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ धनिका (=युवती)] युवती । बधू । स्त्री । उ॰—संहसानन गुन गनैं गनत न बनियाँ । सूर स्याम सू भूलीं गोप धनियोँ ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धनिया" आता है (29)
धानक धनियाधनीयक धनियाधनेयक धनियाधन्याक धनियाअवारिका धनियातुंबुरु धनियातुंबुरी धनियाधान्याक धनियावितुन्नक धनियाशाकयोग्य धनिया । धान्याकतीक्ष्णफल तुंबुरु । धनियाधान्यक धनियाधान्या धनियाधेनिका धनियाधान्यबीज धनियातीक्ष्णपत्र तुंबुरु । धनियावंश्या धनियासूक्ष्मपत्र धनिया । धन्याकस्वर्णिका धनियाधन्य पुण्यवान् । सुकृती । श्लाघ्य । प्रशंसा के योग्य । बड़ाई के योग्य । कृत…धानी वह जो वारण करे । वह जिसमें कोई वस्तु रखी जायसौरभ सुरभि का भाव या धर्म । सुगंध । खुशबू । महकधान्य चार तिल का एक परिमाण या तौलधाना भूना हुआ जौ या चावल । बहरीसौरज तुंबुरु । तुंबरूजनप्रिय सबसे प्रेम रखनेवाला । सर्वप्रिय । सबका प्यारारसामृत वैद्यक में एक प्रकार का रस । विशेष— यह पारे गंधक, शिलाजीत, चंदन, गुड़ु…दीपनगण जठराग्नि को तीव्र करनेवाले पदार्थों का वर्ग । भूख लगानेवाली ओषधियों का…हिंग्वादि चूर्ण संज्ञा पुं॰ हींग के योग से बनी हुई एक बुकनी । विशेष—भूनी हींग, प…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें