पल्ला
१ क्रि॰ वि॰ [सं॰ य पर या पार (= दुर या छोर) + ला (प्रत्य॰)]
१. दूर ।
२. दूरी ।
पल्ला
२ संज्ञा सं॰
[सं॰ पल्लव]
१. किसी कपड़े का छोर । आँचल । दामन ।
उ॰—एक बड़े से कुत्ते ने, जो इस बाग का रखवाला था, लपककर उसका पल्ला पकड़ लिया ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । मुहा॰—पल्ला छूटना = पीछा छूटना । छुटकारा मिलना । निष्कृति मिलना । छुटकारा पाना । पल्ला छुड़ाना = पीछा छुड़ाना । निष्कृति पाना । पल्ला पकड़ना = किसी के लिये किसी को पकड़ना । पल्ला पसारना = किसी से कुछ माँगना । आँचल पसारना । दामन फैलाना । पल्ला लेना = शोक करना । किसी की मृत्यु पर रोना । (स्त्रियाँ) । पल्ले पड़ना = प्राप्त होना । मिलना । हाथ लगना । (किसी के) पल्ले बँधना = (१) ब्याही जाना । हाथ पकड़ना । (२) जिम्मे किया जाना । पल्ले बाँधना = (१) जिम्मे लेना । (२) गाँठ बाँधना । (३) ब्याहना । हाथ पकड़ना । पल्ले से बाँधना =(१) जिम्मे लगाना । (२) ब्याह देना । हाथ पकड़ा देना ।
२. दूरी । जैसे,—इनका घर यहाँ से पल्ले पर है ।
उ॰—दो सौ कोस के पल्ले तक बरफीले पहाड़ नजर पड़ते हैं ।—(शब्द॰) †
३. पास । अधिकार में । जैसे,—उसके पल्ले क्या है?
४. तरफ । ओर ।
पल्ला
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पटल]
१. दुपल्ली टोपी का एक भाग । द्रुपल्ली टोपी का आधा भाग ।
२. चद्दर वा गोन जिसमें अन्न बाँधकर ले जाते हैं । यौ॰—पल्लेदार ।
३. किवाड़ । पटल ।
४. पहल ।
५. तीन मन का बोझ ।
६. बौंरा ।
७. धोती का एक फर्द ।
८. रजाई या दुलाई आदि के ऊपर का कपड़ा ।
९. दरवाजे आदि में लगनेवाला लकड़ी का लंबाचौड़ा टुकड़ा । जैसे, किवाड़ का पल्ला ।
पल्ला
४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पल; फा॰ पल्लह्] तराजू में एक ओर का टोकरा या डलिया । पलड़ा । मुहा॰—पल्ला झुकना = पक्ष बलवान् होना । पल्ला भारी होना = पक्ष बलवान् होना । भारी पल्ला = (१) बलवान् पक्ष । (२) ऐसा पक्ष जिसपर बड़े बोझ हों ।
पल्ला
५ संज्ञा पुं॰ [सं॰ फल] कौंची के दो भागों में एक भाग ।
पल्ला
६ वि॰ [फा़॰ पल्ला] दे॰
परला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।