🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:37:55 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बहाना
bahānā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बहाना १ क्रि॰ स॰ [हिं॰ बहना]
१. द्रव पदार्थों को निम्न तल की ओर छोड़ना या गमन कराना । पानी या पानी सी पतली चीजों को किसी ओर ले जाना । प्रवाहित करना । जैसे,—खून की नदी बहाना । संयो॰ क्रि॰—देना ।
२. पानी की धारा में डालना । बहती हुई चीज में इस प्रकार डालना कि बहाव के साथ चले । प्रवाह के साथ छोड़ना । जैसे,—नदी में तख्ते या लट्ठे बहाना ।
३. लगातार बूँद या धार के रूप में छोड़ना या निकालना । ढालना । गेरना । लुढ़ाना । जैसे,—(क) आँसू बहाना । (ख) घड़े का पानी क्यों बहाते रहे हो ? । मुहा॰—फोड़ा बहाना = फोड़े में इस प्रकार छेद कर देना जिससे उसमें का मवाद निकल जाय । जैसे,—यह दवा फोड़े को बहा देगी ।
४. वायु संचालित करना । हवा चलाना ।
५. व्यर्थ व्यय करना । खोना । गँवाना । जैसे,—उसने लाखों रुपए बहा दिए । †
६. फेंकना । डालना । पकड़े या लिए न रहना ।
७. सस्ता बेचना । कौड़ियों के मोल दे देना ।
बहाना २ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ बहानह्]
१. किसी बात से बचने या कोई मतलब निकालने के लिये अपने संबंध में कोई झूठ बात कहना । मिस । हीला । जैसे,—काम के वक्त तुम बीमारी का बहाना करके बैठ जाते हो । क्रि॰ प्र॰—करना ।—बनाना ।
२. उक्त उद्देश्य से कही हुईं झूठ बात । वह बात जिसकी ओट में असल बात छिपाई जाय । क्रि॰ प्र॰—ढूँढ़ना ।
३. निमित्त । कहने सुनने के लिये एक कारण । प्रसंग । योग । जैसे,—(क) हीले रोजी, बहाने मौत । (ख) चलो इसी बहाने हम भी बंबई देख आएँगे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "बहाना" आता है (33)
अपदेश व्याज । मिस । बहानाकेनिपात केनिपातक संज्ञा पुं॰ डाँड या बल्ली जिससे नाव चलाई जाती है । बहाना । अर…ओखा पु संज्ञा पुं॰ भिस । ब्याज । बहाना । हीलामिस बहाना । हीला । जैसे,—उन्होंने उपदेश के मिस ही उन्हें बहुत कुछ खरी खोटी…लाथ † संज्ञा पुं॰ व्याज । बहानाहीला किसी बात के लिये गढ़ा हुआ कारण । बहाना । मिस । क्रि॰ प्र॰—करना ।—ढूँढ़…खलकाना पु क्रि॰ स॰ छलकाना । बहानाचरित्तर धूर्तता की चाल । मिस । बहाना । क्रि॰ प्र॰—करना ।—खेलचा ।—दिखाना । नखरे…टालमटूल बहानाढुलकाना टपकाना । गिराना । बहाना । लुढ़काना । ढैगलानापरवाहना प्रवाह करना । बहानाश्रावना पु क्रि॰ स॰ गिराना । बहानासंस्त्रावण बहाना । प्रवाहित करनाछल वास्तविक रूप को छिपाने का कार्य जिससे कोई वस्तु या कोई बात और की और दे…भाण नाट्यशास्त्रानुसार एक प्रकार का रूपक जो नाटकादि दस रूपकों के अतर्गत है…मिष छल । कपटछद्म छिपाव । गोपननिह्नवन अस्वीकरण । इनकारविश्रावण वर्णन करना । सुनानागराना पु क्रि॰ सं॰ दे॰ 'गलाना'चलाना किसी को चलने में लगाना । चलने के लिये प्रेरित करना । जैसे,—गाड़ी, घोड़…महोला पु † ^१ संज्ञा पुं॰मोचना छोड़नारसाना पु ^१ क्रि॰ अ॰ आनंदयुक्त होना । आनंद प्राप्त करना । रसयुक्त या अनुकूल …रालना पु † ^१ क्रि॰ स॰साख्त बनावट । गढ़नफेरफार परिवर्तन । उलट फेर । उलट पलट । जैसे,—इसमें इधर बहुत फेरफार हुआ हैबुत्ता धोखा । झाँसा । पट्टी । मुहा॰—बुत्ता देना= झाँसा देना । दम देना । यौ॰—द…श्रयना पु वि॰ सं॰ श्रयण करना । आश्रय करना या लेनाश्रवना ^१ क्रि॰ अ॰ बहना । चूना । रसनास्रवना पु ^१ क्रि॰ अ॰अपह्नृति दुराव । छिपावटिल्जेबाजी निकृष्ट सेवा । नीच सेवा
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें