🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:04:24 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जहर
jahara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जहर १ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ जह्न]
१. वह पदार्थ जो शरीर के अंदर पहुँचकर प्राण ले ले अथवा किसी अंग में पहुँचकर उसे रोगी कर दे । विष । मरन । यौ॰—जहरदार । जहरबाद । जहरमोहरा । मुहा॰—जहर उगलना =(१) मर्मभेदी बात कहना जिससे कोई बहुत दुःखी हो । (२) द्बेवपूर्ण बात कहना । जली कटी कहना । जहर करना या कर देना = बहुत अधिक नमक मिर्च आदि ड़ालकर किसी खाद्यपदार्थ को इतना कड़ुआ कर देना कि उसका खाना कठिन हो । जाय जहर का घूँट = बहुत कडुआ । बेसवाद या कड़ुवा होने के कारण न खाने योग्य । जहर का गूँट पीना = किसी अनुचित बात को देखकर क्रोध को मन ही मन बना रखना । क्रोध को प्रगड़ न होने देना । जहर का ??? = जो बहुत अधिक उपद्रव या अनिष्ट कर सकता हो । जहर की गाँठ = विष की गाँठ । किसी पर जहर खाना = किसी बात या आदमी के कारण ग्लानि, ईष्या, स्तज्जा आदि से बार्वबत्वा पर उतान होना । जैसे,—अपने इस काम पर तो उन्हें जहर खा लेना चाहिए । जहर देना = जहर दिलाना या खिलाना । जहर मार करना = अनिच्छा या अरजि होने पर भी जबरदस्ती खाना । जैसे,—कचहरी जाने की जल्दी बौ; किसी तरह दो रोटियाँ जहर वार करके चमड़े वने । जहर मारना = विष के प्रभाव या सक्ति को बबाना वा सांत करना । जहर में बुझाना = और, दुरी, तलवार, कटार आदि हथियारों को विचाक्त करना । विशेष— ऐसे हतिवारों से जब वार किया जाता है, सव?? ????होनावाले मनुष्य के शरीर में उनका बिच प्रवितृ हो ?? है जिसके प्रभाव से आदमी बहुत जल्दी घर जाता है ।
२. अप्रिय बात या काम । वह बात या काम जो बहुत नागवार मालूम हो । जैसे,—हमारा यहाँ आना उन्हें जहर मालूम हुआ । मुहा॰—जहर करना या कर देना = बहुत अधिक अप्रिय या असहा कर देना । बहुत नागवार बना देना । जैसे,—उन्होंने हमारा खाना पीना जहर कर दिया । जहर मिलाना = किसी बात की अप्रिय कर देना । जहर में बुझना = किसी बात या काम को अप्रिय बनाना । जैसे,—आप जो बात कहते हैं; जहर में बुझाकर कहते हैं । जहर लगना = बहुत अप्रिय जान पड़ना । बहुत नागवार मालूम होना ।
जहर २ वि॰ घातक । मार डालनेवाला । प्राण लेनेवाला ।
२. बहुत अधिक हानि पहुँचाने वाला । जैसे,— ज्वर के रोगी के लिये घी जहर है ।
जहर ३पु संज्ञा पुं॰ [हिं॰ जौहर] दे॰ जौहर । उ॰—ग्यारह पुत्र कठाइ बारहे अजय बचायो । साजि जहर ब्रत नारि धर्म धर्म कुल रखायो ।—राधाकृष्ण दास (शब्द॰) । यौ॰—जहर ब्रत = जौहर का ब्रत । जौहर का कार्य रूप में परिणयन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "जहर" आता है (19)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें