🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:33:05 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मटर
maṭara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मटर संज्ञा पुं॰ [सं॰ मधुर] एक प्रकार का मोटा द्विदल अन्न । विशेष—यह वर्षा या शरद् ऋतु में भारत के प्रायः सभी भागों में बोया जाता है । इसके लिये अच्छी तरह और गहरी जोती हुई भूमि और खाद की आवश्यकता होती है । इसमें एक प्रकार की लंबी फलियाँ लगती हैं जिन्हें छीमी या छींबी कहते हैं और जिनके अंदर गोल दाने रहते हैं । आरंभ में ये दाने बहुत ही मीठे और स्वादिष्ट होते हैं और प्रायः तरकारी आदि के काम में आते हैं । जब फलियाँ पक जाती हैं, तब उनके दानों से दाल बनाई जाती है अथवा रोटी के लिये उसका आटा पीसा जाता है । कहीं कहीं इसका सत्तू गी बनता है । इसकी पत्तियाँ और डठल पशुओं के चारे के लिये बहुत उपयोगी होते है । यह दो प्रकार का होता है । एक को दुबिया और दूसरे को काबुली मटर या केराव कहते हैं । वैद्यक में इसे मधुर, स्वादिष्ट शीतल, पित्तनाशक, रुचिकारक, वातकारक, पुष्टिजनक, मल को निबारनेवाला और रक्तविकार को दूर करनेवाला माना है । पर्या॰—कलाब । मुंडचणक । हरेणु । रेणुक । संदिक । त्रिपुट । अतिवर्तुल । शमन । नोलक । कंटी । सतील । सतीनक । यौ॰—मटर चूड़ा़ या चूड़ा़ मटर=हरे मटर की फलियों के मुलायम दाने और चिउड़े के साथ बनी खिचड़ी जिसमें पानी नहीं डालते भाप और घी से पकाते हैं । मटरबोर ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मटर" आता है (18)
कलाय मटरहरेणु मटरशमि शिंबी धान्य । विशेष—इस धान्य में मूँग, मसूर, मोठ, उड़द, चना, अरहर, मटर…वेसन मटर, चने आदि की दाल पीसकर तैयार किया हुआ आटा । बेसनहरेणुक मटर । मंटरनिंडिका मटरबेझरा गेहूँ, जौं, मटर, चना, इत्यादि अनाजों में से कोई दो या तीन मिले हुए अन्…सीतोनक मटरसीतोलक मटरस्वल्पवर्तुल मटरफल वनस्पति में होनेवाला वह बीच अथवा पोषक द्रव्य या गूदे से परिपूर्ण बीजको…दाल दलों में किया हुआ अरहर, मूँग, उरद, चना, मसूर आदि अन्न जो उबालकर खाया ज…नीलक काच लवणवर्तुल गोल । वृत्ताकारहरिमंथ गनियारी का पेड़ जिसकी लकड़ी रगड़ने से आग निकलती है । अग्निमंथत्रिपुट गोखरू का पेड़शिंबीधान्य वह अन्न जिसके दानों में दो दल हों । द्विदल अन्न दाल । जैसे,—मूँग, मसूर…निष्पाद अनाज की भूसी निकालने का काम । दाना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें