अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
पंथ १संज्ञा पुं॰[सं॰ पन्थ] १. मार्ग । रास्ता । राह । उ॰—(क) बरनत पंथ विविध इतिहासा । विश्वनाथ पहुँचे कैलास ।— मानस, १ । ५८ । (ख) जो न होत अस पुरुष उँजारा । सूझि न परत पंथ अँधियारा ।—जायसी (शब्द॰) (ग) बिरहिन कभी पंथ सिर पंथी पूँछै धाय । एक शब्द कहो पीव का कब रे मिलैंगे आय ।—कबीर (शब्द॰) । २. आचार- पद्धति । व्यवहार का क्रम । चाल । रीति । व्यवस्था । यौ॰—कुपंथ । उ॰—रघुबंसिन्ह कर सबज सुभाऊ । मनु कुपंथ पगु धरैं न काऊ ।—मानस, १ । २३१ । सुपंथ । मुहा॰—पंथ गहना = (१) रास्ता पकड़ना । चलने के लिये रास्ते पर होना । चलना । उ॰—बिछुरत प्रान पयान करेंगे रहौ आजु पुनी पंथ गहौ ।—सुर (शब्द) । (२) चाल पकड़ना । ढंग पर चलना । विशेष प्रकार के कर्म में प्रवृत्त होना । आचरण ग्रहण करना । पंथ करना = दे॰ 'पंथ गहना उ॰— क्रम क्रम ढोला पंथ कर, ढाण म चूके ढाल ।—ढोला॰, दू॰ ४४० । पंथ दिखाना = (१) रास्ता बाताना । (२) धर्म या आचार की रीति बताना । उपदेश देना । उ॰—गुरु सेवा येइ पथ दिखावा । बिनु गुरु जगत् को निर्गुन पावा ?—जायसी (शब्द॰) । पंथ देखाना या निहारना = रास्ता देखाना । बाट जोहना । प्रतिक्षा करना । इंतजार करना । उ॰—(क) तुमरो पंथ निहारौं स्वामी, कबहिं मिलौगे अंतर्जामी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) माखन खाव लाल मेरे आई । खेलत आज अबार लगाई ।......मैं बैठी तुम पंथ निहारौं । आवो तुम पै तम मन वारौं ।—सुर (शब्द॰) । पंथ न सूझना = रास्ता म देखाई पड़ना । उ॰—आगे चलो पंथ नहिं सूझै पीछे दोष लगावै ।—कबीर सा॰ सं॰, पृ॰ ४९ । पंथ में या पंथ पर पाँव देना = (१) चलना । चलने के लिये पैर उठाना या बढ़ाना । (२) रीति या ढंग पर चलना । विशेष प्रकार के कर्मों में प्रक्तृ होना । आचरण ग्रहण करना । जैसे,—भूल कर भी बुरे पंथ मे पाँव न देना । पंथ पर लगना = (१)
पंथ २संज्ञा पुं॰[सं॰ पथ्य] वह हल्का भोजन जो रोगी को लंघन या उपवास के पीछे शरीर कुछ स्वस्थ होने पर दिया जाता है । जैसे, मूँग की दाल आदि ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।