🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:15:13 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

माथा
māthā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
माथा १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मस्तक, प्रा॰ मथ्थअ]
१. सिर का ऊपरी भाग । मस्तक । मुहा॰—माथा कूटना= दे 'माथा पीटना' । माथा विसना= नभ्रता प्रकट करना । मिन्नत खुशामद करना । माथा खपाना या खाली करना=बहुत अधिक समझाना या सोचना । सिर खपाना । मगजपच्ची करना । (किसी के आगे) माथा झुकाना या नवाना=बहुत अधिक नम्रता या अधीनता प्रकट करना । माथा टेकना=सिर झुकाकर प्रणाम करना । माथा ठनकना=पहले स ही किसी दुर्घटना या विपरीत बात होने की आशंका होना । उ॰— दूसरे पहर पर आए वहाँ भी सन्नाटा । माथा ठनका कि कुछ दाल में काला है ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ २२३ । माथा घुनना=दे॰ 'माथा पीटना' । माथापच्चा करना=दे॰ 'माथा खपाना' । माथा पाटना= सिर पर हाथ मारकर बहुत अधिक दुःख या शोक करना । माथा मारना=दे॰ 'माया खपाना' । माथा रगड़ना=दे॰ 'माथा घिसना' । माथे चढ़ाना या धरना=शिरोधार्य करना । सादर स्वीकार करना । उ॰— मम आयुस तुम माथे धरौ । छल बल करि मम कारज करौ ।—सूर (शब्द॰) । माथे टिका होना=किसी प्रकार की विशेषता या अधिकता होना । जैसे,— क्या तुम्हार माय टीका हे जो तुम्हीं को सब चीजें दे दी जार्य? साथे माथे पड़ना= उत्तरदायत्व आ पड़ना । ऊपर भार आ पड़ना । जैसे,— वह तो खिसक गए; अब सब काम हमारे माथे आ पड़ा । माथे पर चढ़ना=दे॰ 'सिर पर चढ़ाना' । माथे पर बल पड़ना=आकृति से क्रोध दुःख या असंतोष आदि के चिह्न प्रकट होना । शक्ल से नाराजगी जाहिर होना । जैसे,—रुपए की बात सुनते ही उनके मथे पर बल पड़ गए । माथे भाग होना=भाग्यवान् होना । तकदीरवर होना । माथे मढ़ना=गले बाँधना । गले मढ़ना । जबरदस्ती देना । माथे मानना= शिरोधार्य करना । सादर स्वीकर करना । उ॰—(क) कह रविसुत मम कारज होई । माथे मानि करव हम सोई ।—तबलसिह (शब्द॰) ।(ख) सूरदास प्रभु कि जिय भावे आयुस माथे मान ।— सूर (शब्द॰) । माथे मारना=बहुत ही उपेक्षा या तिरस्कारपूर्वक किसी को कुछ देना । बहुत तुच्छ भाव से देना । जैस,—वह रोज तगादा करता है; उसका किताब उसके माथ मारो । माथे लना=माथे धरना या मानना । अंगीकार करना । उ॰— फगुआ कुंबरि कान्ह बहु दानों । प्रेम प्रीत कार माय लीनों ।—नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ ३९३ । यौ॰— माथापच्चो या माथापिट्टन=बहुत अधिक बकना या समझना । सिर खपाना । मगजपच्ची करना ।
२. वह चित्र आदि जिनमे मुख और मस्तक की आकृति बनी हो । (लश॰) ।
३. किसी पदाथ का अगला या ऊपरी भाग । जैस, नाव का माथा, आलमारा का माथा । मुहा॰— माथा मारना=जहाज का वायु के विपरीत इस प्रकार जोर मारकर चलना कि मस्तूल, पाल तथा ऊपरी भागों पर बहुत जार पड़ ।
४. यात्रा । सफर ।
५. खेप । (लश॰) ।
माथा २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का रेशमी कपड़ा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "माथा" आता है (18)
भाल भवों के उपर का भाग । कपाल । ललाट । मस्तक । माथासीस सिर । माथा । मस्तकगोधि माथा । ललाटललाट भाल । मस्तक । माथाशेखर शीर्ष । सिर । माथातिलकाश्रय माथा । ललाटचेहरा शरीर का वह ऊपरी गोल और अगला भाग जिसमें मुँह, आँख, माथा, नाक आदि सम्मिल…भरकूट मस्तक । माथापेशानी ललाट । भाल । कपाल । माथाशिर सिर । कपाल । मुंड । खोपड़ाशंखक वैद्यक के अनुसार एक प्रकार का असाध्य रोग । शंखवात । विशेष—इस रोग में ब…शीर्षक सिर । मुंडअनि पु वि॰ दे॰ 'अन्य'जबहा जीवट । साहस । हिम्मत । जैसे,— उसवे बड़े जबहे का काम कियामत्था † संज्ञा पुं॰लिलार पु † संज्ञा पुं॰शोर्ष सिर । मुंड । कपालटिकिया गोल और चिपटा छोटा टुकड़ा । गोल और चिपटे आकार की छोटी वस्तु । चक्राकार …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें