🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:04:09 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पटना
paṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पटना १ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ पट ( = जमीन के सतह के बराबर)]
१. किसी गड्ढे या नीचे स्थान का भरकर आस पास की सतह के बराबर हो जाना । समतल होना । जैसे,—वह झील अब बिलकुल पट गई है ।
२. किसी स्थान में किसी वस्तु की इतनी आधिकता होना कि उससे शून्य स्थान न दिखाई पड़े । परिपूर्ण होना । जैसे,—रणभूमि मुर्दों से पट गई ।
३. मकान, कुएँ आदि कि ऊपर कच्ची या पक्की छत बनाना ।
४. मकान की दूसरी मँजिल या कोठा उठाया जाना ।
५. सींचा जाना । सेराब होना । जैसे,— वह खेत पट गया ।
६. दो मनुष्यों के विचार, भाव, रुचि या स्वभाव में ऐसी समानता होना जिससे उनमें सहयोगिता या मित्रता हो सके । मन मिलना । बनना । जैसे,—हमारी उनकी कभी नहीं पट सकती ।
७. विचारों, भावों या ठचियों की समानता के कारण मित्रता होना । ऐसी मित्रता होना जिसका कारण मनों का मिल जाना हो । जैसे,—आजकल हमारी उनकी खूब पटती है ।
८. खरीद, बिक्री, लेन देन आदि में उभय पक्ष का मूल्य, सूद, शतों आदि पर सहमत हो जाना । तैं हो जाना । बैठ जाना । जैसे, सौदा पट गया, मामला पट गया, आधि ।
९. (ऋण या देना) चुकता हो जाना । (ऋण) भर जाना । पाई पाई अदा हो जाना । जैसे,—ऋण पट गया । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
पटना २ संज्ञा पुं [सं॰ पट्टन] दे॰ पाटलिपुत्र ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पटना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें