🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:29:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पन्ना
pannā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पन्ना १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पर्ण] पिरोजे की जाति का हरे रंग का एक रत्न जो प्रायः स्लेट और ग्रेनाइट की खानों से निकलता है । मरकत । जमुर्रत । विशेष—क्रोमियम नामक एक रंगवर्धक तत्व के कारण अन्यसजा- तीय रत्नों की अपेक्षा इसका रंग अधिक गहरा और नेत्राकर्षक होता है । जो पन्ना जितना ही गहरा हरा और आभायुक्त और बेदाग होता है वह उतना ही मूल्यवान समझा जाता है । भूरे अथवा पीलापन या श्यामता लिए हुए टुकड़े अल्प मूल्य समझे जाते हैं । सर्वोत्तम पन्ना दक्षिण अमेरिका की कोलं- बिया रियासत की खानों से निकलता है । भारत की पन्ना रियासत की खानों से भी प्राचीन काल से पन्ना निकलता है । भारतवासी बहुत प्राचीन काल से इसका व्यवहार करते आए हैं । अर्थात् प्राचीन पुस्तकों में मरकत शब्द और उसके पर्याय पाए जाते हैं । फलित ज्योतिष के अनुसार इसके अधिष्ठाता देवता बुध हैं । इसके धारण करने से उनकी कोपशांति होती है । वैद्यक में पन्ना शीतल, मधुर, रसयुक्त, रुचिकारक, पुष्टिकर, वीर्य- वर्धक और प्रेतबाधा,अम्लपित्त, ज्वर, वमन, श्वास, मंदाग्नि, बवासीर, पांडुरोग और विशेष रूप से विष का नाश करनेवाला माना गया है । पर्या॰—मरकत । मरक्त । गारुत्मक । गारुत्मत । गरुडाश्य । गरुडांकित । राजनील । अश्मगर्भ । हरित्मणि । रौहिणेय । सौपर्ण । गरुडोदगीर्ण । बुधरत्न । अश्वगर्भज । गरलारि । वापबोल । गरुड । गारुड । गारुडोत्तीर्ण । वाप्रबोल ।
पन्ना २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पर्ण्ण]
१. पुस्तक आदि का का पृष्ठ । वरक । पत्र ।
२. भेड़ों के कान का वह चौड़ा भाग जहाँ का ऊन काटा जाता है ।
३. देशी जूते के एक ऊपरी भाग का नाम जिसे पान भी कहते हैं ।
४. आम आदि का पानक । पना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पन्ना" आता है (28)
मणि बहुमूल्य रत्न । जवाहिर । जैसे, हीरा, पन्ना, मोती, माणिक आदिमरकत पन्ना । यौ॰—मरकत पत्ती=एक लता । पाची । मरकतमंदर=पन्ना का पहाड़ । मरकतम…सौपर्ण पन्ना । मरकतआपनिक बहुमूल्य हरा पत्थर । पन्नागरलारि मरकत मणि । पन्नानवरत्न मोती, पन्ना, मानिक, गोमेद, हीरा, मूँगा, लहसुनिया, पद्मराग और नीलम ये न…बुधरत्न बुध ग्रह का रत्न । पन्ना । पुखराजअश्मगर्भ पन्ना । मरकतअश्मयोनि पन्नाहरिताश्म पन्ना । मरकतहरिन्मणि पन्ना । मरकतमणिगरुडांकित मरकत मणि । पन्नाराजनील मरकत मणि । पन्नापर्णमणि पन्नागरुडाश्मन् पन्ना । मरकत मणि (को॰)महारत्न मोती, हीरा, वैटूर्य, पद्यराग, गोमेद, पुष्पराग (पुखराज), पन्ना, मूंगा औ…हरितमणि मरकत । पन्नाहरितमनि पु संज्ञा पुं॰ एक रत्न । पन्नागारूत्मत मरकत । पन्नारत्न कुछ विशिष्ट छोटे, चमकीले, बहुमूल्य पदार्थ, विशेषतः खनिज पदार्थ या पत्थ…पृष्ठ पीठरौहिणेय रोहिणी के पुत्र, बलरामप्रपानक फलों के गूदे, रस आदि को पानी में घोलकर नमक, मिर्च, चीनी आदि देकर बनाई …पेज रबड़ी । बसौंधीपना आम, इमली आदि के रस से बनाया जानेवाला एक प्रकार का शरबत । पानक । प्रपान…सफहा रुख । तल । सतहपत्रा तिथिपत्र । जंत्री । पंचांगबुंदेलखंड संयुक्त प्रांत का वह अंश जिसमें जालोन, झाँसी, हमीरपुर बाँदा के जिले पड…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें