🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:15:47 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पपीहा
papīhā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पपीहा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ अनु॰] कीड़े खानेवाला एक पक्षी जो बसंत और वर्षां में प्रायः आम के पेड़ों पर बैठकर बड़ी सुरीली ध्वनि में बोलता है । चातक । विशेष—देशभेद से यह पक्षी कई रंग, रूप और आकार का पाया जाता है । उत्तर भारत में इसका डील प्रायः श्यामा पक्षी के बराबर और रंग हलका काला या मटमैला होता है । दक्षिण भारत का पपीहा डील में इससे कुछ बड़ा और रंग में चित्रविचित्र होता है । अन्यान्य स्थानों में और भी कई प्रकार के पपीहे मिलते हैं, जो कदाचित् उत्तर और दक्षिण के पपीहे की संकर संतानें हैं । मादा का रंगरूप प्रायः सर्वत्र एक ही सा होता है । पपीहा पेड़ से नीचे प्रायः बहुत कम उतरता है और उसपर भी इस प्रकार छिपकर बैठा रहता है कि मनुष्य की दृष्टि कदाचित् ही उसपर पड़ती है । इसकी बोली बहुत ही रसमय होती है और उसमें कई स्वरों का समावेश होता है । किसी किसी के मत से इसकी बोली में कोयल की बोली से भी अधिक मिठास है । हिंदी कवियों ने मान रखा है कि वह अपनी बोली में 'पी कहाँ....? पी कहाँ....?' अर्थात् 'प्रियतम कहाँ हैं'? बोलता है । वास्तव में ध्यान देने से इसकी रागमय बोली से इस वाक्य के उच्चारण के समान ही ध्वनि निकलती जान पड़ती है । यह भी प्रवाद है कि यह केवल वर्षा की बूँद का ही जल पीता है, प्यास से मर जाने पर भी नदी, तालाब आदि के जल में चोंच नहीं डुबोता । जब आकाश में मेघ छा रहे हों, उस समय यह माना जाता है कि यह इस आशा से कि कदाचित् कोई बूँद मेरे मुँह में पड़ जाय, बराबर चोंच खोले उनकी ओर एक लगाए रहता है । बहुतों ने तो यहाँ तक मान रखा है कि यह केवल स्वाती नक्षत्र में होनेवाली वर्षा का ही जल पीता है, और गदि यह नक्षत्र न बरसे तो साल भर प्यासा रह जाता है । इसकी बोली कामोद्दीपक मानी गई है । इसके अटल नियम, मेघ पर अन्यय प्रेम और इसकी बोली की कामोद्दीपकता को लेकर संस्कृत और भाषा के कवियों ने कितनी ही अच्छी अच्छी उक्तियाँ की है । यद्यपि इसकी बोली चैत से भादों तक बराबर सुनाई पड़ती रहती है; परंतु कवियों ने इसका वर्णन केवल वर्षा के उद्दीपनों में ही किया है । वैद्यक में इसके मांस को मधुर कषाय, लघु, शीतल कफ, पित्त, और रक्त का नाशक तथा अग्नि की वृद्धि करनेवाला लिखा है । पर्या॰—चातक । नोकक । मेघजीवन । शारंग । सारंग । स्त्रोतक ।
२. सितार के छह तारों में से एक जो लोहे का होता है ।
३. आल्हा के बाप का घोड़ा जिसे माँड़ा के राजा ने हर लिया था ।
४. दे॰ पपैया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "पपीहा" आता है (22)
चातक एक पक्षी जो वर्षाकाल में बहुत बोलता है । पपीहा । वि॰ दे॰ 'पपीहा' । विश…कपिंजल चातक । पपीहादात्यूह पपीहा । चातकतेजल चातक । पपीहाघनताल चातक पक्षी । पपीहाघनतोल चातक । पपीहामुगूह पपीहावापीह पपीहा । चातकवर्षप्रिय पपीहा । चातकवारिद्र चातक । पपीहानभनीरप चातक । पपीहापपिहरा चातक । पपीहावप्पीओ पु संज्ञा पुं॰ चातक । पपीहा ।—देशी॰, पृ॰ २८५स्तोतक पपीहा । चातकवर्षाप्रिय चातक । पपीहाबहुक अधिक या महँगे मूल्य पर क्रीतस्तोक बूँद । बिंदुडाहुक एक पक्षी जो टिटिहरी के आकार का होता है और जलाशयों के निकट रहता हैजलप्रिय मछलीशितिकंठ दात्यूह पक्षी । मुर्गाबी । जलकाकत्रिशंकु बिल्लीकालानुनादी मधुमक्खी
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें