🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:56:02 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लाख
lākha
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लाख १ वि॰ [सं॰ लक्ष, प्रा॰ लक्ख]
१. सौ हजार । उ॰—लाखन हू की भीर से आँखि वहीं चलि जाहिं । (शब्द॰) ।
२. (लक्षणा से) बहुत अधिक । गिनती में बहुत ज्यादा । मुहा॰—लाख टके की बात = अत्यंत उपयोगी बात ।
लाख २ संज्ञा पुं॰ सौ हजार की संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है ।—१,॰॰,॰॰० ।
लाख ३ क्रि॰ वि॰ बहुत । अधिक । जैसे,—तुम लाख कहो, मैं एक न मानूँगा । मुहा॰—लाख से लीख होना = अत्यधिक से अत्यल्प हो जाना । सब कुछ से कुछ न रह जाना । उ॰—बहुतक भुवन सोह अँतरीखा । रहे जो लाख भए ते लीखा ।—जायसी (शब्द॰) । लाख का घर राख होना = लाख रुपए का घर या खानदान नाश होना ।
लाख ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ लाक्षा]
१. एक प्रकार का प्रसिद्ध लाल पदार्थ जो पलास, पीपल, कुसुम, बेर, अरहर आदि अनेक प्रकार के वृक्षों की टहनियों पर कई प्रकार के कीड़ों से बनता है । लाह । विशेष—एक प्रकार के बहुत छोटे कीड़े होते हैं, जिनकी कई जातियाँ होती हैं । ये कीड़े या तो कुछ वृक्षों पर आपसे आप हो जाते हैं या इसी लाल पदार्थ के लिये पाले जाते हैं । वृक्षों पर ये कीड़े अपने शरीर से एक प्रकार का लसदार पदार्थ निकालकर उससे घर बनाते हैं और उसी में बहुत अधिक अंडे देते हैं । कीड़े पालनेवाले बैसाख और अगहन में वृक्षों की शाखाओं पर से खुरचकर यह लाल द्रव्य निकाल लेते हैं और तब इसे कई तरह से साफ करके काम में लाते हैं । इससे कई प्रकार के रंग, तेल, वारनिश और चूड़ियाँ, कुमकुमे आदि द्रव्य बनते हैं । चमड़ा भी इसी से तैयार होता है । लाख केवल भारत में ही होती है; और कहीं नहीं होती । यहीं से यह सारे संसार में जाती है । यहाँ इसका व्यवहार बहुत प्राचीन काल से, संभवतः वैदिक काल से, होता आया है । पहले यहाँ इसमें कपड़े और चमड़े आदि रँगते थे और पैर में लगाने के लिये अलता या महावर बनाते थे । वैद्यक में इसे कटु, स्निग्ध, कपाय, हलकी, शीतल, बलकारक और कफ, रक्तपित्त, हिचकी, खाँसी, ज्वर, विसर्प, कुष्ठ, रुधिरविकार आदि को दूर करनेवाली माना है । पर्या॰—कीटजा । रक्तमातृका । अलक्तक । जतुका ।
२. लाल रंग के वे बहुत छोटे छोटे कीड़े जिनसे उक्त द्रव्य निकलता है । इसकी कई जातियाँ होती हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
लाख शोषे भूषणे दाने वारणे च सक० सामर्थ्ये अक० भ्वा० पर० सेट् । लाखति अलाखीत् ऋदित् चङि न ह्रस्वः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4825,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
लाख, ऋ शोषालमर्थयोः । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (भ्वा०-पर०-अक०-सेट् ।) ऋ, अललाखत् । इति दुर्गादासः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-214-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "लाख" आता है (33)
जंतुका लाख । जतुका । लाक्षालाक्षा लाख । लाहकीटजा लाक्षा । लाखअलक्तक लाही जो पेड़ों में लगती है । लाख । चपड़ारक्तवर्ग अनार, ढाक, लाख, हलदी, दारु- हलदी, कुसुम के फूल, मजीठ और दुपहरिया के फू…द्रवरसा लाख । लाहगंधमादिनी लाख । लाक्षागवाधिका लाह । लाक्षा । लाखक्रिमिजा लाख । लाहक्षतघ्नी लाख । लाहवृक्षामय लाखरंगमातृका लाक्षा । लाखरक्तकृमिजा लाख । लाहकीटमाना लाखरंगजननी लाक्षा । लाखरसवर्णक वैद्यक के अनुसार अनार का फूल, ढाक का फूल, कुसुम का फूल, लाख, हलदी, मजी…जतु वृक्ष का निर्यास । गोंदयाव जौ का सत्तूजतुक हींगरक्ष रक्षक । रखवालापलाशक पलाश । ढाकह्रीकु लजीला । लज्जाशील । शर्मीलाजतुका पहाड़ी नामक लता जिसकी पत्तियाँ औषध के काम में आती हैंद्रुमामय पेड़ का रोगपित्तारि पित्तपापड़ारागचूर्ण कामदेवपद्मचारिणी गेंदाद्रुमव्याधि पेड़ का रोगपलंकषा गोखरुवरवर्णिनी उत्तम स्त्रीरंगमाता कुटनी कुट्टनीलच्छ पु ^१ संज्ञा पुं॰स्वरसा कपित्थ पत्रक नाम की ओषधि
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें