अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बगल संज्ञा स्त्री॰[फा॰] १. बाहुमूल के नीचे की ओर का गढ्ढा । काँख । उ॰— उसके अस्तबल का दरोगा एक हबशी गुलाम था । वही उसको बगल में हाथ देकर घोडे़ पर सवार कराता था ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । यौ॰—बगलगंध । २. छाती के दोनों किनारों का भाग जो बाँह गिरने पर उसके नीचे पड़ता है । पार्श्व । उ॰— जोऊन बीस दिनदधे धावथि, बगल के रोटी दिवस गमावथि ।— कीर्ति॰, पृ॰ ९० । यौ॰— बगलबंदी । मुहा॰— बगल गरम करना = सहवास करना । प्रसंग करना । यगल में दबाना =(१) किसी को बाहु के नीचे छाती के किनारे रखना या लेना । (२) धाखा देकर वा बलात् किसी वस्तु को अपने अधिकार में लाना । अधिकार करना । ले लेना । उ॰— लैगे अनूप रूप संपति बगल दाबि उचिके अचान कुच कंचन पहार से ।—देव (शब्द॰) । बगल में धरना =(१) बगल में छिपाना । बगल में दबाना । उ॰— बूंदे सुहावनी री लागत मत भोजै तेरी चूनरी । मोहिं दे उतारि धर राखों बगल में तू न री ।— हरिदास (शब्द॰) । (२) अधिकार में लाना । छीन लेना । बगलें बजाना = बहुत प्रसन्नता प्रकट करना । खूब खुशी मनाना । ३. सामने और पीछे को छोड़कर इधर उधर का भाग । किनारे का हिस्सा । मुहा॰— बगलें झाँकना = इधर उधर भागने का यत्न करना । बचाव का रास्ता ढूंढ़ना । उ॰—थोड़ी देर में उनका दम टूट गया अब आजाद बगलें झाँकने लगे ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १३७ । ४. कपड़े का वह टुकड़ा जो अँगरखे या कुरते आदि की आस्तीन में कंधे के जोड़ के नीचे लगाया जाता है । यह टुकड़ा प्रायः तीन चार उंगुल का और तिकोना या चौकोना होता है । ५. समीप का स्थान । पास की जगह । जैसे,—सड़क की बगल में ही वह नया मकान बना है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।