🕉️ 20 November 2026, Friday · 04:30:42 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बुझाना
bujhānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बुझाना १ क्रि॰ स॰ [हि॰ बुझना का सक॰ रूप]
१. किसी पदार्थ के जलने का (उसपर पानी डालकर या हवा के जोर से) अंत कर जेना । जलते हुए पदार्थ को ठंढा करना या अधिक जलने से रोक देना । अग्नि शांत करना । जैसे, आग बुझाना, दिआ हुझाना ।
२. किसी जलती हुई धातु या ठोस पदार्थ को ठंढे पानी में डाल देना जिसमे वह पदार्थ भी ठंढा हो जाय । तपा हुई चीज को पानी में डालकर ठंढा करना । जैसे— सोनार पहले सोने को तपाते है ओर तब उसे पानी में बुझाकर पीटते ओर पत्तर बनाते हैं । मुहा॰—जहर में बुझाना=छुरी, बरछी, तलवार आदि अस्त्रों के फलों को तपाकर किसी जहरीले तरल पदार्थ में बुझाना जिसमें वह फल भी जहरीला हो जाय । ऐसे फलों का घाव लगाने पर जहर भी रक्त में मिल जाता है जिससे घायल आदमी शीघ्र मर जाता हे । जहर का हुझाया हुआ=दे॰ जहर के मुहा॰ ।
३. ठंढे पानी में इसलिये किसी चीज को तपाकर डालना जिसमें उस चीज का गुण या प्रभाव उस पानी में आ जाय । पानी का छींकना । जैसे,—इनको लोहे का बुझाया पानी पिलाया करो ।
४. पानी की सहायता से किसी प्रकार का ताप दूर करना । पानी की डालकर टंढा करना । जैसे, प्यास बुझाना , चूना बुझाना, नील बुझाना ।
५. चित्त का आवेग या उत्साह आदि शांत करना । जैसे, दिल की लगी बुझाना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
बुझाना २ क्रि॰ अ॰ बुझ जाना । शांत होना । दे॰ बुझना ।
बुझाना ३ क्रि॰ स॰ [हिं॰ बूझाना का प्रे॰ रूप] बूझने का काम दूसरे से कराना । किसी को बूझने में प्रवृत्त करना । जैसे, पहेली बुझाना ।
२. बोध कराना । समझाना ।
३. संतोष देना । जी भरना । उ॰—जो बहोरि कोउ पूछन आवा । सर निंदा करि ताहि बुझावा ।— मानस, १ । ३९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बुझाना" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें