🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:30:47 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नल
nala
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नल १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. नरकट ।
२. पद्म । कमल ।
३. निषध । देश के चंद्रवंशी राजा वीरसेन के पुत्र का नाम । विशेष—ये बहुत सुंदर और बडे़ गुणवान थे और विशेषतः घोड़ों आदि की परिक्षा और संचालन में बडे़ दक्ष थे । ये विदर्भ देश के तत्कालिन राजा भीम की कन्या दमयंती के रूप और गुणों की प्रशंसा सुनकर ही उसपर आसक्त हो गए थे । एक दिन जब ये बाग में दमयंती की चिंता में बैठे हुए थे तब कहीं से कुछ हंस उड़ते हुए आकर इनके सामने बैठ गए । नल ने उनमें से एक हंस को पकड लिया । उस हंस ने कहा— महाराज, आप मुझे छोड़ दें, मैं विदर्भ देश में जाकर दमंयती के सामने आपके रूप और गुण की प्रशंसा करूँगा । इनके छोड़ देने पर हंस विदर्भ देश में गया और वहाँ दमयती के बाग में जाकर इसने उसके सामने नल के रूप और गुण की खूब प्रशंसा की, जिसे सुनकर नल के प्रति उसका पहला अनुराग और भी बढ़ गया और उसने हंस से कह दिया कि मैं नल के साथ ही विवाह करूँगी, तुम यह बात जाकर उनसे कह देना । हंस ने वैसा ही किया । जब राजा भीम ने दमयंती का स्वयंवर रचा तब उसमें बहुत से राजाओं के अतिरिक्त अनेक देवता भी आए थे । जब इंद्र, यम, आग्नि और वरुण स्वयंवर में जा रहे थे तब उन्हें मार्ग में नल भी जाते हुए मिले । इन चारों देवताओं ने नल को आज्ञा दी कि तुम जाकर दमयंती से कहो कि हमलोग भी आ रहे हैं, हममें से ही किसी को तुम वरण करना । नल ने जब दमयंती से जाकर यह बात कही तब उसने कहा कि मैं तो तुम्हें ही पति बनाने की प्रतिज्ञा कर चुकी हूँ, यही बात देवताओं से तुम कह देना । नल ने उसे देवताओं की ओर से बहुत समझाया पर दमयंती ने नहीं माना और कहा कि देवता धर्म के रक्षक होते हैं उन्हें मेरे धर्म की रक्षा करनी चाहिए । नल ने ये सब बातें देवताओं से कह दीं । इसपर वे चारों देवता नल का रूप धरकर स्वयंवर में पहुँचे और नल के समीप ही बैठे । दमयंती पहले तो नल के समान पाँच मनुष्यों को देखकर घबराई, पर पीछे से उसने असली नल को पहचानकर उन्हीं के गले में जयमाला पहनाई । इस पर चारों देवताओं मे प्रसन्न होकर नल को आठ वर दिए । दमयंती के साथ नल का विवाह तो हो गया पर कलियुग और द्वापर ने असंतुष्ट होकर नल को कष्ट पहुँचाना चाहा । कलियुग सदा नल के शरीर में प्रवेश करने का अवसर ढूँढा़ करता था । पर बारह वर्ष तक उसे अवसर ही न मिला । इस बीच में नल को इंद्रसेन नामक एक पुत्र और इंद्रसेना नामक एक कन्या भी हुई । एक दिन अवसर पाकर कलि ने स्वय तो नल के शरीर में प्रवेश किया और उधर उनके भाई पुष्कर को उनके साथ जूआ खेलकर निषध जीत लेने के लिये उभाडा़ । तद- नुसार जूए में नल अपना सर्वस्व हार गए । पुष्कर ने आज्ञा दे दी कि नल या उनके परिवार के लोगों को कोई आश्रय या भोजन आदि न दे । दमयंती ने अपने पुत्र और कन्या को पिता के घर भेज दिया । जब तीन दिन तक नल दमयंती को अन्न भी न मिला तब वे दोनों जंगल में निकल गए । वहाँ वंपति को बडे़ बडे़ कष्ट मिले । एक दिन नल ने सोने के रंग के कुछ पक्षी देखे और उन्हें पकड़ने के लिये उनपर अपना कपडा़ डाला । पर ये पक्षी उनका कपडा़ लेकर ही उड़ गए । बहुत दुःखी होकर नल ने दमयंती से विदर्भ जाने के लिये कहा, पर उसने नहीं माना । उस समय उन दोनों के पास एक ही वस्त्र बच गया था । उसी को पहनकर दोनों चलने लगे । एक स्थान पर दमयंती थककर जब सो गई तब नल उसका आधा वस्त्र फाड़कर और उसे उसी दशा मे ं छोड़कर चले गए । जब दमयंती सोकर उठी तब बहुत विलाप करती हुई अपने पति को ढूँढती ढूँढती और अनेक प्रकार के कष्ट उठाती अपने पिता के घर पहुँची । उधर नल भी अनेक कष्ट भोगते हुए अयोध्या पहुँचे और राजा ऋतुपर्ण के यहाँ सारथि हुए । बहुत पता लगाने पर दमयंती को सूत्र लगा कि ऋतुपर्ण के यहाँ बाहुक नामक जो सारथि है वह कदाचित् नल हो । भीम ने ऋतुपर्ण के यहाँ कहलाया कि कल हमारी कन्या का फिर से स्वयंवर होगा । उनके सारथि बाहुक (या नल) ने एक ही
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नल m. (cf. नड, नळ) a species of reed, Amphidonax Karka (8-12 feet high), Gobh.; MBh. &c.
a measure of length, MBh. (v.l. तल)
a partic. form of constellation in which all the planets or stars are grouped in double mansions, Var.
the 50th year of the cycle of Jupiter which lasts 60 years, Cat.
N. of a divine being mentioned with Yama, Karmapr. (= पितृ-देव, or -दैव, L.; a deified progenitor, W.)
of a Daitya, BrahmaP.
of a king of the Niṣadhas (son of Vīra-sena and husband of Damayantī), MBh.; Pur.
of a son of Niṣadha and father of Nabha or Nabhas, Hariv.; Ragh.; VP.
of a descendant of the latter Nala (s˚ of Su-dhanvan and f˚ of Uktha), Hariv.; VP.
of a son of Yadu, Pur.
of a monkey-chief (son of Tvaṣṭṛ or Viśva-karman; cf. -सेतु), MBh.; R.
of a medic. author, Cat.
नल n. the blossom of Nelumbium Speciosum, L. (cf. नलिन, ˚नी)
smell, odour, L. (cf. √ नल्).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (530,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
नलः 1 A kind of reed; Pt. 1. 96. --2 N. of a celebrated king of the Niṣadhas and hero of the poem called ‘Naishadhacharita.’ [Nala was a very noble-minded and virtuous king. He was chosen by Damayantī in spite of the opposition of gods, and they lived happily for some years. But Kali-who was disappointed in securing her hand-resolved to persecute Nala, and entered into his person. Thus affected he played at dice with his brother, and having lost everything, he, with his wife, was banished from the kingdom. One day, while wandering through the wilderness, he abandoned his wife, almost naked, and went away. Subsequently he was deformed by the serpent Karkoṭaka, and so deformed he entered the service of king Ṛtuparṇa of Ayodhyā as a horsegroom under the name of Bāhuka. Subsequently with the assistance of the king he regained his beloved, and they led a happy life; see ऋतुपर्ण and दमयंती also]. --3 N. of a monkey-chief, son of Viśvakarman, who, it is said, built the bridge of stones called Nalasetu or ‘Adam's bridge’ over which Rāma passed to Laṅkā with his army. --लं 1 A lotus. --2 Smell, odour. --Comp. --कीलः the knee. --कूब (व) रः N. of a son of Kubera. --दं {1} a fragrant root (उशीर); Ki. 12. 50; N. 4. 116. {2} the honey of a flower. --पट्टिका a sort of mat made of reeds. --मीनः a shrimp or prawn.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0610-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
नल, ज बन्धे । इति नलशब्दस्य व्युत्पत्तौ भरतः ॥ (भ्वां-परं-सकं-सेट् ॥)
नलं, क्ली, (नलतीति । नल + अच् ।) पद्मम् । इति राजनिर्घण्टः ॥
नलः, पुं, (नल बन्धे + पचाद्यच् ।) तृणविशेषः । तत्पर्य्यायः । धमनः २ पोटगलः ३ । इत्यमरः । २ । ४ । १६२ ॥ नालः ४ नडः ५ कुक्षिरन्ध्रः ६ कीचकः ७ दीर्घवंशः ८ शून्यमध्यः ९ विभीषणः १० छिद्रान्तः ११ मृदुपत्रः १२ वंशपत्रः १३ मृदुच्छदः १४ नालवंशः १५ । अस्य गुणाः । शीतत्वम् । कषायत्वम् । मधुरत्वम् । रुचिकारि- त्वम् । रक्तपित्तप्रशमनत्वम् । दीपनत्वम् । वीर्य्य- वृद्धिदत्वञ्च । इति राजनिर्घण्टः ॥ तन्नामगुणाः । “नलः पोटगलः शून्यमध्यश्च धमनस्तथा । नलस्तु मधुरस्तिक्तः कषायः कफरक्तजित् ॥ उष्णो हृद्बस्तियोन्यर्त्तिदाहपित्तविसर्पहृत् ॥” इति भावप्रकाशः ॥ सूर्य्यवंशीयनिषधराजपुत्त्रः । यथा, -- “अतिथिस्तु कुशाज्जज्ञे निषधस्तस्य चात्मजः । नलस्तु नैषधस्तस्मान्नभस्तस्मादजायत ॥” वीरसेनराजपुत्त्रः । यथा, मात्स्ये १२ अध्याये । “नलौ द्बावेव विख्यातौ वंशे कश्यपसम्भवे । वीरसेनसुतस्तद्वन्नैषधश्च नराधिपः ॥” (तथा, हरिवंशे । १५ । ३४ । “नलौ द्ववेव विख्यातौ पुराणे भरतर्षभ ! । वीरसेनात्मजश्चैव यश्चैक्ष्वाकुकुलोद्बहः ॥” एतौ द्वावेव सूर्य्यवंशीयौ ॥) चन्द्रवंशीयनिषध- राजपुत्त्रः । (अयन्तु दमयन्तीपतिः ।) यथा, दमयन्तीं प्रति नलवाक्यम् । “सुधांशुवंशस्य करीरमेव मां निशम्य किन्नासि फलेग्रहि ग्रहा ॥” इति नैषधः ॥ [] (यथा, महाभारते । ३ । ५३ । १ । “आसीद्राजा नलो नाम वीरसेनसुतो बली । उपपन्नो गुणैरिष्टै रूपवानश्वकोविदः ॥” अयं वीरसेनस्तु सूर्य्यवंशीयवीरसेनाद्भिन्न एवे- त्यवगन्तव्यम् ॥ * ॥ आसीत् पुरा निषधाधिपतिश्चन्द्रबंशीयो नलो नाम राजा । गच्छति काले स हि हंसमुखात् विदर्भेश्वरभीमराजकन्यां दमयन्तीं त्रिभुवनैक- सुन्दरीमाकर्ण्य हंसमुखादेवावगतनलसौन्दर्य्यां तन्मनस्कां दमयन्तीं स्वयंवरविधिना इन्द्रादि- देवसन्निधावेव उपयेमे । अस्य इन्द्रसेननामा पुत्त्र आसीत् । दमयन्तीपरिणयकामुकः कलिस्तु दमयन्तीमलभमान एनं प्रति रुष्टः सञ्जातः । अथ कलिप्रविष्टशरीरोऽयं भ्रात्रा पुष्करेण सह द्यूतक्रीडनात् सर्व्वस्वमहारयत् । ततः स राज्य- च्युतो दमयन्त्या सह वनं गतवान् । कलिस्तु अस्य दमयन्तीसहवाससुखमसहिष्णुः दमयन्त्या सह एनं वियोजयितुमियेष । अथ कदाचित् कल्यावेशितचित्तोऽयं नलः सुप्तां दमयन्तीं निष्ठुरवत् परित्यज्य पलायाञ्चक्रे । दमयन्ती तु प्रबुध्य बहु विलप्य च पथिकसार्थवाहेन सह मातृश्वसृगृहं गतवती । नानाविधक्लेशात् शीर्णदेहा सा मातृश्वस्रापि अविज्ञाता तद्भवने तस्थौ । अथ दमयन्तीपिता भीमनृपतिर्दम- यन्त्या अन्वेषणाय दूतान् नियोजयामास । दूतास्तु चिह्नविशेषैर्दमयन्तीं परिज्ञाय भीमाय न्यवेदयन् । भीमस्तु तां स्वगृहमानयत् । नलस्तु दमयन्तीं परित्यज्य गच्छन् दावानलमध्यगतं कर्कोटकनागं विपद उज्जहार । कर्कोटकस्तु नलस्य प्रत्युपकर्त्तुमिच्छन् शरीरस्थमस्य कलिं दष्ट्वा कलिमेव भृशं सन्तापयामास । नलस्तु केवलं रूपान्तरत्वमाप्तवान् । ततोऽसौ ऋतु- पर्णस्य राज्ञः सारथ्ये नियुक्त आसीत् । अथ गच्छति काले दमयन्ती पितृगेहस्था नला- न्वेषणाय ब्राह्मणान् संप्रेष्य कथञ्चित् ऋतुपर्ण- सारथिं नलत्वेनावगम्य पुनः स्वयंवरमिषेण ससारथिं ऋतुपर्णं पितृवेश्मनि आनयामास । दमयन्ती तु पाकादिकौशलेनान्यजनावेद्येन ऋतुपर्णसारथिं नलं विज्ञाय स्वसमीपमानया- मास । अथ कलिपरित्यक्तेन नलेन स्वसौन्दर्य्ये गृहीते भैम्या सह मेलनं सञ्जातम् । भीम- नृपतिस्तु एतत् सर्व्वमाकर्ण्यातिशयसन्तोषम- वाप्तवान् प्रेषयामास च तं बहुसमारोहेण निषधदेशान् प्रति । ततोऽयं स्वदेशमागम्य भ्रातरं पुष्करं पुनर्द
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नल" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें