🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:30:12 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नाव
nāva
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नाव संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ नौ का बहुब॰ फा॰] लकड़ी लोहे आदि की बनी हुई जल के ऊपर तैरने या चलनेवाली सवारी । जलयान । नौका । किश्ती । विशेष—नावें बहुत प्राचीन काल से बनती आई हैं । भारतवर्ष, मिस्र, चीन इत्यादि देशों के निवासी व्यापार के लिये समुद्रयात्रा करते थे । ऋग्वेद में समुद्र मे चलनेवाली नावों का उल्लेख है । प्राचीन हिंदू सुमात्रा, जावा, चीन आदि की ओर बराबर अपने जहाज लेकर जाते थे । ईसा से तीन सौ वर्ष पहले कलिंग देश से लगा हुआ ताम्रलिप्त नगर भारत के प्रसिद्ध बंदरहगाहों में था । वहीं जहाज पर चढ़ सिंहल के राजा ने प्रसिद्ध बोधिद्रुम को लेकर स्वदेश की ओर प्रस्थान किया था । ईशा की पाँचवी शताब्दी में चीनी यात्री फाहियान बौद्ध ग्रंथों की नकल आदि लेकर ताम्रलिप्त ही से जहाज पर बैठ सिंहल गया था । पश्चिम में फिनीशिया के निवासियों ने बहुत पहले समुद्रयात्रा आरंभ की थी । टायर, कार्थेज आदि उनके स्थापित बड़े प्रसिद्ध बंदरगाह थे जहाँ ईसा से हजारों वर्ष पहले युरोप तथा उत्तरी अफ्रीका से व्यापार होता था । उनके पीछे यूनान और रोमवालों का जलयात्रा में नाम हुआ । पूर्वीय और पश्चिमी देशों के बीच का व्यापार बहुत दिनों तक अरबवालों के हाथ में भी रहा है । भारतवर्ष में यान दो प्रकार के कहे जाते थे—स्थलपान और जलपान । जलपान को निष्पद यान भी कहते ते । युक्तिकल्प- तरु नामक ग्रंथ में नौका बनाने की युक्ति का वर्णन है । सबसे पहले लकड़ी का विचार किया गया है । काष्ठ की भी चार जातियाँ स्थिर की गई हैं—ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य ओर शूद्र । जो लकड़ी हलकी मुलायम और गढ़ने योग्य हो उसे ब्राह्मण जो कड़ी, हलकी और न गढ़ने योग्य हो उसे क्षत्रिय, जो मुलायम और भारी हो उसे वैश्य तथा जो कड़ी और भारी हो से शूद्र कहा है । इनमें तीन द्विजाति काष्ठ हो नौका के लिये अच्छे कहे गए हैं । सामान्य छोटी नाव दस प्रकार की कही गई है—क्षुद्रा, मध्यमा, भीमा, चपला, पटला, अभया, दीर्घा, पत्रपुटा, गर्भरा और मँथरा । इसी प्रकार जहाज या बड़ी नाव भी दस प्रकार की बतलाई गई हैं—दीर्घिका, तरणि, लौला, गत्वरा, गामिनी, तरि, जंघला, प्लाविनी, धरणी और वेगिनी । जिन नावों पर समुद्रयात्रा गोती थी उन्हें प्राचीन भारतवासी साधारण 'यान' मात्र कहते थे । पर्या॰—नौ । तारिका । तरणि । तरी । तरंडी । तरंड । पादलिंद । तटलवा । होड । वार्वट । वहित्र । पोत । वहन । क्रि॰ प्र॰—खेना । चलाना । मुहा॰—सुखे में नाव नहीं चलती = बिना कुछ खर्च किए नाम नहीं होता । उदारता के बिना प्रसिद्धि नहीं होती । सूखे में नाव चलाना = असंभव कार्य करने की चेष्टा करना । नाव में घूल उड़ाना = (१) बिना सिर पैर की बात कहना । सरासर झूठ कहना । (२) झूठ अपराध लगाना । व्यर्थ कलंक लगाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. नाव m. (√ 4. नु) a shout of joy or triumph, RV.
2. नाव = नौ, a boat, a ship (in comp. cf. अर्ध-न्˚, द्वि-न्˚, Pāṇ. v, 4, 99, 100)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (538,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नाव" आता है (50)
तरि नौका । नाववहल नौका । नावतरंड नाव । नौकानौका नाव । जहाजकंठाल नाव । नौकावहित्र नाव । जहाजपादालिंदी नाव । तरणितरी नाव । नौकातरणी नौका । नावभेलक नाववेडा बेड़ा । नावतरंती नाव । किश्तीवावुट नाव । बेड़ा । डोंगीवारिरथ नौका । नाव । पोतजलयान सवारी जो जल में काम आती है । जैसे, नाव, जहाज आदितरिका नाव । नौकावार्वट नौका । नाव । बेड़ाप्लवाका नावपादालिंद नौका । नाववाधू नाव का डाँड़वेटी नौका । नाववहिनी नौका । नावपर्णाल नाव । नौकावार्बट नावतरित्री नाव । नौकाशल्लिका नाव । नौकापादालिंदा नाव । नौकातं नाव । नोकाबोट नाव । नौकातरनी नाव । नौकाकश्ती नौका । नावकिश्ती नाव । यौ॰.—किश्तीनुमा= नाव के आकार काबनबाइन पु संज्ञा पुं॰ जलयान । नाव । नौकाबहित्र नाव । जहाजत नौका । नावभेल एक प्राचीन ऋषि का नामतरीष सूखा गोबरपदार पैरों की धूलद्रोण लकड़ी का एक कलश या बरतन जिसमें वैदिक काल में सोम रखा जाता थापोत्र सूअर का खाँगप्रवहण ले जानापरिप्लव तैरनापारिप्लव एक जलपक्षीउडुप चंद्रमातल्ली जूते का तलानावर पु † संज्ञा स्त्री॰तरंडा तरंडी संज्ञा स्त्री॰मचवा खाट । पलंग । मंझासफीना वही । किताब । नोटबुकसुल्फ बहुत चढ़ी या तेज लय
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें